MP Weather Update: प्रदेश में बढ़ी ठिठुरन, शीतलहर की चेतावनी, जानें मौसम का हाल

Sandeep Kumar | Published:
Share
MP Weather Update
MP Weather Update

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का असर या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में कैसी रही AQI। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में ठिठुरन जारी है। दिन और रात में सर्द हवा चल रही हैं। कई हिस्सों में पारा 10 डिग्री से नीचे गिर गया है। मौसम विभाग ने शीतलहर की चेतावनी जारी की है। कई जिलों में पारा 30 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग ने कई जिलों में शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है।

पश्चिमी मध्य प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, और इंदौर, राजगढ़, भोपाल, सतना, जबलपुर जैसे जिलों में कड़ाके की ठंड की स्थिति बन सकती है। अगले 24 से 48 घंटों में, यह स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

कड़ाके की ठंड के बाद भी कई शहरों का तापमान 30 डिग्री के आसपास बना हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक खजुराहो में 31.0 डिग्री, नरसिंहगढ़ में 30.8 डिग्री, नर्मदापुरम में 30.6 डिग्री, बड़वानी में 30.2 डिग्री और खंडवा में 30.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बुधवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस कल्याणपुर (शहडोल) में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया।

24db8032-0d7
24db8032-0d7


मप्र का AQI, सागर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर ओरछा की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं सिंगरौली शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 198 दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार ओरछा शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का Air Quality Index (AQI)लेवल 94 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो इंदौर में 124 , भोपाल में 138, और जबलपुर में 164 दर्ज हुई।

0481f157-b0b
0481f157-b0b


एमपी का मौसम पूर्वानुमान

मध्य प्रदेश में गुरुवार को मौसम ठंडा रहेगा, खासकर उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में। पाकिस्तान और उसके आसपास के इलाकों पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है, जो तापमान पर असर डाल रहा है। जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण, राज्य में ठंडी हवाओं का प्रभाव बढ़ गया है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक सप्ताह पहले सक्रिय हुआ है। इसके कारण पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी शुरू हो गई है। उत्तर से दक्षिण की ओर बहने वाली हवा का असर मध्य प्रदेश में भी देखा जा रहा है। इसके चलते दिन-रात की ठंड बढ़ने लगी है। इसका असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने शीत लहर का येलो अलर्ट जारी किया है।

ये भी पढ़ें...

MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन 17 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट, जानें आज का मौसम

सिविल जज भर्ती 2022 का रिजल्ट जारी, इंदौर की भामिनि राठी ने किया टॉप, हाईकोर्ट ने जारी की चयन सूची

फर्जी डीएड अंकसूचियों से नौकरी पाने वाले 8 शिक्षक पर एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई

रूसा से मिले 20 करोड़ खर्च, लेकिन आरजीपीवी में न निर्माण पूरे हुए न संसाधन बढ़े

इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

भोपाल, सिहोर, राजगढ़, इंदौर और शाजापुर जिलों में तेज शीत लहर का अनुमान है। देवास, सतना, उमरिया, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, छतरपुर, टीकमगढ़ और मैहर में शीत लहर चलने का अनुमान है। अनुपपुर और बालाघाट जिलों में शीत दिन की संभावना है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • मौसम विभाग
  • शीतलहर का अलर्ट
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर