MP Weather Report: नवंबर में ही कड़ाके की ठंड, प्रदेश के 11 शहरों का पारा 10 डिग्री से नीचे

Sandeep Kumar | Nov 12, 2025, 17:19 IST
Share
MP Weather Report
Photograph: (thesootr)

मध्य प्रदेश में नवंबर की शुरुआत में ठंड का असर तेज हो गया है। इंदौर और भोपाल में तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है। प्रदेश के 11 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है, जबकि मौसम विभाग ने 23 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में इस बार नवंबर की शुरुआत में ठंड ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। इंदौर और भोपाल में तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के 11 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे गिरा। मौसम विभाग ने 23 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

...और गिर सकता है तापमान

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि ग्वालियर-चंबल और मालवा-निमाड़ क्षेत्र में तापमान और गिर सकता है। नवंबर के तीसरे और चौथे सप्ताह में बारिश की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़िए...प्रमोशन में आरक्षण नियम 2025 की संवैधानिकता पर सवाल, हस्तक्षेपकर्ताओं ने याचिका के औचित्य पर उठाए सवाल

उत्तर भारत में बर्फबारी

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके कारण उत्तर भारत में बर्फबारी हो रही है। इसका असर अब मध्य प्रदेश में भी दिखने लगा है। उत्तर से ठंडी हवाएं राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान गिरा रही हैं।

ये भी पढ़िए...इंदौर बिल्डर दीपक कालरा ने NRK LUXE मल्टी में गाइडलाइन रेट पर उठाए सवाल, सरकार ने खोली पोल

अब पूर्वी जिलों में भी ठंड का असर

शुरुआत में ठंड भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और नर्मदापुरम तक सीमित थी। अब इसका असर जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल तक पहुंच गया है। जबलपुर में सीजन की सबसे ठंडी रात रही। तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भोपाल में न्यूनतम तापमान 25 साल का रिकॉर्ड तोड़कर 8 डिग्री पहुंच गया। इंदौर में 1938 के बाद सबसे ज्यादा ठंड दर्ज हुई। यहां तापमान 7 डिग्री तक गिरा। मौसम विभाग के अनुसार, इस साल नवंबर में मध्य प्रदेश की ठंड हिमालयी राज्यों से भी अधिक है।

पचमढ़ी में दिन का तापमान गिरा

राज्य के हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का तापमान 13.8°C रहा। दिन में यह तापमान 23.6°C तक गिर गया। बैतूल, सीधी, मलाजखंड और रायसेन में दिन का पारा 27°C से नीचे रहा।

ये भी पढ़िए...MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन 17 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट, जानें आज का मौसम

10 साल का रिकॉर्ड टूटा

MP Weather Report: भोपाल में सामान्यत: नवंबर के पहले पखवाड़े में तापमान 13-15 डिग्री रहता है। इस बार पारा तेजी से गिरा। 11-12 नवंबर 2025 की रात तापमान 8 डिग्री तक पहुंच गया। यह नवंबर 2014 के बाद पहली बार हुआ। ठंड ने लोगों को ठिठुरन का अहसास कराया। लोगों का कहना था कि भोपाल शिमला से भी ठंडा हो गया। भोपाल ने ग्वालियर, इंदौर और जबलपुर को पीछे छोड़ दिया। यह प्रदेश का सबसे ठंडा शहर बन गया।

ये भी पढ़िए...मौसम पूर्वानुमान (12 नवंबर): मध्यप्रदेश सहित देश के अधिकतर भागों में बारिश, धुंध और ठंड का असर

देवास में स्कूल टाइम में बदलाव

देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने लगातार गिरते तापमान को देखते हुए आदेश जारी किया है। नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल अब सुबह 10 बजे के बाद खुलेंगे।

32522697-1e7
32522697-1e7

Tags:
  • मौसम पूर्वानुमान
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • मौसम विभाग
  • पश्चिमी विक्षोभ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज