मध्यप्रदेश में तापमान और AQI की स्थिति : जानें मौसम का हाल

Ravi Singh | Jan 16, 2025, 07:52 IST
Share
mp aqi
मौसम अपडेट Photograph: (the sootr)

मध्यप्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। एमपी के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। इसके अलावा कोहरे की चादर ने सूर्यदेव को ढक लिया है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में एक बार फिर तापमान में गिरावट आई है। मौसम में आए बदलाव ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें ला दी हैं। पूरे सप्ताह मौसम में उतार चढ़ाव की स्थिति रह सकती है। पश्चिमी विक्षोभ और अलग-अलग हवाओं की दिशा के मिलने के कारण प्रदेश के उत्तर, पश्चिमी हिस्सों में अनेक स्थानों पर मावठा गिरने की संभावना है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। पचमढ़ी, शहडोल, उमारिया, छतरपुर और रायसेन जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान मरूखेड़ा (नीमच) में 6.1 डिग्री और इंदौर में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया।

5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर

e45f54e1-266
e45f54e1-266

मप्र का AQI, मैहर की हवा सबसे साफ

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर मैहर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 144 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो खजुराहो में 133, ग्वालियर में 153, जबपुर में 165 और इंदौर में 175 है।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

12e45d5c-435
12e45d5c-435

मध्यप्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान की तरफ बढ़ रहा है, जिसके कारण राजस्थान में ऊपरी हवा का चक्रवात बन सकता है। साथ ही पूर्वी और पश्चिमी हवाओं के मिलने से 15-16 जनवरी को उत्तर और पश्चिमी मप्र में अनेक स्थानों पर बादल छाने और बारिश की स्थिति बन सकती है। इस दौरान भोपाल में भी हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने की संभावना है। आने वाले 24 घंटों में दतिया, विदिशा, भिंड, निवाड़ी, दमोह और नरसिंहपुर, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, सागर, छतरपुर, पन्ना, सतना, मुरैना, पांढुर्ना, टीकमगढ़, सिवनी में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, सतना, रीवा, अनूपपुर, डिंडोरी, पांढुर्ना, बैतूल, मंडला, नरसिंहपुर, सिंगरौली, मैहर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, कटनी, उमरिया और सिवनी में भी बारिश की संभावना है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • मौसम का हाल
  • MP weather report
  • weather report
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम अनुमान
  • एमपी मौसम अलर्ट
  • MP Weather News Today
इंदौर के 1.36 लाख वोटरों के नाम SIR में कटे, पर चुनाव आयोग के पास डिजिटल डेटा ही नहीं, RTI से खुली पोल

By Amresh Kushwaha

इंदौर के 1.36 लाख वोटरों के नाम SIR में कटे, पर चुनाव आयोग के पास डिजिटल डेटा ही नहीं, RTI से खुली पोल
बाड़मेर में होमगार्ड भर्ती का बड़ा फर्जीवाड़ा, फर्जी सर्टिफिकेट जमा करवाने वाले 17 अभ्यर्थी पकड़े

By Jageshwar prasad

बाड़मेर में होमगार्ड भर्ती का बड़ा फर्जीवाड़ा, फर्जी सर्टिफिकेट जमा करवाने वाले 17 अभ्यर्थी पकड़े
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस की क्रॉस वोटिंग जांच, सीपी जोशी की अध्यक्षता में कमेटी गठित

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस की क्रॉस वोटिंग जांच, सीपी जोशी की अध्यक्षता में कमेटी गठित
क्रिप्टो निवेश के नाम पर 100 करोड़ की ठगी, फर्जी वेबसाइट बनाकर लगाया चूना, 2 गिरफ्तार

By Ashish Bhardwaj

क्रिप्टो निवेश के नाम पर 100 करोड़ की ठगी, फर्जी वेबसाइट बनाकर लगाया चूना, 2 गिरफ्तार
जामताड़ा के बाद अब एमपी में साइबर ठगी के ठिकाने: सैलरी-कमीशन पर भर्ती, ग्वालियर से अमरीका तक ठगी

By Arohi Raj

जामताड़ा के बाद अब एमपी में साइबर ठगी के ठिकाने: सैलरी-कमीशन पर भर्ती, ग्वालियर से अमरीका तक ठगी
अब उज्जैन महाकाल मंदिर से खाली हाथ नहीं लौटेंगे श्रद्धालु, भक्तों को फ्री मिलेगा बाबा का प्रसाद और बेलपत्र

By Kaushiki

अब उज्जैन महाकाल मंदिर से खाली हाथ नहीं लौटेंगे श्रद्धालु, भक्तों को फ्री मिलेगा बाबा का प्रसाद और बेलपत्र
कामधेनु विश्वविद्यालय की भर्ती पर राजभवन ने लगाई रोक, कृषि मंत्री रामविचार नेताम बोले- सच्चाई आएगी सामने

By Harrison Masih

कामधेनु विश्वविद्यालय की भर्ती पर राजभवन ने लगाई रोक, कृषि मंत्री रामविचार नेताम बोले- सच्चाई आएगी सामने