मध्यप्रदेश में तापमान और AQI की स्थिति : जानें मौसम का हाल
Ravi Singh | Jan 18, 2025, 06:30 IST
MP Weather Report temperature and AQI situation Photograph: (the sootr)
मध्यप्रदेश के शहरों में ठंड का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Report : मध्यप्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से ठंड का टॉर्चर जारी है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश में ठंड में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक इंदौर, भोपाल, ग्वालियर सहित प्रदेश के कई स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने वाली है। यहां तेज हवाओं का असर भी देखने को मिलेगा।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। न्यूनतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। छतरपुर, राजगढ़, ग्वालियर, नीमच और टीकमगढ़ जिलों में तापमान सामान्य से कम रहा और शेष सभी जिलों में सामान्य रहा। मध्यप्रदेश में सबसे कम तापमान मरूखेड़ा (नीमच) में 6.1 डिग्री और इंदौर में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया।
![ee9af6ba-936]()
मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। देश के सबसे स्वच्छ शहर मैहर की हवा प्रदेश और देश के सबसे अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं राजधानी भोपाल की हवा में भी सुधार देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सबसे अच्छी है। यहां का एक्यूआई लेवल 95 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो खजुराहो में 128, भोपाल में 177, ग्वालियर में 178 और इंदौर में 185 है।
![2c225caf-5b8]()
मध्य प्रदेश में भी इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सर्दी के सितम से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। कोहरे और तेज हवाओं के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कई जिलों में पिछले कई दिनों से सूरज छिपा हुआ है, जिससे सर्दी का ज्यादा असर दिख रहा है। राज्य के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, खजुराहों, छतरपुर, छिंदवाड़ा और शिवपुरी में शिमला की तरह ठंडा हो रही है। विभाग ने कहा एमपी के कुछ इलाकों में अगले कुछ दिनों में बारिश के आसार जताए हैं। मौसम विभाग की मानें तो 18 जनवरी से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा, जिससे प्रदेश में बर्फीली हवा आएगी और ठिठुरन बढ़ेगी। 19 और 20 जनवरी को ठंड का असर तेज होगा।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
5 सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहर
ee9af6ba-936
मप्र का AQI, मैहर की हवा सबसे साफ
एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...
2c225caf-5b8
मध्यप्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava