MP Weather Report : सर्दी ही नहीं सोमवार को बारिश भी सताएगी
Ravi Singh | Dec 22, 2024, 18:17 IST
MP Weather Report winter rain alert Photograph: (the sootr )
मध्य प्रदेश में 23 दिसंबर से मौसम में बदलाव होगा। मौसम विभाग के मुताबिक तीन दिन तक बारिश की संभावना है। तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। कई इलाकों में कोहरा भी रहेगा।
MP Weather Report : मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में बारिश की संभावना जताई है। इससे तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। सोमवार 23 दिसंबर से ही प्रदेश में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और इस दौरान कई इलाकों में कोहरा भी रहने की संभावना है। हालांकि इस बारिश की मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ होगा, जो ठंड के बीच प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश लाएगा।
मौसम विभाग के मुताबिक, 23 दिसंबर से पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इस बारिश के साथ तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे ठंड में थोड़ी राहत मिल सकती है।
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने के कारण 3 दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना बनी रहेगी। दतिया, भिंड, शिवपुरी, रायसेन, विदिशा, बैतूल, खंडवा, अलीराजपुर जैसे स्थानों पर बारिश हो सकती है, जिससे मौसम में बदलाव आएगा और तापमान में भी मामूली वृद्धि होगी।
ये खबर भी पढ़ें...
न पचमढ़ी न ही बांधवगढ़, MP की ये जगह पर्यटकों को खूब पसंद आई, जानें
मध्यप्रदेश में तापमान और AQI की स्थिति : जानें मौसम का हाल
रविवार 22 दिसबंर सुबह मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। जिसमें भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, छतरपुर और सागर जैसे प्रमुख शहर शामिल थे। इस कोहरे के कारण दृश्यता में कमी आई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।
ठंड के बीच पचमढ़ी और अन्य हिल स्टेशनों में तापमान में अचानक बढ़ोतरी देखी गई। पचमढ़ी में तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि नौगांव, खजुराहो और टीकमगढ़ में भी तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, प्रदेश के अन्य शहरों जैसे रायसेन और राजगढ़ में तापमान 8-9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।
प्रदेश में बारिश के आसार
तीन दिनों तक बारिश की संभावना
ये खबर भी पढ़ें...
न पचमढ़ी न ही बांधवगढ़, MP की ये जगह पर्यटकों को खूब पसंद आई, जानें
मध्यप्रदेश में तापमान और AQI की स्थिति : जानें मौसम का हाल
कोहरे से ढके एमपी के प्रमुख शहर
sankalp 2025
पचमढ़ी समेत अन्य हिल स्टेशनों में तापमान में बढ़ोतरी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava