MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन तीन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, जानें आज का मौसम
Manish Kumar | Sept 21, 2025, 06:30 IST
Photograph: (The Sootr)
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Report : मध्यप्रदेश में शनिवार को बारिश का सिलसिला जारी रहा, जिसमें भोपाल, इंदौर सहित प्रदेश के 22 जिलों में बारिश हुई। नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा 1 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि नरसिंहपुर, शिवपुरी और खरगोन में आधा इंच पानी गिरा।
भोपाल, शाजापुर, आगर-मालवा, सीहोर, देवास, राजगढ़, विदिशा, धार, इंदौर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, दमोह, रीवा, बालाघाट, बड़वानी, मऊगंज, गुना और डिंडौरी में भी बारिश हुई। भोपाल में सुबह से बादल थे और रुक-रुककर बारिश हो रही थी। यहां कोलार और कलियासोत डेम के दो-दो गेट खोले गए, जबकि भदभदा डेम का एक गेट खोला गया।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-दक्षिण ट्रफ मध्यप्रदेश से गुजर रही है और उत्तरी-दक्षिणी हिस्से में दो चक्रवात सक्रिय हैं, लेकिन वे स्ट्रॉन्ग नहीं हैं। इस कारण अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। हालांकि लोकल सिस्टम के सक्रिय होने से कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 32.2°C डिग्री, इंदौर में 33.8°C डिग्री, ग्वालियर में 34.6°C डिग्री, उज्जैन में 32.9°C डिग्री और जबलपुर में 34°C डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। पचमढ़ी में दिन का तापमान 26.8 डिग्री तक आ गया। नर्मदापुरम में 34.7 डिग्री, ग्वालियर में 34.6 डिग्री, सीहोर में 34.5 डिग्री, खजुराहो में 34.2 डिग्री और नरसिंहगढ़ में 33.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस नर्मदापुरम में दर्ज किया गया।
MP Weather update:मध्यप्रदेश में इन दिनों बारिश का दौर थोड़ा थम सा गया है। पूरे प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की-फुल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश की औसत वार्षिक बारिश 37 इंच है, जबकि इस सीजन में अब तक 43.5 इंच बारिश हो चुकी है। यह कुल लक्ष्य को पार कर चुका है यानी अबतक 117 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।
बता दें कि एमपी में अब तक 36 इंच पानी गिरना था। इसका मतलब है कि इस समय तक 7.5 इंच ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं, पिछले मानसून सीजन में मध्य प्रदेश में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।
मध्यप्रदेश के 30 जिलों में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। इन जिलों में भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, अलीराजपुर, बड़वानी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना और उमरिया शामिल हैं। कुछ जिलों में बारिश का आंकड़ा 150 प्रतिशत से भी ज्यादा हो चुका है, जबकि श्योपुर में 213 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।
शनिवार को MP के देपालपुर में 112.8 मिमी, हातोड़ में 85.0 मिमी, उदयपुरा में 80.0 मिमी, पीथमपुर में 78.0 मिमी, सरदारपुरा में 72.3 मिमी और केवलारी में 72.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की विदाई के दौरान तेज बारिश का एक और दौर शुरू हो सकता है, हालांकि फिलहाल 4 दिन तक तेज बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। शनिवार को प्रदेश में दो ट्रफ और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन की सक्रियता देखी गई, जिसके कारण कुछ जिलों में बारिश हुई।
मौसम विभाग के मुताबिक, बड़वानी, अलीराजपुर और धार जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरोली, सीधी, रीवा, सतना, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा जिलों में बारिश और बिजली गिरने की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें...
मौसम पूर्वानुमान ( 21 सितंबर ) : MP समेत भारत के अधिकांश हिस्सों में होगी भारी बारिश, चलेगी ठंडी हवा!
MP Weather: एमपी के कई जिलों में जोरदार बारिश, भोपाल में कोलार, कलियासोत और भदभदा के गेट खोले
भोपाल, शाजापुर, आगर-मालवा, सीहोर, देवास, राजगढ़, विदिशा, धार, इंदौर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, दमोह, रीवा, बालाघाट, बड़वानी, मऊगंज, गुना और डिंडौरी में भी बारिश हुई। भोपाल में सुबह से बादल थे और रुक-रुककर बारिश हो रही थी। यहां कोलार और कलियासोत डेम के दो-दो गेट खोले गए, जबकि भदभदा डेम का एक गेट खोला गया।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-दक्षिण ट्रफ मध्यप्रदेश से गुजर रही है और उत्तरी-दक्षिणी हिस्से में दो चक्रवात सक्रिय हैं, लेकिन वे स्ट्रॉन्ग नहीं हैं। इस कारण अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। हालांकि लोकल सिस्टम के सक्रिय होने से कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। पचमढ़ी में दिन का तापमान 26.8 डिग्री तक आ गया। नर्मदापुरम में 34.7 डिग्री, ग्वालियर में 34.6 डिग्री, सीहोर में 34.5 डिग्री, खजुराहो में 34.2 डिग्री और नरसिंहगढ़ में 33.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस नर्मदापुरम में दर्ज किया गया।
मध्यप्रदेश का मानसून मीटर
बता दें कि एमपी में अब तक 36 इंच पानी गिरना था। इसका मतलब है कि इस समय तक 7.5 इंच ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं, पिछले मानसून सीजन में मध्य प्रदेश में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।
मध्यप्रदेश के 30 जिलों में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। इन जिलों में भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, अलीराजपुर, बड़वानी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना और उमरिया शामिल हैं। कुछ जिलों में बारिश का आंकड़ा 150 प्रतिशत से भी ज्यादा हो चुका है, जबकि श्योपुर में 213 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।
शनिवार को MP के देपालपुर में 112.8 मिमी, हातोड़ में 85.0 मिमी, उदयपुरा में 80.0 मिमी, पीथमपुर में 78.0 मिमी, सरदारपुरा में 72.3 मिमी और केवलारी में 72.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की विदाई के दौरान तेज बारिश का एक और दौर शुरू हो सकता है, हालांकि फिलहाल 4 दिन तक तेज बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। शनिवार को प्रदेश में दो ट्रफ और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन की सक्रियता देखी गई, जिसके कारण कुछ जिलों में बारिश हुई।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
ये भी पढ़ें...
मौसम पूर्वानुमान ( 21 सितंबर ) : MP समेत भारत के अधिकांश हिस्सों में होगी भारी बारिश, चलेगी ठंडी हवा!
MP Weather: एमपी के कई जिलों में जोरदार बारिश, भोपाल में कोलार, कलियासोत और भदभदा के गेट खोले
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel