पारा पहुंचा 36 के पार, सूरज की गर्मी लगी चुभने, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Mar 10, 2025, 06:30 IST
Share
MP Weather 10 march
MP Weather 10 march

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में रविवार को सभी संभागों के जिलों में मौसम सूखा ही रहा। अधिकतम तापमान की बात की जाए तो सभी संभागों में शनिवार के मुकाबले रविवार को 2 से 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। प्रदेश के सभी संभाग के जिलों में सामान्य के मुकाबले रविवार को तापमान 2 से 3 डिग्री ज्यादा रहा। रविवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस शहडोल में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस बड़वानी में दर्ज किया गया।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मध्‍य प्रदेश में बीते 24 घंटों की बात की जाए तो ज्यादातर जगह मौसम सूखा ही देखने को मिला। प्रदेश के भोपाल, रीवा, जबलपुर, शहडोल, उज्जैन, ग्वालियर और नर्मदापुरम संभाग में पारा करीब 2 से 3 डिग्री तक ज्यादा रहा जबकि बाकी संभागों के जिलों में दिन-रात का तापमान 1 से 2 डिग्री तक ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में बड़वानी में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर और रतलाम में भी पारा 35 डिग्री के आसपास रहा जबकि खंडवा की रात सबसे गर्म रही और तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को भी पूरे प्रदेश में ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है।

5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

MP Weather Temperature Report 10 march
MP Weather Temperature Report 10 march


मप्र का AQI, सागर की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर सागर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं
इंदौर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 177 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सागर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 74 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 86, भोपाल में 109 और ग्वालियर में 148 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

Air Quality Meters 10 march
Air Quality Meters 10 march


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मध्य प्रदेश में 10 मार्च यानी सोमवार को मौसम में गर्मी होने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में धूप में गर्मी बढ़ेगी और पूरे प्रदेश में दिन-रात का पारा भी बढ़ेगा। हालांकि, फिलहाल दिन और रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। प्रदेश के 5 बड़े शहर- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में सामान्य के मुकाबले तापमान 2 से 5 डिग्री बढ़ने का अनुमान जताया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, मार्च के दूसरे सप्ताह से प्रदेश के कुछ इलाकों में लू चलने का भी अनुमान जताया गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • MP weather Forecast
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम तापमान
  • एमपी मौसम अनुमान
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट
इंदौर की ट्रिनिटी हॉस्पिटैलिटी के रोमियो लेन के किचन में खाने में कीड़े मिले, फूड लाइसेंस भी नहीं है

By Sanjay Gupta

इंदौर की ट्रिनिटी हॉस्पिटैलिटी के रोमियो लेन के किचन में खाने में कीड़े मिले, फूड लाइसेंस भी नहीं है
MP IPS Transfer: फिर बदल सकती है जिलों की कमान, पुलिस मुख्यालय में हलचल तेज, भोपाल-इंदौर में DCP पोस्टिंग पर नजर

By Ramanand Tiwari

MP IPS Transfer: फिर बदल सकती है जिलों की कमान, पुलिस मुख्यालय में हलचल तेज, भोपाल-इंदौर में DCP पोस्टिंग पर नजर
आईटीआई पास युवाओं एमपी में सरकारी नौकरी, जबलपुर गन कैरिज फैक्ट्री में भर्ती शुरू, करें आवेदन

By Manya Jain

आईटीआई पास युवाओं एमपी में सरकारी नौकरी, जबलपुर गन कैरिज फैक्ट्री में भर्ती शुरू, करें आवेदन
कबड्डी मैदान बना सियासी अखाडा़, मंच पर जगह नहीं मिली तो विधायक प्रियंका मीणा हुई नाराज, भाजपा में फिर दिखी गुटबाजी

By Jitendra Shrivastava

कबड्डी मैदान बना सियासी अखाडा़, मंच पर जगह नहीं मिली तो विधायक प्रियंका मीणा हुई नाराज, भाजपा में फिर दिखी गुटबाजी
बंटी नागर के मौत की वजह बनी साड़ी पत्नी की, शक पहले से ही मरने का बना लिया था मन

By Sanjay Gupta

बंटी नागर के मौत की वजह बनी साड़ी पत्नी की, शक पहले से ही मरने का बना लिया था मन
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की छापेमारी, गोदाम से मिले सितार गुटखे के 50 से ज्यादा बोरे

By Umeshwari Baghel

रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की छापेमारी, गोदाम से मिले सितार गुटखे के 50 से ज्यादा बोरे
राजस्थान हाईकोर्ट ने तीन हजार मदरसों के संचालन पर सरकार से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 27 अक्टूबर को

By Jageshwar prasad

राजस्थान हाईकोर्ट ने तीन हजार मदरसों के संचालन पर सरकार से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 27 अक्टूबर को