MP के कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि, तपिश से थोड़ी राहत, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | Apr 13, 2025, 06:30 IST
Share
mp weather 12 april
Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर तेवर बदल लिए हैं। शनिवार को राज्य के कई जिलों में बारिश के साथ ओले भी गिरे। पश्चिमी विक्षोभ और दो चक्रवातीय परिसंचरण के कारण बारिश और आंधी का सिलसिला जारी है। शनिवार को ग्वालियर, धार और सिंगरौली में तेज बारिश हुई, जबकि बड़वानी जिले के सेंधवा में चने के आकार के ओले गिरे। इंदौर में भी हल्की बारिश देखी गई। पिछले 24 घंटे में राज्य के 17 जिलों में बारिश दर्ज की गई, जिसमें इंदौर और धार के कुछ इलाकों में तेज बरसात हुई।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को मध्य प्रदेश के कई बड़े शहरों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। शनिवार को ग्वालियर, धार और सिंगरौली में भारी बारिश हुई, जबकि बड़वानी जिले के सेंधवा में चने के आकार के ओले गिरे। इंदौर में भी हल्की बारिश हुई। पिछले 24 घंटे में राज्य के 17 जिलों में बारिश हुई, जिसमें इंदौर और धार के कुछ इलाकों में तेज बारिश देखी गई। प्रदेश के कई जिलों में ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिससे मौसम सुहावना हो गया। लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में और बदलाव की संभावना जताई है। शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस खंडवा में दर्ज किया गया।

5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

mp weather report 12 april
mp weather report 12 april

मप्र का AQI, खजुराहो की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर खजुराहो की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं देवास शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 158 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 85 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो भोपाल में 136, जबलपुर में 142 और इंदौर में 150 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

Air Quality Meters 12 april
Air Quality Meters 12 april

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ और दो चक्रवातीय परिसंचरण के कारण बारिश और आंधी का सिलसिला जारी है। इस स्थिति में 15 अप्रैल तक मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है। हालांकि इस दौरान तापमान में गिरावट आएगी और लू से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों में और अधिक बारिश और आंधी की संभावना जताई है।

thesootr links

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • MP weather Forecast
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम तापमान
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट
  • mp news hindi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि