कई सिस्टम हुए एकसाथ एक्टिव, बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, जानें मौसम का हाल
Manish Kumar | Apr 12, 2025, 06:30 IST
mp weather 11 april
मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...
MP Weather Report : मध्य प्रदेश में तेज गर्मी और लू के थपेड़ों से लोगों को दो-तीन राहत मिलने की उम्मीद है। शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई जिससे मौसम में बदलाव हुआ और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। ग्वालियर समेत मध्य प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को मौसम बदला नजर आया। ग्वालियर में हल्की बारिश हुई, जबकि भोपाल में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। कुछ इलाकों में तेज धूप भी रही, लेकिन तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे चला गया। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस धार में दर्ज किया गया।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को मध्य प्रदेश के कई बड़े शहरों में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। राजधानी भोपाल और इंदौर में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री, ग्वालियर में 39.7 डिग्री, उज्जैन में 39.2 डिग्री और जबलपुर में 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शाम होते-होते प्रदेश के अनूपपुर, रीवा, मुरैना, सीहोर, शहडोल और मऊगंज जैसे जिलों में ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिससे मौसम सुहावना हो गया। लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में और बदलाव की संभावना जताई है।
![mp weather report 11 april]()
मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर मैहर की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं दमोह शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 157 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मैहर शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 79 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो भोपाल में 120, जबलपुर में 125 और इंदौर में 134 दर्ज हुई।
![Air Quality Meters 11 april]()
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती परिसंचरण और ट्रफ लाइन के सक्रिय होने के कारण बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी की संभावना बनी हुई है। इन मौसमी बदलावों के चलते लू की स्थिति नहीं बनेगी और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। 12 और 13 अप्रैल को मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम
5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर
mp weather report 11 april
मप्र का AQI, मैहर की अच्छी रही हवा
एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...
Air Quality Meters 11 april
मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान
thesootr links
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava