MP Weather Update: भोपाल, इंदौर समेत 45 जिलों में आंधी-बारिश और ओले का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Manish Kumar | May 04, 2025, 06:30 IST
Share
mp weather 3 may
Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्य प्रदेश में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे कई जिलों में तेज आंधी और बारिश ने हालात बिगाड़ दिए। राजधानी भोपाल समेत टीकमगढ़, नरसिंहपुर, विदिशा, पन्ना और छिंदवाड़ा जैसे शहरों में धूलभरी आंधी के साथ बारिश हुई, जिससे दिन में ही अंधेरा छा गया। कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए और बिजली आपूर्ति बाधित हुई। रतलाम प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां पारा 44.2°C तक पहुंच गया, जबकि नरसिंहपुर (43.6°C), खंडवा (43.1°C) और खरगोन (43°C) भी तपिश से नहीं बचे।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

शनिवार को रतलाम सबसे गर्म रहा, जहां दिन का तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद नरसिंहपुर में 43.6 डिग्री, खंडवा में 43.1 डिग्री, खरगोन में 43.0 डिग्री और धार में 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं, बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 41.1 डिग्री, इंदौर में 40.8 डिग्री, ग्वालियर में 34.1 डिग्री, उज्जैन में 41.4 डिग्री और जबलपुर में तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रतलाम में दर्ज किया गया।

5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

801e8c40-2fd
801e8c40-2fd

मप्र का AQI, दमोह की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर दमोह की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं पीथमपुर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 123 दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दमोह शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का एक्यूआई लेवल 66 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 91, भोपाल में 106 और इंदौर में 115 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

5b05b7c0-e5c
5b05b7c0-e5c

मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, 6 मई तक चक्रवातीय हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के कारण ऐसी ही असमान्य परिस्थितियों की चेतावनी जारी की है। आंधी, ओलावृष्टि और स्थानीय बारिश की संभावना बनी हुई है।
मई के पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अस्थिर मौसम जारी रहेगा। हालांकि, मध्य और माह के अंत तक तापमान में भारी वृद्धि (47°C तक) और लू की स्थिति बनने की आशंका जताई गई है। विशेषज्ञों ने लोगों को हाइड्रेशन बनाए रखने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

thesootr links

एमपी मौसम | एमपी मौसम अपडेट | एमपी मौसम अलर्ट | एमपी मौसम तापमान | एमपी मौसम न्यूज | एमपी मौसम अनुमान | मध्य प्रदेश मौसम | mp news hindi | mp weather alert | MP weather Forecast | MP weather news

Tags:
  • MP weather
  • MP weather news
  • एमपी मौसम
  • MP weather Forecast
  • एमपी मौसम न्यूज
  • एमपी मौसम अपडेट
  • एमपी मौसम तापमान
  • एमपी मौसम अनुमान
  • mp weather alert
  • एमपी मौसम अलर्ट
  • mp news hindi
  • मध्य प्रदेश मौसम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा