MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश से बाढ़ का अलर्ट जारी, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Jul 05, 2025, 06:30 IST
Share
mp weather 5 july
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में एयर क्वालिटी इंडेक्स कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में भारी बारिश का एक स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय है, जिससे कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। शुक्रवार को 27 से अधिक जिलों में बारिश हुई, जिसमें जबलपुर में 9 घंटे में 72 मिमी (लगभग 3 इंच) पानी गिरा।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को नरसिंहपुर में 2.6 इंच, सागर में 1.5 इंच, छतरपुर के नौगांव में 1.25 इंच, मंडला और दमोह में 1 इंच, दतिया और श्योपुर में 0.25 इंच, और बालाघाट तथा रीवा में आधा इंच बारिश रिकॉर्ड की गई।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 34 डिग्री, इंदौर में 33 डिग्री, ग्वालियर में 34.1 डिग्री, उज्जैन में 32 डिग्री और जबलपुर में 33 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बारिश के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में गिरावट आई है। अमरकंटक में दिन का तापमान 23.6 डिग्री तक पहुंच गया। ग्वालियर में 34.1 डिग्री, सतना में 33.1 डिग्री, पृथ्वीपुर में 32.4 डिग्री, बड़वानी में 32.3 डिग्री और श्योपुर में 32.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस खरगौन में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर में दर्ज किया गया।

5 सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान वाले शहर

d6b47eaf-27a
d6b47eaf-27a


मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश में इनदिनों मानसून अपने पूरे रंग में है। इस कारण पूरे प्रदेश में ही कहीं हल्की बारिश तो कहीं मूसलाधार बारिश हो रही है। रविवार को MP के मटियारी में 190 मिमि, बिछिया में 185 मिमि, धंसौर में 148 मिमि, टीकमगढ़ में 146 मिमि, बिजाडंडी में 142 मिमि, नारायणगंज में 135 मिमि और नैनपुर में 126 मिमि बारिश दर्ज की गई।

5 सबसे ज्यादा बारिश वाले शहर

0cf1ea13-b22
0cf1ea13-b22


मध्य प्रदेश में मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश में हवा के ऊपरी स्तर पर एक और चक्रवात सक्रिय है, जिसके कारण विशेष रूप से पूर्वी मध्य प्रदेश में तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है।

साथ ही, एक मानसूनी द्रोणिका मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्से से होकर गुजर रही है, जो बंगाल की खाड़ी से लेकर राजस्थान तक फैली हुई है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की गतिविधि बनी हुई है और कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो रही है।

यहां रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने मंडला, सिवनी और बालाघाट में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, और यहां अगले 24 घंटों में शनिवार सुबह तक 8 इंच या उससे अधिक बारिश की संभावना जताई गई है, जिसके चलते बाढ़ की चेतावनी भी दी गई है।

इसके अलावा, जबलपुर, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, कटनी, मैहर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां अगले 24 घंटे में 8 इंच तक बारिश हो सकती है।

यहां येलो अलर्ट जारी

ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, दतिया, छतरपुर, पन्ना, सिंगरौली, दमोह, सागर, नरसिंहपुर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल और पांढुर्णा में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, सीहोर, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, नीमच और मंदसौर में हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

आज का मौसम | एमपी में आज का मौसम | एमपी में मौसम | एमपी में मौसम का हाल | मौसम का हाल | mp weather alert | MP Weather update

Tags:
  • आज का मौसम
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी में आज का मौसम
  • MP weather
  • मौसम का हाल
  • MP weather report
  • एमपी में मौसम का हाल
  • MP Weather update
  • एमपी में मौसम
  • मानसून
  • मौसम
  • mp weather alert
  • बारिश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज