Mp weather update : प्रदेश में भीषण गर्मी का सितम जारी, भोपाल इंदौर समेत कई जिलों में बरस रही आग
Sandeep Kumar | May 23, 2024, 06:34 IST
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR (56).jpg
भोपाल में बुधवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। इंदौर में 43.4 डिग्री, ग्वालियर में 43.7 डिग्री, उज्जैन में 43.8 डिग्री और जबलपुर में पारा 42 डिग्री दर्ज किया गया।
BHOPAL. मध्य प्रदेश में कहीं धूप, कहीं छांव का माहौल बना हुआ है। गर्मी ( heat ) भी अपना तीव्र असर दिखा रही है। बुधवार यानि 22 मई को प्रदेश का रतलाम जिला लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। राजधानी भोपाल ( Bhopal ) और इंदौर ( Indore ) भी खूब तपे। भोपाल में बुधवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। इंदौर में 43.4 डिग्री, ग्वालियर में 43.7 डिग्री, उज्जैन में 43.8 डिग्री और जबलपुर में पारा 42 डिग्री दर्ज किया गया। शिवपुरी, सागर, नौगांव, दतिया, गुना, खजुराहो, खंडवा, खरगोन, शाजापुर, दमोह और धार में भी तापमान 44 डिग्री या इससे अधिक दर्ज हुआ। दिन में तेज गर्मी वाला भोपाल शाम होते-होते बारिश के रंग में रंग गया। शाम को कई इलाकों में बारिश हुई, जहां लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली, वहीं कुछ इलाकों में उमस ने बेहाल किया। भोपाल के अलावा, सीहोर के बुदनी में भी बारिश हुई।
सुबह से ही सूरज के तीखे तेवर होने के कारण रातें भी गर्म हो रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 24 और 25 मई से पूरा प्रदेश लू की चपेट में रह सकता है।
मौसम विशेषज्ञों ने गुरुवार को प्रदेश के कुछ जिलों में तीव्र लू और कुछ जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। दतिया भिंड मुरैना निवाड़ी जिलों में तीव्र लू चल सकती है। वहीं धार रतलाम मंदसौर नीमच सतना पन्ना दमोह छतरपुर टीकमगढ़ और मैहर जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। राजगढ़ और शयोपुर कला जिले में भी लू चल सकती है। ग्वालियर जिले में कहीं-कहीं तीव्र लू सकती है, यहां पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात होने की चेतावनी भी जारी की गई है। जबकि कुछ जिलों में बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है, जहां बारिश हो सकती है उन जिलों में बैतूल हरदा छिंदवाड़ा सिवनी मंडला बालाघाट पांढुर्णा विदिशा रायसेन सीहोर देवास शहडोल उमरिया डिंडोरी गुना अशोकनगर और शिवपुरी जिले शामिल हैं।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
मध्य प्रदेश में लू का अलर्ट
सुबह से ही सूरज के तीखे तेवर होने के कारण रातें भी गर्म हो रही हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 24 और 25 मई से पूरा प्रदेश लू की चपेट में रह सकता है।
यहां चल सकती है तीव्र लू
मौसम विशेषज्ञों ने गुरुवार को प्रदेश के कुछ जिलों में तीव्र लू और कुछ जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। दतिया भिंड मुरैना निवाड़ी जिलों में तीव्र लू चल सकती है। वहीं धार रतलाम मंदसौर नीमच सतना पन्ना दमोह छतरपुर टीकमगढ़ और मैहर जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। राजगढ़ और शयोपुर कला जिले में भी लू चल सकती है। ग्वालियर जिले में कहीं-कहीं तीव्र लू सकती है, यहां पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात होने की चेतावनी भी जारी की गई है। जबकि कुछ जिलों में बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है, जहां बारिश हो सकती है उन जिलों में बैतूल हरदा छिंदवाड़ा सिवनी मंडला बालाघाट पांढुर्णा विदिशा रायसेन सीहोर देवास शहडोल उमरिया डिंडोरी गुना अशोकनगर और शिवपुरी जिले शामिल हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari