MP Weather : तीन दिन तक मध्य प्रदेश के इन जिलों में बारिश के आसार, जानें IMD की अपडेट

Sandeep Kumar | Published:
Share
PIC
PIC

मौसम विभाग के अनुसार, 21 से 23 अप्रैल तक मध्य प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस यानी ( पश्चिमी विक्षोभ ) का असर रहेगा। इस वजह से बूंदाबांदी और आंधी का दौर रहेगा...

BHOPAL. मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh ) में अगले 3 दिन इंदौर- जबलपुर समेत 19 जिलों में बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ( weather department ) ने आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले शुक्रवार को प्रदेश में गर्मी का असर रहा। खंडवा में पारा सबसे अधिक 42 डिग्री दर्ज किया गया है। ग्वालियर, जबलपुर समेत 19 शहरों में पारा 40 डिग्री के पार रहा, वहीं, शाजापुर में बारिश हुई। उज्जैन, आगर मालवा, राजगढ़, गुना और विदिशा में भी मौसम बदला रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 21 से 23 अप्रैल तक प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस ( western disturbance ) का असर रहेगा। इस वजह से बूंदाबांदी और आंधी का दौर रहेगा।

ये खबर भी पढ़िए...ज्वाइंट डायरेक्टर ट्रेजरी टीएस बघेल द्वारा महिला अधिकारी के गाल छूने के आरोप सही, जांच कमेटी की रिपोर्ट

जानें कब-कहां बारिश के आसार


1. 21 अप्रैल- इंदौर, देवास, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिवनी, मंडला, कटनी, उमरिया, डिंडोरी, शहडोल और अनूपपुर जिलों में।
2. 22 अप्रैल- नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी और अनूपपुर जिलों में।
3. 23 अप्रैल- सिवनी, मंडला और बालाघाट जिले में।

ये खबर भी पढ़िए...पसंद नहीं आया दूल्हा तो लौटा दी बारात, दुल्हन बोली- फिल्टर वाली फोटो क्यों दिखाई

भोपाल में करीब पौने 2 इंच बारिश


राजधानी भोपाल में अप्रैल में बारिश के कई रिकॉर्ड टूटे। राजधानी में करीब पौने 2 इंच बारिश हो गई। बात करें ओवरऑल प्रदेश की तो 7 अप्रैल से 17 अप्रैल तक प्रदेश में लगातार बारिश हुई है। अब 21अप्रैल से फिर प्रदेश भीग सकता है।

प्रदेश का सबसे अधिक गर्म वाला जिला खंडवा


प्रदेश में शुक्रवार को गर्मी का असर देखने को मिला। मलाजखंड और खंडवा में पारा 42 डिग्री से अधिक रहा। जबलपुर, नर्मदापुरम, शिवपुरी, खजुराहो, खरगोन, सतना, दमोह और रीवा में भी पारा 41 डिग्री के पार रहा। बैतूल, सिवनी, नरसिंहपुर, गुना, सागर, उमरिया और नौगांव में तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया।



ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में पटवारी, आरआई के बाद 8 तहसीलदारों पर कार्रवाई, राजस्व कोर्ट में मिली थी कई खामियां

ये खबर भी पढ़िए...illegal App : फर्जी लोन ऐप्स पर ऐसे लगेगी लगाम, आ रहा है RBI का DIGITA!

Tags:
  • Madhya Pradesh
  • मौसम विभाग
  • मध्य प्रदेश
  • weather Department
  • Western Disturbance
  • आंधी-बारिश का अलर्ट
आज शहडोल, खंडवा और इंदौर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, विकास कार्यों की देंगे सौगात, वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप का करेंगे उद्घाटन

By Aman Vaishnav

आज शहडोल, खंडवा और इंदौर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, विकास कार्यों की देंगे सौगात, वर्ल्ड स्नूकर चैंपियनशिप का करेंगे उद्घाटन
मध्यप्रदेश तहसीलदार संघ के अध्यक्ष बने प्रदीप तिवारी, 72 वोटों से दर्ज की जीत, अर्पित मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश तहसीलदार संघ के अध्यक्ष बने प्रदीप तिवारी, 72 वोटों से दर्ज की जीत, अर्पित मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए
MP पुलिस में खाली पदों का संकट! 2024 में 18 हजार 198 पद रिक्त, 2673 नई मंजूरियों में जिला पुलिस को मिले सिर्फ 150 पद

By Ramanand Tiwari

MP पुलिस में खाली पदों का संकट! 2024 में 18 हजार 198 पद रिक्त, 2673 नई मंजूरियों में जिला पुलिस को मिले सिर्फ 150 पद
बीजेपी पन्नालाल शाक्य विधायक बोले- देश में कोई आदिवासी नहीं, कलेक्टर और जिलाध्यक्ष की भगवान गणेश से तुलना

By Ramanand Tiwari

बीजेपी पन्नालाल शाक्य विधायक बोले- देश में कोई आदिवासी नहीं, कलेक्टर और जिलाध्यक्ष की भगवान गणेश से तुलना
एमपी भी गजब है! वन विभाग नहीं आया तो किसान दंपति ने खुद पकड़ा मगरमच्छ, फिर दफ्तर लेकर पहुंची

By Neel Tiwari

एमपी भी गजब है! वन विभाग नहीं आया तो किसान दंपति ने खुद पकड़ा मगरमच्छ, फिर दफ्तर लेकर पहुंची
इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच

By Sanjay Gupta

इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच
CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें