MP Weather Update: प्रदेश में कड़ाके की ठंड, 10 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Sandeep Kumar | Dec 19, 2025, 06:30 IST
Share
mp weather and winter alart
Photograph: (the sootr)

मध्‍य प्रदेश के शहरों में गर्मी का असर या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई, कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में कैसी रही AQI। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report: मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में घने कोहरे और शीतलहर का असर दिख रहा है। सूबे में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए भोपाल, सिहोर, राजगढ़, इंदौर और शाजापुर जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 19 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसका असर अगले कुछ दिनों में मध्यप्रदेश में दिखेगा। एक और सिस्टम आने की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ सकती है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में जेट स्ट्रीम का प्रभाव है। यह 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 185 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही है।

मौसम विभाग ने ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

MP के पांच सबसे ठंडे शहरों में कल्याणपुर ने सबसे कम तापमान दर्ज किया, जहां का तापमान 3.5 था। इसके बाद मंदसौर (4.4), इंदौर (4.5), राजगढ़( 4.6), और पचमढ़ी (5.2) जैसे शहरों में भी ठंड बढ़ गई है। इन शहरों में सर्दी का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है और आने वाले दिनों में ठंडी हवा के कारण तापमान में और गिरावट का अनुमान है।

1e68df74-ea4
1e68df74-ea4


मप्र का AQI, दमोह की अच्छी रही हवा

मध्यप्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर दमोह की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं नीमच शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 198 दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दमोह शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का Air Quality Index (AQI) लेवल 50 दर्ज हुआ। अन्य शहरों की बात करें तो मैहर में 82, सागर में 111, सतना में 122 और नीमच में सबसे खराब 198 दर्ज हुई।

36f07a41-19b
36f07a41-19b


एमपी का मौसम पूर्वानुमान

मध्यप्रदेश में 19 दिसंबर 2025 को 10 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। बारिश विशेषकर पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में होगी। राजधानी भोपाल सहित अन्य प्रमुख शहरों में तापमान गिर सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छा सकते हैं। शीतलहर चलेगी, जिससे गलन वाली सर्दी बढ़ेगी। कुछ जिलों में घना कोहरा विजिबिलिटी को गिराएगा। इसके कारण ट्रेनें निर्धारित समय से लेट चल सकती हैं।

MP Weather Update: प्रदेश में ठंडी हवा और धुंध का असर, दृश्यता 100 मीटर रहने का अनुमान

मोहन सरकार में बड़े बदलाव की आहट, कैबिनेट की परफॉर्मेंस रिपोर्ट से होगा मंत्रिमंडल में होगा फेरबदल!

भोज मुक्त विश्वविद्यालय में हुई नियुक्तियों की जांच पर सवाल : सदन में बताया, जांच रिपोर्ट नहीं मिली

एमपी में 5 हजार होमगार्ड की भर्ती: चयन प्रक्रिया बदलेगी, पहली बार ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मौसम विभाग
  • शीतलहर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा