MP Weather Update: प्रदेश में ठंड और कोहरे को लेकर अलर्ट, दृश्यता होगी कम, जानें मौसम का हाल

Sandeep Kumar | Dec 20, 2025, 06:30 IST
Share
mp-weather-update
mp-weather-update

मध्‍य प्रदेश के शहरों में गर्मी का असर या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई, कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में कैसी रही AQI। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report: मध्य प्रदेश में सर्दी ने विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्से शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक कई जिलों में ठंड और कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। उत्तर और पूर्वी मध्य प्रदेश में हालात ज्यादा गंभीर हैं, जहां दृश्यता बेहद कम हो सकती है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान गिर सकता है।

कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, ग्वालियर, दतिया, सीधी, रीवा, छतरपुर और भिंड जिलों में अति घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में सुबह और रात के समय दृश्यता 50 मीटर से भी कम रह सकती है, जिससे सड़क और रेल यातायात पर बड़ा असर पड़ने की संभावना है। वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

MP के पांच सबसे ठंडे शहरों में शिवपुरी ने सबसे कम तापमान दर्ज किया, जहां का तापमान 4.0 था। इसके बाद शाजापुर (4.1), राजगढ़ (5.0), मंदसौर ( 5.4), और पचमढ़ी (5.6) जैसे शहरों में भी ठंड बढ़ गई है। इन शहरों में सर्दी का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है और आने वाले दिनों में ठंडी हवा के कारण तापमान में और गिरावट का अनुमान है।

132a43d2-23c
132a43d2-23c

मप्र का AQI, दमोह की अच्छी रही हवा

मध्यप्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर दमोह की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं सिंगरौली शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 217 दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दमोह शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का Air Quality Index (AQI) लेवल 53 दर्ज हुआ। अन्य शहरों की बात करें तो भोपाल में 64, मंदसौर में 82, नीमच में 84 और सिंगरौली में सबसे खराब 217 दर्ज हुई।

007387a3-7b6
007387a3-7b6

एमपी का मौसम पूर्वानुमान

20 दिसंबर 2025 को मध्य प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश और ठंडी हवाएं चल सकती हैं। तापमान न्यूनतम 12-15°C और अधिकतम 22-24°C के आसपास रह सकता है। मुरवारा जैसे क्षेत्रों में भी ठंडा मौसम रहेगा।

इन जिलों में रहेगा कोहरा

मुरैना, सिंगरौली, मऊगंज, सतना, जबलपुर, पन्ना, निवाड़ी और मैहर जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है। इन क्षेत्रों में सुबह के समय सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और दफ्तर जाने वालों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।

MP Weather Update : उत्तर की बर्फीली हवा से बढ़ेगी ठंड, दो दिन शीतलहर का अलर्ट

ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- G RAM G से उन्हीं का पेट दुख रहा जिन्हें पीएम ने कहा था ना खाऊंगा ना खाने दूंगा

एमपी स्टेट बार काउंसिल की सचिव की नियुक्ति हाईकोर्ट ने की रद्द, एलडीसी पद पर रिवर्ट करने के निर्देश

हाउसिंग बोर्ड में टेंडर मैनेजमेंट का खेल उजागर, इंजीनियर-ठेकेदार गठजोड़ पर गिरी गाज

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मौसम विभाग
  • शीतलहर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा