MP Weather Update: मध्यप्रदेश में दो सिस्टम एक्टिव, इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Oct 26, 2025, 06:30 IST
Share
MP Weather Update 26 OCTOBER
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में कैसी रही AQI। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश के मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को राजधानी भोपाल सहित अन्य कई जिलों में बादल छाए रहे। कई जगह धुंध का असर भी देखने को मिला, जिससे विजिबिलिटी कम रही। शाजापुर, पांढुर्णा, सागर, दमोह, धार और उज्जैन समेत अन्य जिलों में तेज बारिश भी हुई।

इसके साथ ही दिन-रात के तापमान में गिरावट भी महसूस की जा रही है। कुछ दिनों से कई जिलों में रात का तापमान 15 डिग्री तक पहुंच गया है। मंडला, नरसिंहपुर, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, सीधी, टीकमगढ़, भोपाल, बैतूल, गुना, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, नर्मदापुरम, इंदौर, पचमढ़ी, रतलाम, उज्जैन जैसे इलाकों में रात का तापमान 20 डिग्री से ऊपर था।

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में पारा और गिर सकता है। साथ ही अगले तीन दिन (26, 27 और 28 अक्टूबर) भोपाल, उज्जैन, इंदौर और नर्मदापुरम क्षेत्र के जिलों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इंदौर में 16.5 डिग्री, भोपाल में 17.2 डिग्री, उज्जैन में 17.5 डिग्री, ग्वालियर में 18.2 डिग्री और जबलपुर में रात का पारा 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दूसरी तरफ, पचमढ़ी में दिन का तापमान 27.4 डिग्री तक आ गया। नर्मदापुरम में 34.3 डिग्री, खजुराहो में 34.2 डिग्री, नरसिंहगढ़ में 34.1 डिग्री, मंडला में 34.0 डिग्री और उज्जैन में 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस अमरकंटक में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दमोह में दर्ज किया गया।

db493107-b5b
db493107-b5b


मप्र का AQI, ओरछा की अच्छी रही हवा

मध्यप्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर ओरछा की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं जबलपुर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 210 दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार ओरछा शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का Air Quality Index (AQI) लेवल 97 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो इंदौर में 123, भोपाल में 136 और ग्वालियर में 152 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

एमपी का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्व मध्य अरब सागर में एक डिप्रेशन बन चुका है, जो गोवा, मुंबई और कर्नाटक के मैंगलोर से काफी दूर स्थित है। यह अगले 24 घंटे में उत्तर-पश्चिम की दिशा में बढ़ सकता है।

इसके अलावा, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में भी एक दूसरा डिप्रेशन है, जो अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पास स्थित है। यह डिप्रेशन 26 अक्टूबर तक गहरे दबाव में बदल सकता है और 27 अक्टूबर तक एक चक्रवातीय तूफान बन सकता है। इसके बाद यह तूफान उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए और भी तेज हो सकता है।

साथ ही, 27 अक्टूबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में मौसम को प्रभावित कर सकता है, जिससे वहां का मौसम बदल सकता है। अगले तीन दिन यानी 26, 27 और 28 अक्टूबर को भोपाल, उज्जैन, इंदौर और नर्मदापुरम संभाग के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का अलर्ट है।

ये भी पढ़ें...

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में यह सिस्टम कराएगा बारिश, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम पूर्वानुमान (25 अक्टूबर) : एमपी समेत देशभर में हल्की बारिश और ठंडी हवा से बढ़ेगी सर्दी

Tags:
  • आज का मौसम
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather
  • मौसम पूर्वानुमान
  • एमपी का मौसम
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • मौसम विभाग
  • बारिश का अलर्ट
  • Air Quality Index (AQI)
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा