MP Weather Update: मध्यप्रदेश में दो सिस्टम एक्टिव, 30 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Nov 04, 2025, 06:30 IST
Share
MP Weather Update 4 novembeer
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में कैसी रही AQI। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। मध्यप्रदेश में अगले दो दिनों तक लो प्रेशर एरिया (निम्न दबाव क्षेत्र) और साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) के प्रभाव से बारिश के आसार हैं। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में बूंदाबांदी और बादल छाएंगे, जबकि पश्चिमी हिस्से में हल्की बारिश हो सकती है। सोमवार को कई जिलों में धूप खिली रही और कई जिलों में हल्की बारिश भी हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को उत्तर-पूर्वी हिस्से में एक्टिव हुए निम्न दबाव का क्षेत्र और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम का असर सोमवार को भी देखा गया। इसके साथ ही दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई।

अगले 48 घंटों तक भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, ग्वालियर, सागर और जबलपुर संभाग के 30 से अधिक जिलों में बादल, आंधी, गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

4 नवंबर की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने का अनुमान है। इसका प्रभाव मध्यप्रदेश में अगले 48 घंटों में दिख सकता है। उत्तरी हवाओं के कारण दिन के तापमान में गिरावट हो सकती है, जिससे पारा लुढ़क सकता है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इंदौर में 16.2 डिग्री, भोपाल में 15.2 डिग्री, उज्जैन में 12.5 डिग्री, ग्वालियर में 13.2 डिग्री और जबलपुर में रात का पारा 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दूसरी तरफ, पचमढ़ी में दिन का तापमान 24.6 डिग्री तक आ गया। नर्मदापुरम में 33.2 डिग्री, सीहोर में 32.8 डिग्री, बड़वानी में 32.3 डिग्री, खजुराहो में 32.0 डिग्री और पृथ्वीपुर में 31.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

सोमवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस अमरकंटक में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस नर्मदापुरम में दर्ज किया गया।


मप्र का AQI, रतलाम की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर रतलाम की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं जबलपुर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 168 दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार रतलाम शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का Air Quality Index (AQI) लेवल 71 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो इंदौर में 105, भोपाल में 142 और ग्वालियर में 154 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...


एमपी का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-उत्तरपूर्व दिशा में एक निम्न दबाव क्षेत्र बढ़ चुका है। यह क्षेत्र उत्तर-पूर्व अरब सागर के पास स्थित है। चक्रवातीय परिसंचरण 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है।

अगले 24 घंटों में यह कमजोर होकर समाप्त होने की संभावना है। वहीं, विदर्भ और मराठवाड़ा में चक्रवातीय परिसंचरण 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर है। 4 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिम-हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इससे बारिश का मौसम बन सकता है।

23 जिलों के लिए येलो अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश में 4 नवंबर को हल्की बारिश के आसार हैं। कई जिलों में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें इंदौर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, दमोह, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, आगर-मालवा, नीमच और मंदसौर शामिल हैं। वहीं, मध्यप्रदेश के बाकी जिलों में बादल और हल्की बूंदाबांदी का मौसम रहेगा।

ये भी पढ़ें...

मौसम पूर्वानुमान (4 नवंबर): मध्यप्रदेश सहित देशभर में बारिश, ठंड और आंधी का असर

MP Weather Update: मध्यप्रदेश के 23 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम



Tags:
  • आज का मौसम
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather
  • मौसम पूर्वानुमान
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मौसम विभाग
  • तापमान
  • Air Quality Index (AQI)
  • aqi
  • एक्यूआई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा