MP Weather Update: प्रदेश में छाएगा घना कोहरा, 50 मीटर तक रहेगी दृश्यता, कई शहरों में बारिश का अलर्ट

Sandeep Kumar | Dec 09, 2025, 06:30 IST
Share
MP Weather Update
MP Weather Update

मध्‍य प्रदेश के शहरों में गर्मी का असर या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में कैसी रही AQI। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : 9 दिसंबर 2025 को मध्य प्रदेश में शीतलहर जारी रहेगी। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और घना कोहरा संभव है। IMD के अनुसार, 9 से 12 दिसंबर तक शीतलहर चलेगी । न्यूनतम तापमान 9-12°C और अधिकतम 20-26°C हो सकता है। IMD के अनुसार पश्चिमी मध्य प्रदेश के पूर्वी भागों में हल्की वर्षा हो सकती है। बर्फीली हवाओं से तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

9 दिसंबर 2025 को मध्य प्रदेश में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। यह विशेष रूप से पश्चिमी और उत्तरी भागों में होगा। दृश्यता 50 मीटर तक कम हो सकती है। IMD ने शीतलहर के साथ कोहरे की चेतावनी जारी की है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के 4 शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पचमढ़ी में 5.2 डिग्री, उमरिया में 5.6 डिग्री, इंदौर में 5.7 डिग्री, राजगढ़ में 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दूसरी तरफ, गुना में 29.4 डिग्री, नीमच में 28.7 डिग्री, उज्जैन में 28.5 डिग्री, राजगढ़ में 28.2 डिग्री और ग्वालियर में 28.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

सोमवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस कल्याणपुर में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस गुना में दर्ज किया गया।

c5c18f22-8f2
c5c18f22-8f2


मप्र का AQI, दमोह की अच्छी रही हवा

मध्यप्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर दमोह की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं भोपाल शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 203 दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दमोह शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का Air Quality Index (AQI) लेवल 69 दर्ज हुआ। अन्य जिलों की बात करें तो उमरिया में 75, इंदौर में 130 और ग्वालियर में 134 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...

56f061dd-709
56f061dd-709


एमपी का मौसम पूर्वानुमान

9 दिसंबर 2025 को मध्यप्रदेश में मौसम मिश्रित रहेगा। कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होगी। अन्य क्षेत्रों में ठंड की स्थिति बनी रहेगी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, कोल्ड वेव 9 से 12 दिसंबर तक जारी रहेगी। न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार वायुमंडल में जेट स्ट्रीम की स्थिति बनी हुई है। यह इस समय मध्यभारत के ऊपर बनी हुई है। जहां 250-300 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। इसलिए सर्दी का असर ज्यादा दिख रहा है। अगले 3-4 दिन तक इसका असर दिखाई देगा। इसके बाद यह उत्तरी-पूर्वी भारत की और जाने की संभावना है।

जेट स्ट्रीम क्या है ?

मौसम विभाग के अनुसार जेट स्ट्रीम वायुमंडल में 12 किमी की ऊंचाई पर होती है। यह हवा की तेज संकीर्ण धारा है, जो पश्चिम से पूर्व की ओर बहती है। इसकी गति 200-300 किमी प्रतिघंटा होती है। तापमान में अंतर के कारण हवा की गति तेज हो जाती है।

ये भी पढ़ें...

MP Weather Update: प्रदेश में चलेगी शीतलहर, 6-7 डिग्री रहेगा रात का पारा, जानें मौसम का हाल

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

जाति प्रमाण पत्र फर्जीवाड़े में छानबीन समितियों का बोझ कम कर रही एसटीएफ

राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी का बड़ा भाई गांजा तस्करी में गिरफ्तार, बहनोई पहले से है जेल में



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मौसम विभाग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज