MP में गेहूं संकट पर सियासत तेज : 7 मई को हाईवे जाम की चेतावनी, किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस आक्रामक
Ramanand Tiwari | May 01, 2026, 20:50 IST
Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश में गेहूं संकट के मुद्दे पर कांग्रेस ने 7 मई को हाईवे जाम करने की चेतावनी दी है। कांग्रेस पार्टी किसानों के हित में आंदोलन कर रही है, जिसमें खरीदी व्यवस्था पर सवाल उठाए गए हैं और भावांतर योजना की मांग की जा रही है।
मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी को लेकर बढ़ती अव्यवस्था अब बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गई है। किसानों की परेशानी को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ खुला मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ऐलान किया है कि 7 मई को बड़वानी से मुरैना तक नेशनल हाईवे पर चक्काजाम किया जाएगा।
यह आंदोलन केवल विरोध नहीं, बल्कि किसानों के हक की लड़ाई के तौर पर पेश किया जा रहा है। पटवारी का आरोप है कि भाजपा सरकार ने “मोदी की गारंटी” के नाम पर किसानों से वादे किए। लेकिन जमीनी हालात इसके उलट हैं।
कांग्रेस का दावा है कि गेहूं खरीदी प्रक्रिया में भारी अव्यवस्था रही है। बार-बार तारीख बढ़ाने और स्लॉट बुकिंग में गड़बड़ी से किसान परेशान हुए। छोटे और बड़े किसानों के बीच भेदभाव के आरोप भी लगाए गए हैं।
पटवारी के मुताबिक, करीब 50% किसानों को मजबूरी में अपनी फसल निजी मंडियों में लगभग 2000 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर बेचनी पड़ी। यह MSP से काफी कम है, जिससे किसानों को सीधा नुकसान हुआ।
कांग्रेस ने सरकार से मांग की है कि जिन किसानों ने कम दाम पर गेहूं बेचा, उन्हें भावांतर योजना के तहत अंतर की राशि दी जाए। मुख्यमंत्री मोहन यादव से इस पर तत्काल फैसला लेने की अपील की गई है।
यह मांग इसलिए अहम है क्योंकि बड़ी संख्या में किसान सरकारी खरीदी व्यवस्था से बाहर रह गए। ऐसे में भावांतर ही उनके नुकसान की भरपाई का एकमात्र रास्ता बताया जा रहा है।
पटवारी ने चुनावी वादों को भी मुद्दा बनाया है। उनका कहना है कि भाजपा ने धान के लिए 3100 रुपये और गेहूं के लिए 2700 रुपये देने का वादा किया था, जो अब तक पूरा नहीं हुआ। उन्होंने पड़ोसी राज्यों का हवाला देते हुए कहा कि वहां किसानों को ज्यादा कीमत मिल रही है, जबकि मध्य प्रदेश में 2625 रुपये देकर ही सरकार अपनी उपलब्धि बता रही है। इससे असंतोष और बढ़ा है।
कांग्रेस ने खरीदी केंद्रों पर गड़बड़ी और शिकायत निवारण तंत्र की विफलता को भी मुद्दा बनाया है। पटवारी ने कहा कि CM हेल्पलाइन किसानों की समस्याओं को सुलझाने में कारगर साबित नहीं हो रही।
उन्होंने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर जवाबदेही की कमी साफ दिख रही है, जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
7 मई को प्रस्तावित चक्काजाम आगरा-बॉम्बे नेशनल हाईवे (NH-3) पर किया जाएगा, जो मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, देवास, इंदौर और बड़वानी जैसे जिलों से होकर गुजरता है।
पटवारी ने इसे “डेमो” बताते हुए साफ किया है कि अगर सरकार ने जल्द कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन और बड़ा हो सकता है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में सड़कों पर उतरना मजबूरी है, शौक नहीं।
कांग्रेस ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा। प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा जताई गई है ताकि प्रदर्शन के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो। अब नजर 7 मई पर टिकी है—क्या यह विरोध सरकार को फैसले लेने पर मजबूर करेगा या सियासी टकराव और तेज होगा।
यह खबरें भी पढ़ें...
शिक्षा की स्थिति बदतर, MP 15 साल में बंद हुए 49 हजार सरकारी स्कूल, क्या ऐसे बढ़ेगा एमपी?
एमपी में ऑपरेशन मुस्कान ने हजारों गुमशुदा बच्चियों को दी नई जिंदगी, जानें क्या कहते हैं आंकड़े
दिल्ली की तर्ज पर मिलेगा एमपी के शिक्षकों को अर्जित अवकाश: सरकार का अहम फैसला
2 मई से शुरू एमपी अतिथि शिक्षक भर्ती 2026 प्रक्रिया, डिजिटल स्कोर कार्ड से होगा चयन, जानें डिटेल
यह आंदोलन केवल विरोध नहीं, बल्कि किसानों के हक की लड़ाई के तौर पर पेश किया जा रहा है। पटवारी का आरोप है कि भाजपा सरकार ने “मोदी की गारंटी” के नाम पर किसानों से वादे किए। लेकिन जमीनी हालात इसके उलट हैं।
खरीदी व्यवस्था पर गंभीर सवाल
पटवारी के मुताबिक, करीब 50% किसानों को मजबूरी में अपनी फसल निजी मंडियों में लगभग 2000 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर बेचनी पड़ी। यह MSP से काफी कम है, जिससे किसानों को सीधा नुकसान हुआ।
भावांतर की मांग और सरकार पर दबाव
यह मांग इसलिए अहम है क्योंकि बड़ी संख्या में किसान सरकारी खरीदी व्यवस्था से बाहर रह गए। ऐसे में भावांतर ही उनके नुकसान की भरपाई का एकमात्र रास्ता बताया जा रहा है।
वादों बनाम हकीकत का मुद्दा
CM हेल्पलाइन और प्रशासन पर सवाल
उन्होंने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर जवाबदेही की कमी साफ दिख रही है, जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
हाईवे जाम: चेतावनी या शुरुआत?
पटवारी ने इसे “डेमो” बताते हुए साफ किया है कि अगर सरकार ने जल्द कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन और बड़ा हो सकता है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में सड़कों पर उतरना मजबूरी है, शौक नहीं।
शांतिपूर्ण प्रदर्शन का दावा
यह खबरें भी पढ़ें...
शिक्षा की स्थिति बदतर, MP 15 साल में बंद हुए 49 हजार सरकारी स्कूल, क्या ऐसे बढ़ेगा एमपी?
एमपी में ऑपरेशन मुस्कान ने हजारों गुमशुदा बच्चियों को दी नई जिंदगी, जानें क्या कहते हैं आंकड़े
दिल्ली की तर्ज पर मिलेगा एमपी के शिक्षकों को अर्जित अवकाश: सरकार का अहम फैसला
2 मई से शुरू एमपी अतिथि शिक्षक भर्ती 2026 प्रक्रिया, डिजिटल स्कोर कार्ड से होगा चयन, जानें डिटेल
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari