MP में महिलाएं राष्ट्रीय औसत से अधिक पीती हैं शराब - NFHS-6 रिपोर्ट
Amresh Kushwaha | Published:
MP में महिलाएं राष्ट्रीय औसत से अधिक पीती हैं शराब
NFHS-6 रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश में 1.2 प्रतिशत महिलाएं शराब पीती हैं, जो राष्ट्रीय औसत 1.1 प्रतिशतसे अधिक है। 2019-21 में यह एक प्रतिशत था।
समझें क्या है पूरा मामला...
- NFHS-6 रिपोर्ट में MP में महिला शराब सेवन के चौंकाने वाले आंकड़े आए हैं।
- MP में 1.2 प्रतिशत महिलाएं शराब पीती हैं, राष्ट्रीय औसत सिर्फ 1.1 प्रतिशत है।
- 2019-21 में MP में यह आंकड़ा एक प्रतिशत था, अब बढ़कर 1.2 प्रतिशत हो गया है।
- राष्ट्रीय स्तर पर महिला शराब सेवन 1.3 प्रतिशत से घटकर 1.1 प्रतिशत हुआ है।
- MP में पुरुषों का आंकड़ा 18.5 प्रतिशत है जो राष्ट्रीय औसत 18.9 प्रतिशत से कम है।
MP की महिलाओं पर चौंकाने वाले आंकड़े
यह सर्वे 13 फरवरी 2024 से 25 दिसंबर 2024 के बीच मध्य प्रदेश में किया गया था। पूरे देश में यह सर्वे 2023-24 के दौरान करीब छह लाख 79 हजार परिवारों और 715 जिलों में हुआ था।
पहले क्या था, अब क्या हुआ?
दूसरी तरफ पूरे देश में यह रुझान उलटा रहा। राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं में शराब सेवन 2019-21 में 1.3 प्रतिशत था जो 2023-24 में घटकर 1.1 प्रतिशत रह गया है। यानी जब पूरे देश में महिला शराब सेवन कम हो रहा था, मध्य प्रदेश में यह बढ़ रहा था।
पुरुषों का हाल अलग
MP में पुरुषों का आंकड़ा पिछले सर्वे के 17 प्रतिशत से बढ़कर 18.5 प्रतिशत हो गया है। यह बढ़ोतरी भी उल्लेखनीय है।
NFHS-6 क्या है और यह क्यों अहम है?
FAQ
- NFHS-6 रिपोर्ट में MP में महिला शराब सेवन को लेकर क्या कहा गया है?
NFHS-6 यानी राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे-6 के अनुसार मध्य प्रदेश में 15 साल और उससे अधिक उम्र की 1.2% महिलाएं शराब पीती हैं। यह राष्ट्रीय औसत 1.1% से अधिक है। 2019-21 के NFHS-5 में यह आंकड़ा 1% था। जबकि राष्ट्रीय स्तर पर महिला शराब सेवन 1.3% से घटकर 1.1% हो गया। MP में यह विपरीत दिशा में गया। - MP में पुरुषों में शराब सेवन का क्या हाल है?
NFHS-6 के मुताबिक मध्य प्रदेश में 18.5% पुरुष शराब पीते हैं। यह राष्ट्रीय औसत 18.9% से थोड़ा कम है। NFHS-5 में MP का यह आंकड़ा 17% था जो अब 18.5% हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर पुरुष शराब सेवन 18.7% से बढ़कर 18.9% हो गया है।
MP News. NFHS Survey: तेजी से गिर रहे हैं MP में ब्रेस्टफीडिंग के आंकड़े
MP NFHS Report: एमपी में महिलाओं के पास बैंक खाते पर मोबाइल नहीं
NFHS 6 Survey: घर के फैसलों में बढ़ी महिलाओं की भागीदारी, देखें नए आंकड़े
रैंकिंग चमकाने का खेल: सीएम हेल्पलाइन में पुलिस ने खुद ही करा दीं शिकायतें
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha