एमपी बोर्ड: दूसरी परीक्षा में इन गलतियों के कारण स्टूडेंट्स को मिलेंगे इतने बोनस अंक

Sandeep Kumar | Jul 07, 2025, 16:46 IST
Share
mpboardexam-bonus
mpboardexam-bonus

मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षा में गणित और भौतिकी सहित कुछ विषयों के प्रश्नपत्रों में त्रुटि पाई गई। इन त्रुटियों के कारण विद्यार्थियों को बोनस अंक दिए जाएंगे।

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की द्वितीय परीक्षा में कई प्रश्नपत्रों में गड़बड़ी पाई गई। गणित, भौतिकी और उर्दू विषयों में कई त्रुटियां थीं। इसके बाद बोर्ड ने स्टूडेंट्स को बोनस अंक दिए जाने का फैसला लिया है।

बोनस अंक की घोषणा

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने गड़बड़ी वाले प्रश्नों के लिए छात्रों को बोनस अंक देने का निर्णय लिया है। गणित और भौतिकी के कुछ प्रश्नों में त्रुटि पाई गई थी, जिनमें स्टूडेंट्स को 8 अंक मिलेंगे। उर्दू के सेट बी, सी और डी में गलत प्रश्नों का प्रयास करने वाले छात्रों को भी बोनस अंक दिए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़िए... एमपी बोर्ड की द्वितीय परीक्षा में बड़ी लापरवाही, एक सप्ताह गुजरे, अब तक नहीं हुई कोई कार्रवाई, जानें पूरा मामला

गणित और भौतिकी में गलती

  • 10वीं और 12वीं की गणित और भौतिकी के पेपर में कुछ प्रश्नों में गड़बड़ी पाई गई है।
  • 10वीं गणित: सभी सेट्स में एक प्रश्न गलत था। सेट ए के प्रश्न क्रमांक दो (छह) में गड़बड़ी पाई गई थी। इस पर छात्रों को बोनस अंक दिए जाएंगे।
  • 12वीं भौतिकी: सभी चार सेट्स में गलती पाई गई थी। सेट ए के क्रमांक सात का अथवा प्रश्न गलत था, जिससे छात्रों को बोनस अंक मिलने की संभावना है।
इन दोनों विषयों में गलली पाई गई और छात्रों को बोनस अंक देने की प्रक्रिया शुरू की गई।

ये खबर भी पढ़िए... बीजेपी से इस्तीफा देकर यूट्यूबर मनीष कश्यप जन सुराज पार्टी में हुए शामिल

उर्दू के प्रश्नपत्र में गड़बड़ी

  • उर्दू के पेपर में भी कुछ गड़बड़ियां पाई गई हैं। 10वीं और 12वीं दोनों में उर्दू के बी, सी, और डी सेट्स में गलती पाई गई थी।
  • 10वीं उर्दू: सेट बी के प्रश्न क्रमांक 17 के बाद जो नोट दिया गया था, उसमें प्रश्न क्रमांक 13 और 14 के उत्तर लिखने को कहा गया था।
  • 12वीं उर्दू: बी सेट के प्रश्न क्रमांक छह के बाद, जो नोट दिया गया था, उसमें प्रश्न क्रमांक 14 अंकित था।
इन प्रश्नों के लिए छात्रों को बोनस अंक दिए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़िए... एमपी के इस शहर में संडे को भी स्कूल लगेंगे, छुट्टी का दिन बदला गया

इन कॉपियों की होगी दोबारा जांच

मूल्यांकन प्रक्रिया में विशेष ध्यान दिया जाएगा, खासकर उन छात्रों की कॉपियों पर जिनका अंक 90 प्रतिशत या उससे अधिक है। इन कॉपियों को दोबारा चेक किया जाएगा, ताकि किसी भी त्रुटि को सुधार सकें।

ये खबर भी पढ़िए... दिव्यांगता के आंकलन के लिए एमपी के इस शहर में जाते हैं छत्तीसगढ़ के दिव्यांग, 25 साल में नहीं सुधरे इंतजाम

शिक्षकों पर लगेगा जुर्माना

अगर किसी शिक्षक ने गलती से गलत कॉपी जांची और बाद में अंक बढ़े, तो उस शिक्षक पर 100 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। यह निर्णय परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए लिया गया है।

5 प्वाइंट्स में पूरी खबर

✅MP माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की परीक्षा में गणित, भौतिकी और उर्दू विषयों के प्रश्नपत्रों में त्रुटियां पाई गईं।

✅त्रुटि वाले प्रश्नों के लिए छात्रों को बोनस अंक देने का निर्णय लिया गया है। गणित और भौतिकी के कुछ प्रश्नों में गलतियां थीं, जबकि उर्दू के सेट बी, सी, और डी में भी गलती पाई गई थी।

✅10वीं गणित और 12वीं भौतिकी के पेपर में कुछ प्रश्नों में गड़बड़ी पाई गई, जिनके लिए छात्रों को बोनस अंक दिए जाएंगे।

✅10वीं और 12वीं के उर्दू पेपर के सेट बी, सी और डी में गलती पाई गई थी, जिनके लिए भी बोनस अंक दिए जाएंगे।

✅परीक्षा के मूल्यांकन में विशेष ध्यान दिया जाएगा। खासकर उन छात्रों की कॉपियों पर जिनका अंक 90 प्रतिशत या उससे अधिक है। यदि शिक्षकों ने गलती से गलत कॉपी जांची, तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP
  • एमपी बोर्ड
  • शिक्षक
  • मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल
  • परीक्षा
  • 12वीं
  • 10वीं
जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा

By Ramanand Tiwari

जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा
प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास

By Amresh Kushwaha

प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास
एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता

By Ramanand Tiwari

एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता
पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक

By Mukesh Sharma

पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक
मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?
मध्यप्रदेश में RTI के हजारों आवेदन अटके, 10 हजार 350 लोगों को अब तक नहीं मिली जानकारी, सरकारी जवाबदेही पर सवाल

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में RTI के हजारों आवेदन अटके, 10 हजार 350 लोगों को अब तक नहीं मिली जानकारी, सरकारी जवाबदेही पर सवाल
महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, करोड़ों के सट्टे और हवाला नेटवर्क की जांच तेज

By VINAY VERMA

महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, करोड़ों के सट्टे और हवाला नेटवर्क की जांच तेज