ESB ग्रुप 4 के रिजल्ट पर यह ताजा अपडेट, 55 हजार उम्मीदवार कर रहे इंतजार

Sanjay Gupta | Nov 15, 2025, 13:00 IST
Share
mpesb-group-4-results-update-55-thousand-candidates-waiting
mpesb-group-4-results-update-55-thousand-candidates-waiting

ईएसबी ग्रुप 4 परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार 55 हजार उम्मीदवारों को है। इसकी परीक्षा मई 2025 में आयोजित की गई थी। परीक्षा में करीब 956 पदों के लिए आवेदन आए थे।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) द्वारा मई 2025 में ली गई ग्रुप 4 की परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार जारी है। यह परीक्षा करीब 55 हजार उम्मीदवारों ने दी थी। इसके बाद से ही रिजल्ट का इंतजार लंबा खींच गया है। अब इसमें ताजा अपडेट यह है।

इसलिए हुआ लंबा इंतजार

7, 8 और 9 मई को यह परीक्षा ईएसबी ने आयोजित की थी। इसमें करीब 956 पद हैं। इसके लिए 55 हजार करीब आवेदन ईएसबी को मिले थे।

इसके बाद इसमें रिजल्ट दिवाली पर देने की तैयारी थी, लेकिन इसमें सभी विभागों से शीट ही ईएसबी को नहीं मिली। आखिर में तीन विभागों की शीट अटक गई।

इस संबंध में द सूत्र ने ईएसबी के उच्च स्तर पर अधिकारियों से बात की। उन्होंने संबंधित विभागों को तीन-तीन बार रिमाइंडर लिखा और खुद चेयरमैन संजय शुक्ला ने भी संबंधित विभागों से बात की है।

ESB ग्रुप 4 के रिजल्ट से जुड़ी इस खबर को शॉर्ट में समझें

  1. रिजल्ट का इंतजार: कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) द्वारा आयोजित ग्रुप 4 की परीक्षा के रिजल्ट का 55 हजार उम्मीदवारों को इंतजार है।
  2. देरी का कारण: रिजल्ट ( esb bhopal result) की देरी विभागों से शीट्स समय पर न मिलने के कारण हुई। तीन विभागों की शीट अटक गई थी।
  3. ईएसबी का प्रयास: ईएसबी ने तीन बार विभागों को रिमाइंडर भेजे और खुद चेयरमैन संजय शुक्ला ने भी इस मुद्दे पर बातचीत की।
  4. शीट्स की प्राप्ति: शुक्रवार रात को सभी विभागों की शीट मिल गई, जिनमें पहले दो विभागों की शीट बाकी थी।
  5. रिजल्ट जारी होने की संभावना: अब अगले सप्ताह रिजल्ट की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है और इसे जल्द ही जारी किया जा सकता है।

ये खबरें भी पढ़ें...

ईएसबी सिपाही भर्ती में धार, आलीराजपुर जैसे आदिवासी जिले वालों को सेंटर 800 किमी दूर दिए

अब आखिर रिजल्ट कब जारी होगा

ईएसबी के अधिकारियों से इस बात की पुष्टि हो गई है कि शुक्रवार रात को सभी विभागों की शीट मिल गई है। पहले तीन विभागों की शीट बाकी थी। फिर दो रह गई थीं। अब इस हफ्ते लगातार फॉलो करने के बाद शुक्रवार को ये दो बाकी विभागों की भी आ गई।

अब बताया जा रहा है कि अगले हफ्ते रिजल्ट (ईएसबी ग्रुप 4 रिजल्ट) बनाने और उसे जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यानी, जो ताजा जानकारी मिली है, उसके हिसाब से अगले हफ्ते रिजल्ट (mp group 4 exam result) आने की पूरी संभावना है।

Tags:
  • मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल
  • ESB
  • ईएसबी
  • esb bhopal result
  • mp group 4 exam result
  • ईएसबी ग्रुप 4 रिजल्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा