ESB की कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती में आरक्षण के आधार पर पद नहीं, विवाद

Sanjay Gupta | Jul 03, 2026, 12:03 IST
Share
mpesb krishi vistar adhikar bharti reservation
mpesb krishi vistar adhikar bharti reservation

कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) द्वारा समहू टू उपसमहू 1 के तहत गुरुवार को कृषि विस्तार अधिकारी का भर्ती विज्ञापन जारी हुआ। लेकिन इसके साथ ही आरक्षित पदों को लेकर विवाद हो गया है। खासकर एसटी व एससी को कम पद देने का मुद्दा उठा है।

समझें क्या है पूरा मामाला

  • ईएसबी कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती में आरक्षण विवाद उठा है।
  • कुल 2784 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।
  • अभ्यर्थियों ने आरक्षण अनुपात में गड़बड़ी का आरोप लगाया है।
  • ईडब्ल्यूएस पद अधिक, एसटी और एससी पद कम बताए है।
  • विधायक हीरालाल अलावा ने सुधार की मांग उठाई है।
ईएसबी की कोई भी भर्ती बिना विवाद के नहीं हो रही है। अब ताजा विवाद समूह टू उपसमूह 1 की कृषि विस्तार अधिकारी 2026 के विज्ञापन को लेकर उठा है। इस भर्ती के लिए कुल 2784 पद जारी हुए हैं।

mpesb Agriculture Extension Officer bharti
mpesb Agriculture Extension Officer bharti

लेकिन अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि आरक्षण प्रतिशत के हिसाब से यह पद नहीं है। मप्र में एसटी कैटेगरी को 20 फीसदी, एससी को 16 फीसदी, ओबीसी को 27 फीसदी, ईएडब्ल्यूएस को 10 फीसदी आरक्षण का नियम है।

हालांकि ओबीसी आरक्षण विवाद के चलते अभी केवल 14 फीसदी ओबीसी आरक्षण के हिसाब से रिजल्ट देते हैं और बाकी 13 फीसदी पद होल्ड किए जाते हैं।

इस तरह से आए पद और आरक्षण का हिसाब

कुल पद 2784

  • ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षण 10 फीसदी- पद आए 444 जो 16 फीसदी है
  • एसटी के लिए 20 फीसदी आरक्षण- लेकिन पद दिए 122 जो 5 फीसदी है
  • एसटी के लिए 16 फीसदी आरक्षण है- लेकिन पद दिए 316 जो केवल 11 फीसदी है
  • ओबीसी के लिए आरक्षण 27 फीसदी- पद भी इसी हिसाब से 776 दिए

मनावर विधायक ने ली आपत्ति

इस मामले में मनावर से कांग्रेस के आदिवासी नेता व विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि 2784 पदों में अनारक्षित के लिए 1126, ईडब्ल्यूएस के लिए 444, एसटी के लिए लिए 122 औऱ एससी के लिए केवल 316 पद है।

जबकि मप्र आदिवासी बाहुल्य है। इतने कम फिर कैसे रखे गए। यह आदिवासी युवाओं की उपेक्षा है। साथ ही आरक्षण कीै भावना के खिलाफ है। यदि यह त्रुटि हुई है तो इसे ठीक किया जाए।

रोस्टर से जारी होते हैं पद

वहीं जानकारों के जो पद निकलते हैं वह रोस्टर सिस्टम से निकलते हैं। जैसे कि एसटी, एससी या ओबीसी या अन्य कैटेगरी के कितने नौकरी वाले अधिकारी, कर्मचारियों के पद रिक्त हैं।

यदि किसी कैटेगरी के लिए स्वीकृत पद पूरे भरे हुए हैं तो संभव है कि जब भर्ती भले ही एक हजार पद की निकले लेकिन उस कैटेगरी के लिए कोई पद ही नहीं रहे।

हालांकि यह नियम की बात है लेकिन अभी तो कम पदों को लेकर विवाद शूुरू होने लगा है।

ये भी पढ़ें...

इंदौर में छात्रों का हल्लाबोल: MPESB भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन

MPESB ADDET 2026: परीक्षा नियमों में बदलाव, गड़बड़ी पर निरस्त होगी उम्मीदवारी

4 जून को होगी वन रक्षक और जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा, MP ESB ने बदली थी तारीख

MPPSC की फूड सेफ्टी ऑफिसर मेरिट सूची में दिव्यांग पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने की शिकायत

Tags:
  • कांग्रेस
  • MPESB
  • आदिवासी नेता
  • विधायक हीरालाल अलावा
  • आरक्षण विवाद
  • मनावर विधायक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा