ESB कब जारी करेगा 7411 पदों पर पुलिस आरक्षक भर्ती का रिजल्ट, यह है तारीख

Sanjay Gupta | Jan 17, 2025, 11:00 IST
Share
police constable recruitment result
police constable recruitment result

पुलिस आरक्षक भर्ती के रिजल्ट पर काम तेज कर दिया गया है। ईएसबी डायरेक्टर साकेत मालवीय ने बताया कि रिजल्ट जल्दी ही जारी किया जाएगा। जानें रिजल्ट से जुड़ी सारी जानकारी इस लेख में...

कर्मचार चयन मंडल (ESB) भोपाल द्वारा पुलिस आरक्षक भर्ती के रिजल्ट पर काम तेज हो गया है। लंबे समय से द सूत्र के पास इसे लेकर उम्मीदवारों के संदेश और फोन आ रहे थे कि रिजल्ट में काफी देरी हो चुकी है और यह कब आएगा इसकी कोई खबर नहीं मिल रही है। आखिर मामला 58 हजार उम्मीदवारों से जुड़ा हुआ है। द सूत्र ने इस मामले में सीधे ईएसबी डायरेक्टर साकेत मालवीय से बात की और उन्होंने इस पर यह अपडेट दिया।

तो इस समय तक आएगा रिजल्ट

आईएएस साकेत मालवीय ने द सूत्र को बताया कि इसी महीने ही यह रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसके लिए चेयरमैन साहब ने निर्देश दिए हैं और इस पर काम तेजी से चल रहा है। कोशिश तो है कि गणतंत्र दिवस 26 जनवरी तक इस पर काम पूरा कर लिया जाए, लेकिन एकदम तय तारीख अभी नहीं बताई जा सकती है लेकिन इस माह ही हम रिजल्ट जारी करने के लिए जुटे हुए हैं।

क्यों हुई रिजल्ट में देरी

जानकारी के अनुसार इस परीक्षा के लिए नवंबर 2024 के आखिर में फिजिकल टेस्ट पूरा हुआ था। इसके बाद इसके नंबर व अन्य डिटेल ईएसबी को मिलने में समय लगा और यह दिसंबर अंत में ईएसबी के पास पहुंचा। इसके बाद एक जनवरी से ही इस रिजल्ट को लेकर काम किया जाना प्रारंभ हो सका।

जून 2023 से चल रही भर्ती

गृह मंत्रालय के तहत जून 2023 में इसके लिए नोटिफिकेशन आया था। इसके बाद अगस्त-सितंबर 2023 में परीक्षा हुई और सात मार्च 2024 को रिजल्ट जारी कर सितंबर से नवंबर 2024 तक फिजिकल टेस्ट हुए। फिजिकल के लिए 58 हजार क्वालीफाई हुए थे। पुलिस मुख्यालय ने पुलिस आरक्षक (जीडी व रेडियो) के 7 हजार 411 पदों पर भर्ती निकाली थी। अब लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के अंकों के बाद मेरिट बनाने का काम हो रहा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा रिजल्ट
  • latest news
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • ESB
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा