ESB प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग 3 में डिप्लोमा और सिलेबस दो मुद्दों ने उलझाया
Sanjay Gupta | Jul 17, 2025, 13:08 IST
MPesb-primary-teacher-eligibility-exam-class-3-diploma-syllabus-issue
एमपी टीईटी वर्ग-3 परीक्षा में उम्मीदवारों को दो प्रमुख समस्याएं हैं। डिप्लोमा का रिजल्ट समय पर न आना और सिलेबस का बदलना। उम्मीदवारों ने सरकार से मांग की है कि...
कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) भोपाल द्वारा इस बार प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग 3 (MP TET वर्ग-3) चयन परीक्षा का विज्ञापन जारी हुआ है। इसमें इस बार 13 हजार 89 पद निकले हैं, जिसमें स्कूल शिक्षा विभाग के 1150 और 2939 जनजातीय विभाग के हैं। इतनी भर्ती निकलने के बाद भी इसमें हजारों उम्मीदवार दो कारणों के चलते चिंता में हैं और निराश हैं।
खबर यह भी...मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक के पद पर निकली बंपर भर्ती, जानें कब से कर सकेंगे आवेदन
उधर परीक्षा के पहले ही सिलेबस बदल दिया गया है। अभी तक जो सिलेबस होता था उसके अनुसार ही उम्मीदवार तैयारी कर रहे थे। अब जब हाल में ईएसबी ने इसका विज्ञापन जारी किया तो सिलेबस बदल दिया। वहीं परीक्षा की संभावित तारीख 31 अगस्त से दो पालियों में होना बताया गया है। ऐसे में उम्मीदवारों का कहना है कि मात्र दो माह में वह नए सिलेबस से तैयारी कैसे करें। इसके लिए या तो सिलेबस को यथावत रखा जाए या फिर परीक्षा आयोजन की तारीख आगे बढ़ाई जाए जिससे तैयारी के लिए समय मिल सके।
मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP TET वर्ग-3) की चयन परीक्षा को लेकर छात्रों में भारी रोष है। परीक्षा से महज 50 दिन पहले पूरा सिलेबस बदल देना किसी अन्याय से कम नहीं। वर्षों से तैयारी कर रहे हजारों छात्रों के सपनों पर यह सरकार और ईएसबी की लापरवाही से किया गया सीधा प्रहार है।
छात्रों का कहना है कि पुराने सिलेबस पर कोचिंग, किताबें और समय निवेश किया गया, लेकिन अब साइंस, सोशल साइंस, एडवांस मैथ और इंग्लिश जैसे विषय जोड़कर परीक्षा को 12वीं स्तर की कठिनाई तक पहुंचा दिया गया। ऐसे में न नए संसाधनों का पैसा है, न पर्याप्त समय।
इसी के साथ D.El.Ed. के वे छात्र जो प्रथम वर्ष पास कर चुके हैं और TET क्लियर कर चुके हैं, लेकिन सेकेंड ईयर का रिजल्ट अगस्त–सितंबर में आएगा, वे 1 अगस्त से शुरू हो रहे फॉर्म भरने से वंचित रह जाएंगे। ये दोहरी मार है – एक तरफ सिलेबस झटका, दूसरी तरफ पात्रता का फंदा। हम सरकार और ईएसबी से मांग करते हैं: या तो पुराना सिलेबस बहाल किया जाए, या फिर परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाई जाए और D.El.Ed. छात्रों के लिए फॉर्म भरने की विशेष व्यवस्था की जाए।
🔃🤝💬
mp tet exam | Mp latest news | mp teacher vacancy | mp teacher vacancy latest news | मध्य प्रदेश न्यूज
पहली चिंता- डीएलएड का डिप्लोमा हाथ में हो
विभाग द्वारा इसमें जो चयन के लिए पात्रता रखी गई है। इसमें विविध नियमों के साथ ही एक लाइन नियम में यह भी है कि प्राथमिक शिक्षा में दो साल का डिप्लोमा डीएलएड आवेदन भरने की तारीख के समय हाथ में होना चाहिए। यानी रिजल्ट आकर उम्मीदवार के पास वह डिप्लोमा मौजूद हो। अब इसमें समस्या यह है कि इसके अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा हो चुकी है लेकिन अभी इसका रिजल्ट नहीं आया है, यानी इन उम्मीदवारों के पास डिप्लोमा हाथ में नहीं है। ऐसे में यह आवेदन की अंतिम तारीख जो 1 अगस्त है, उस तारीख के पहले रिजल्ट आना जरूरी है। ऐसा नहीं होने पर हजारों उम्मीदवार इस परीक्षा से ही बाहर हो जाएंगे। उम्मीदवारों का तर्क है कि विविध परीक्षा जैसे राज्य सेवा परीक्षा, संघ लोक सेवा आयोग में भी अंतिम सेमेस्टर वाले भर्ती परीक्षा देने योग्य होते हैं, इसमें अंतिम चयन के समय डिग्री अनिवार्य होती है। ऐसे में इसमें भी यह सुधार होना चाहिए कि जब अंतिम चयन होता है तब उस दिनांक तक डिप्लोमा हाथ में होने की बात होना चाहिए, लेकिन आवेदन के पहले यह होने से हजारों लोग बाहर हो जाएंगे। उम्मीदवारों की मांग है कि या तो रिजल्ट आकर डिप्लोमा होने की शर्त बदली जाए या फिर आवेदन की तारीख आगे बढ़ाई जाए जिससे हमारा रिजल्ट आ सके।
परीक्षा के पहले बदल दिया सिलेबस
उम्मीदवारों के हक में विधायक ने की मांग
इस मामले में मानपुर विधायक हीरालाल अलावा ने मांग की है कि-
छात्रों का कहना है कि पुराने सिलेबस पर कोचिंग, किताबें और समय निवेश किया गया, लेकिन अब साइंस, सोशल साइंस, एडवांस मैथ और इंग्लिश जैसे विषय जोड़कर परीक्षा को 12वीं स्तर की कठिनाई तक पहुंचा दिया गया। ऐसे में न नए संसाधनों का पैसा है, न पर्याप्त समय।
इसी के साथ D.El.Ed. के वे छात्र जो प्रथम वर्ष पास कर चुके हैं और TET क्लियर कर चुके हैं, लेकिन सेकेंड ईयर का रिजल्ट अगस्त–सितंबर में आएगा, वे 1 अगस्त से शुरू हो रहे फॉर्म भरने से वंचित रह जाएंगे। ये दोहरी मार है – एक तरफ सिलेबस झटका, दूसरी तरफ पात्रता का फंदा। हम सरकार और ईएसबी से मांग करते हैं: या तो पुराना सिलेबस बहाल किया जाए, या फिर परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाई जाए और D.El.Ed. छात्रों के लिए फॉर्म भरने की विशेष व्यवस्था की जाए।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
🔃🤝💬
mp tet exam | Mp latest news | mp teacher vacancy | mp teacher vacancy latest news | मध्य प्रदेश न्यूज
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman