MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा के फॉर्म को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ये भी भर सकेंगे फॉर्म
Sanjay Gupta | Mar 18, 2025, 19:53 IST
Photograph: (the sootr)
मप्र लोक सेवा आय़ोग (पीएससी) द्वारा होने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2024 को लेकर हाईकोर्ट इंदौर ने एक अहम आदेश दिया है। यह आदेश पीजी डिग्री के अंतिम सेमेस्टर में पढ़ाई कर रहे उम्मीदवारों को लेकर है, जो फॉर्म नहीं भर पा रहे थे।
INDORE. मप्र लोक सेवा आय़ोग (पीएससी) द्वारा होने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2024 को लेकर हाईकोर्ट इंदौर ने एक अहम आदेश दिया है। यह आदेश पीजी डिग्री के अंतिम सेमेस्टर में पढ़ाई कर रहे उम्मीदवारों को लेकर है, जो फॉर्म नहीं भर पा रहे थे। साथ ही इस आदेश में एक लाइन सबसे अहम कही गई है।
मप्र लोक सेवा आय़ोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के फॉर्म भरने के लिए दो आवेदन भरने के दौरान दो योग्यता होना अनिवार्य किया है। इसके तहत आवेदक को सेट या नेट क्वालीफाइ होना जरूरी है। साथ ही उसकी पीजी डिग्री पूरी होना चाहिए। इसके बाद पीजी डिग्री के अंतिम सेमेस्टर में पढ़ रहे उम्मीदवारों ने इस पर आपत्ति ली थी। इनका कहना है कि हमारी परीक्षा जून में होगी, आयोग जब अंतिम चयन करेगा इसमें एक-दो साल लगेंगे, तब तो हमारी डिग्री पूरी हो चुकी होगी, फिर हमे फॉर्म भरने दिए जाएं। लेकिन आयोग ने उच्च शिक्षा विभाग के नियमों का हवाला देते हुए इंकार कर दिया था।
इस मामले में कुछ उम्मीदवारों ने अधिवक्ता जयेश गुरनानी के माध्यम से याचिका दायर की थी। इमसें गुरनानी ने पक्ष रखा कि अन्य राज्यों के लोक सेवा आय़ोग ने अंतिम सेमेस्टर वालों को फार्म भरने के लिए योग्य माना है। इस तरह की शर्त किसी ने नहीं रखी। उम्मीदवारों द्वारा विज्ञापन की शर्तों को चुनौती दी गई। इस पर हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता के फॉर्म स्वीकार करने के आदेश आयोग के दिए।
हाईकोर्ट जस्टिस सुबोध अभ्यंकर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यदि याचिका अलाउ होती है तो इसका लाभ सभी उम्मीदवारों को मिले, भले ही उन्होंने याचिका लगाई हो या नहीं। इसमें अगली सुनवाई 15 अप्रैल लगाई गई है। लेकिन याचिका अलाउ होगी या नहीं, इस पर आयोग के जवाब के बाद ही फैसला होगा। अधिवक्ता गुरनानी के अनुसार अभी इसका लाभ केवल याचिकाकर्ता को ही मिलेगा, अन्य को लाभ लेने के लिए याचिका ही लगाना होगी। याचिका अलाउ होगी या नहीं इस पर 15 अप्रैल की सुनवाई में ही फैसला संभव है, ऐसे में इसके बाद ही तय होग कि इसमें बिना याचिका लगाए भी आवेदक फॉर्म भर सकता है या नहीं., अभी यह फैसला केवल याचिकाकर्ता पर लागू होगा।
यह खबर भी पढ़ें... गेस्ट फैकल्टी को 25% आरक्षण, MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में अतिथि विद्वानों को मिली बड़ी राहत
मासूम की रेप और हत्या के दोषी को फांसी, मददगार मां-बहन को 2-2 साल की कैद
MPPSC राज्य सेवा परीक्षा प्री 2025 का कटऑफ यह गया, इतने पर हुआ चयन
MPPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर में एक दिन में पांच विषयों के इंटरव्यू लिए
यह है मामला
अब हाईकोर्ट ने यह दिया अंतरिम फैसला
क्या सभी उम्मीदवारों को मिलेगा यह लाभ
यह खबर भी पढ़ें... गेस्ट फैकल्टी को 25% आरक्षण, MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में अतिथि विद्वानों को मिली बड़ी राहत
मासूम की रेप और हत्या के दोषी को फांसी, मददगार मां-बहन को 2-2 साल की कैद
MPPSC राज्य सेवा परीक्षा प्री 2025 का कटऑफ यह गया, इतने पर हुआ चयन
MPPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर में एक दिन में पांच विषयों के इंटरव्यू लिए
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman