ec5a0f95-631
असिस्टेंट प्रोफेसर 2022 भर्ती तीन साल से चल रही, रिजल्ट के बाद अब जॉइनिंग अटकी, जानें प्रदेश में भर्ती के हाल
Sanjay Gupta | Published:
Photograph: (THESOOTR)
मध्यप्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर 2022 भर्ती प्रक्रिया तीन साल से अटकी है। उम्मीदवारों को अभी तक जॉइनिंग आदेश नहीं मिले हैं। साथ ही कुछ विषयों के रिजल्ट और इंटरव्यू भी लंबित हैं। चयनितों ने जल्द नियुक्ति की मांग की है।
INDORE. मप्र में भर्तियों के हाल यह हैं कि हर कदम पर उम्मीदवारों को लड़ाई लड़ना पड़ती है। पहले इसकी लड़ाई कि पद निकलें और भर्ती परीक्षा हो। इसके बाद परीक्षा समय पर हो, फिर रिजल्ट आ जाए। रिजल्ट भी आ जाता है तो विभाग फिर एक बार धैर्य की परीक्षा लेता है जॉइनिंग आदेश के लिए। अभी बात कर रहे हैं मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) की सबसे लंबी परीक्षा असिस्टेंट प्रोफेसर 2022 भर्ती की।
हम सबने दिनांक 23 सितम्बर 2025 को भोपाल में उच्च शिक्षा मंत्रीजी के निवास पर ज्ञापन भी दिया और उन्होंने जल्द नियुक्ति का आश्वासन दिया। लेकिन इस आश्वासन के बाद केवल उर्दू विषय के तीन चयनितों को जॉइंनिंग मिली। जबकि अन्य विषयों- हिंदी, गणित, इतिहास, लॉ, गृह विज्ञान, अंग्रेजी आदि के वेरिफिकेशन जुलाई-सितंबर 2025 में ही पूरे हो चुके हैं, परंतु नियुक्ति आदेश अब तक जारी नहीं हुए। यह स्थिति अब बहुत कष्टदायक, असहनीय और निराशाजनक हो चुकी है। हम सब ने वर्षों की मेहनत, संघर्ष और प्रतीक्षा के बाद यह चयन प्राप्त किया है।
ये भी पढ़ें... MP sarkari naukri: MP बिजली बोर्ड में जॉब का मौका, इतने पदों पर होगी भर्ती, जल्दी करें आवेदन
चयनितों ने कहा कि यदि सररकार अभी भी नियुक्ति आदेश जारी नहीं करती तो तो इस बार हम सभी चयनित अभ्यर्थी भिक्षा मांगकर, नमक-रोटी खाकर दीपावली मनाएंगे। यह कोई विरोध नहीं, बल्कि हमारी विवशता, व्यथा और असहाय मनःस्थिति की प्रतीकात्मक अभिव्यक्ति होगी। हम केवल न्याय की अपेक्षा कर रहे हैं ।
![ec5a0f95-631]()
मप्र बिजली कंपनी के सहायक ग्रेड 3 की जॉइंनिंग अटकी हुई है। हाईकोर्ट ने याचिकाओं का निराकरण यह कहकर कर दिया था कि वह विभाग को प्रेजेंटेशन दें। इसके बाद कोई पता नहीं कि जॉइंनिंग क्यों नहीं हो रही है।
उधर ओबीसी आरक्षण केस के चलते पहले ही 13 फीसदी होल्ड है। जो भी भर्ती निकली उसमें 13 फीसदी पद पर ओबीसी और अनारक्षित दोनों को चुना गया और बंद लिफाफे में नाम रखे गए। यह तभी खुलेंगे जब सुप्रीम कोर्ट से फैसला होगा। साल 2019, 2020, 2021, 2022 की राज्य सेवा परीक्षा हो या ईएसबी की विविध परीक्षाएं सभी में 13 फीसदी पद होल्ड है। इसमें लाखों युवाओं का भविष्य और हजारों बंद ठप है।
ये भी पढ़ें... एमपी पुलिस भर्ती 2025 में स्ट्रेस टेस्ट से जीतें, कम समय में पाएं सिलेक्शन
हालत यह है कि जो 87 फीसदी कैटेगरी में अंतिम चयन सूची जारी भी हो रही है इसमें फेल हुए उम्मीदवारों के अंक ही पीएससी नहीं बता रहा है और ना ही किसी को कॉपियां देखने को मिल रही है। कुल मिलाकर पीएससी से केवल चयनितों के ही अंक मेरिट सूची बताई जा रही है। फेल होने वालों के नहीं पता कि वह क्या गलतियां क्या कर रहे हैं और कितने अंक उन्हें मिल रहे हैं और किस कारण से फेल हो रहे हैं।
राज्य सेवा परीक्षा 2024 में 110 पद, 2025 में 158 पद निकले। राज्य वन सेवा परीक्षा तो हुई ही नहीं, इसमें पद ही नहीं निकले। इसी तरह अन्य परीक्षाओं में भी पद गिनती के आ रहे हैं। हालत यह है कि जिस राज्य सेवा परीक्षा के लिए कभी करीब चार लाख आवेदन आते थे वह संख्या घटकर 1.20 लाख रह गई और बैठने वाले तो एक लाख से भी कम हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें... MP Ration Card : एमपी में नए राशन कार्ड बनना शुरू, 8 लाख लोगों को मिलेगा फायदा, ऐसे करें आवेदन
परीक्षा से जॉइंनिंग के यह हाल...
- मप्र लोक सेवा आयोग ने 30 दिसंबर 2022 को अलग-अलग विषयों में 1639 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया था। दिसंबर 2025 में
- पूरे तीन साल हो चुके होंगे। अभी भी पांच विषयों के रिजल्ट और अभी कुछ विषयों के इंटरव्यू बाकी है। उधर बात करें जॉइंनिंग की तो
- केवल नौ विषयों के मात्र 31 चयनितों को ही अभी तक उच्च शिक्षा विभाग ने ज्वाइनिंग दी है।
- चयनितों ने 'द सूत्र' को बताया कि नौ विषयों के 31 को केवल जॉइंनिंग मिली है
- सात विषयों के 506 चयनितों के दस्तावेज का सत्यापन हो चुका है लेकिन जॉइंनिंग नहीं हुई
- वहीं नौ विषयों के 357 चयनितों के दस्तावेज सत्यापन ही नहीं हुए
- वहीं पांच विषयों के अभी अंतिम रिजल्ट नहीं आए। यह वह विषय है जिसमें सबसे ज्यादा पद है
चयनितों की यह है मांग
ये भी पढ़ें... MP sarkari naukri: MP बिजली बोर्ड में जॉब का मौका, इतने पदों पर होगी भर्ती, जल्दी करें आवेदन
जॉइंनिंग नहीं तो फिर भीख मांगकर मनाएंगे दिवाली
यह है उम्मीदवारों की मांग...
- जिन विषयों के अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है, उनके नियुक्ति आदेश तत्काल जारी किए जाएं।
- जिन विषयों का परिणाम घोषित हो चुका है, उनका शीघ्र डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराकर नियुक्ति की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।
- नियुक्ति प्रक्रिया को अब और लंबित न किया जाए तथा एक स्पष्ट समयसीमा निर्धारित की जाए।
देखिए किस तरह अटकती है भर्ती, रिजल्ट और जॉइंनिंग
मप्र बिजली कंपनी के सहायक ग्रेड 3 की जॉइंनिंग अटकी हुई है। हाईकोर्ट ने याचिकाओं का निराकरण यह कहकर कर दिया था कि वह विभाग को प्रेजेंटेशन दें। इसके बाद कोई पता नहीं कि जॉइंनिंग क्यों नहीं हो रही है।
- मप्र असिस्टेंट प्रोफेसर 2024 का रिजल्ट हाईकोर्ट के आदेश के चलते रुका है। इसके आने के बाद ही रिजल्ट आएगा और फिर इंटरव्यू होंगे। इसी माह इसमें सुनवाई संभावित है।
- राज्य सेवा परीक्षा 2023 का रिजल्ट हाईकोर्ट के आदेश में रुका है, यह आदेश 1 सितंबर से रिजर्व पर रखा हुआ है।
- राज्य सेवा परीक्षा 2025 की मेन्स हाईकोर्ट के आदेश से रुकी हुई, जब तक हईकोर्ट मेन्स शेड्यूल ओके नहीं करेगा यह नहीं हो सकेगी।
- मप्र में सब इंस्पेक्टर भर्ती आठ साल बाद आई वह भी केवल 500 पदों के लिए। इसी तरह एएसआई भर्ती भी सालों बाद आई। लेकिन दोनों में ही उम्र सीमा को लेकर कोई छूट नहीं मिली। इससे हजारों, लाखों युवा बाहर हो गए हैं।
- सिपाही भर्ती के 7500 पदों के लिए परीक्षा होने जा रही है। इसमें आवेदन की हालत यह है कि 9.50 लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं।
13 फीसदी पद पहले ही होल्ड रखे हैं
ये भी पढ़ें... एमपी पुलिस भर्ती 2025 में स्ट्रेस टेस्ट से जीतें, कम समय में पाएं सिलेक्शन
कॉपियां भी नहीं दिखाई जा रही हैं
भर्ती विज्ञापन में पदों के भी हाल देख लीजिए
ये भी पढ़ें... MP Ration Card : एमपी में नए राशन कार्ड बनना शुरू, 8 लाख लोगों को मिलेगा फायदा, ऐसे करें आवेदन
आयुष्मान योजना के नियम दरकिनार, बिना बायोमेट्रिक जांच इलाज की मंजूरी, दोषी अस्पतालों का लाइसेंस होगा सस्पेंड
By Raghvendra Singh Rathore
चुनावी सभा से पकड़ा गया सरपंच का तस्कर पति, 8 महीने से था फरार; 6 दिन पहले हुई थी करोड़ों की संपत्ति फ्रीज
By Jageshwar Prasad
NHM भर्ती की पूरी परीक्षा कैंसिल, पेंसिल से बदले नंबर, 20 अंकों की परीक्षा में जांचे 22 सवाल, जांच में हुआ खुलासा
By VINAY VERMA
15 लाख लोगों की रोजी-रोटी पर संकट! MP के आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया आंदोलन का ऐलान
By Sandeep Kumar
फाइलों में अटकी उम्मीद: नगरीय निकायों के भ्रष्टाचार, राइट टू रीकॉल और अविश्वास प्रस्तावों पर फैसला बाकी
By CHAKRESH
सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 11 कोर्स के एडमिशन शुरू, डॉक्टर बने बिना भी मेडिकल क्षेत्र में बना सकते हैं शानदार करियर
By VINAY VERMA
श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में नया मोड़: ट्रैक के पास मिले दो बमनुमा बॉक्स, 13 दिन पहले यहीं हुआ था IED विस्फोट
By Jageshwar Prasad