MPPSC की असिस्टेंट रजिस्ट्रार की आंसर की में एक सवाल पर विवाद, एक पद के लिए हजार से प्रतिस्पर्धा

Sanjay Gupta | Jun 17, 2026, 12:26 IST
Share
MPPSC की असिस्टेंट रजिस्ट्रार की आंसर की
MPPSC की असिस्टेंट रजिस्ट्रार की आंसर की

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने असिस्टेंट रजिस्ट्रार परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। वहीं एक सवाल को लेकर नया बखेड़ा खड़ा हो गया है।

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट रजिस्ट्रार भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर की मंगलवार, 16 जून की शाम को जारी कर दी। वहीं एक सवाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। अभ्यर्थी बैचेन इसलिए हैं क्योंकि एक-एक की लड़ाई है, क्योंकि 12 पद पर 12 हजार से अधिक उम्मीदवार है।

बता दें कि पीएससी की असिस्टेंट रजिस्ट्रार परीक्षा 17 मई को हुई थी। इसमें 12 पद के लिए 12 हजार उम्मीदवार हैं। यानी हर एक पद के लिए एक हजार अभ्यर्थियों के बीच में प्रतिस्पर्धा है। वहीं माइनस मार्किंग भी है। ऐसे में एक-एक अंक की लड़ाई है। इस बीच एक सवाल को लेकर विवाद हो गया है।

क्या है विवाद...

पीएससी ने एक सवाल पूछा था कि मध्यप्रदेश के किस वैज्ञानिक ने नासा से संबंधित चंद्रयान मिशन में सहभागिता निभाई थी? इसमें विकल्प में ये नाम दिए गए थे।

  1. तरुण सिंह
  2. ओम पांडे
  3. मधुर तिवारी
  4. महेंद्र ठाकरे
प्रोविजनल आंसर की में सही विकल्प सी यानी मधुर तिवारी दिया। वहीं फाइनल आंसर की में इसमें तीन विकल्प ए, बी, डी यानी विकल्प सी मधुर तिवारी को छोड़कर अन्य तीन को सही माना। जबकि सही विकल्प इसमें सी यानी मधुर तिवारी ही है।

bbfe2e96-81a
bbfe2e96-81a

एक सवाल से 4 अंक का अंतर आएगा

अब इस आंसर की का असर सीधा 4 अंकों तक जाएगा।

दरअसल, अभ्यर्थी ने जो C विकल्प चुना था, वो सही माना गया था, जिससे उसे 3 अंक मिलने थे। लेकिन माइनस मार्किंग की वजह से उसके 1 अंक कट भी गए।

इस तरह कुल मिलाकर उसे फायदा नहीं, बल्कि सीधा 4 अंकों का नुकसान हो गया है। इतनी कड़ी प्रतियोगिता में ये नुकसान काफी भारी साबित हो सकता है।

एमपीपीएससी की असिस्टेंट रजिस्ट्रार की आंसर की
एमपीपीएससी की असिस्टेंट रजिस्ट्रार की आंसर की

क्या बोल रहे जानकार

जानकारों और कई अभ्यर्थियों ने द सूत्र को अलग-अलग न्यूज और जानकारी भेजी है, जिसमें दावा किया गया है कि मधुर तिवारी वाला विकल्प ही सही है।

इनका कहना है कि आयोग ने संभवतः इसे नासा की जगह इसरो मिशन समझकर विकल्प जारी कर दिया है।

नासा के अभियान में मधुर तिवारी ही मध्यप्रदेश से जुड़े रहे थे, बाकी तीन विकल्प गलत हैं। यह प्रोविजनल आंसर की में सही था।

3aa42239-2bf
3aa42239-2bf

पांच प्रश्न में हुई है गफलत

बता दें कि आयोग द्वारा 150 सवाल पूछे गए थे। हर सवाल तीन अंक का और गलत होने पर एक माइनस मार्किंग का प्रावधान था। इनमें फाइनल आंसर की में आयोग ने दो सवाल डिलीट किए हैं।

वहीं चार सवाल के दो-दो विकल्प सही माने हैं और एक सवाल जिसे लेकर विवाद खड़ा हुआ है। बता दें कि उसके चार में से तीन विकल्प सही माने हैं। इस तरह पांच प्रश्न में गफलत हुई है।

डिलीट सवाल के अंक सभी को मिलेंगे। वहीं जिन चार के दो-दो विकल्प सही माने गए है, उनमें से किसी को भी चुनने पर उम्मीदवार को पूरे तीन अंक मिलेंगे। MPPSC की असिस्टेंट रजिस्ट्रार भर्ती परीक्षा

पद बढ़ने की उम्मीद नहीं, अब रिजल्ट कभी भी

वहीं असिस्टेंट रजिस्ट्रार में अब पद बढ़ने की उम्मीद नहीं है। माना जा रहा है कि फाइनल आंसर की आने के बाद अब आयोग द्वारा किसी भी वक्त इस परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। इसके बाद इंटरव्यू होंगे।

ये खबरें भी पढ़िए...

MPPSC की परीक्षाओं में लगातार घट रहे पद, युवाओं के सामने चुनौती भरमार

MPPSC कंप्यूटर विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा का रिजल्ट जारी करने HC ने दी मंजूरी

MPPSC के नए भर्ती नियमों पर छिड़ी बहस, OBC प्रतिनिधित्व को लेकर अधिवक्ता ने जताई 8 आपत्तियां

आदिवासी छात्र के लिए यूपीएससी कोचिंग के बदले नियम, टेस्ट से पहले दिल्ली नहीं भेजेगी सरकार

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग
  • असिस्टेंट रजिस्ट्रार
  • नासा
  • MPPSC की असिस्टेंट रजिस्ट्रार भर्ती परीक्षा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज