MPPSC ने राज्यपाल को दिया वार्षिक प्रतिवेदन, एक साल में 13833 के हुए इंटरव्यू

Sanjay Gupta | Jan 17, 2025, 17:49 IST
Share
पीएससी के चेयरमैन व सदस्यों ने भोपाल राजभवन में राज्ययपाल मंगूभाई पटेल से की मुलाकात
पीएससी के चेयरमैन व सदस्यों ने भोपाल राजभवन में राज्ययपाल मंगूभाई पटेल से की मुलाकात Photograph: (the sootr)

मध्‍य प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीएससी) के चेयरमैन व सदस्यों ने भोपाल राजभवन में राज्ययपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान साल 2023-24 का वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा गया

Indore : मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) के चेयरमैन व सदस्यों ने शुक्रवार 17 जनवरी को भोपाल राजभवन में राज्ययपाल मंगूभाई पटेल से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान साल 2023-24 का वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा गया। साथ ही इसमें आयोग द्वारा साल भर में किए गए कामों का ब्यौरा दिया गया। राज्यपाल द्वारा आयोग के कामों को सराहा गया।

इन्होंने की मुलाकात

चेयरमैन डॉ. राजेश लाल मेहरा के साथ ही सदस्य डॉ. कृष्णकांत शर्मा, डॉ. नरेंद्र कुमार कोष्ठी और आयोग के सचिव प्रबल सिपाहा ने राज्यपाल को यह प्रतिवेदन सौंपा। इसमें बताया गया कि आयोग ने साल भर में 70 विज्ञापन जारी कर 21 परीक्षाओं का आयोजन किया और इस दौरान 13833 उम्मीदवारों के इंटरव्यू लिए। इन इंटरव्यू के बाद 4943 अनुशंसा शासन को भेजी गई। इसके साथ ही आयोग द्वारा राज्य पात्रता परीक्षा के आयोजन व मूल्यांकन में तेजी लाने के लिए हो रहे नवाचार के कामों से भी राज्यपाल को अवगत कराया।

1cc5deec-f8c
1cc5deec-f8c

ये खबर भी पढ़ें...

ESB कब जारी करेगा 7411 पदों पर पुलिस आरक्षक भर्ती का रिजल्ट, यह है तारीख

MPPSC ने साल 2021 में निकाली थी ADPO की भर्ती | 357 पद पड़े हुए हैं खाली

हर दिन औसतन 70 के इंटरव्यू

आयोग द्वारा एक साल में 13833 के इंटरव्यू लिए गए, यदि 200 वर्किंग डे भी माना जाए तो यानी आयोग द्वारा हर दिन औसतन 70 उम्मीदवारों के इंटव्व्यू की प्रक्रिया की गई। इसमें भी तब जब आधे साल तक आयोग में तीन ही बोर्ड मेंबर थे और चौथे की नियुक्ति बाद में हुई। इस तरह बोर्ड के मेंबर द्वारा लगातार सुबह से शाम तक बैठकर इन इंटरव्यू को पूरा कराया गया है और अंतिम नियुक्ति की अनुशंसा शासन स्तर पर भेजी गई है।

ये खबर भी पढ़ें...

MP Police : अपराधियों के सामने 'भीगी बिल्ली', आम आदमी के लिए 'भेड़िया' | MPPSC

तानाशाही की हद ! MPPSC आंदोलनकारियों को Indore Police ने क्या बना दिया ?

Tags:
  • एमपीपीएससी
  • मध्य प्रदेश
  • indore mppsc
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • मंगूभाई पटेल
  • mppsc
  • mangubhai patel
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा