MPPSC में 6 और 12 पद जैसी परीक्षाओं के भी रिजल्ट में देरी, असिस्टेंट प्रोफेसर पर नजरें
Sanjay Gupta | Apr 01, 2025, 13:57 IST
mp news psc
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (PSC) की परीक्षाओं के रिजल्ट में देरी हो रही है, जिसमें हैंडलूम परीक्षा, राज्य वन सेवा और असिस्टेंट प्रोफेसर के विभिन्न विषयों के रिजल्ट शामिल हैं।
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीएससी) की परीक्षाओं के रिजल्ट में देरी हो रही है। तीन दिन की सरकारी छुट्टियों के बाद मंगलवार एक अप्रैल से फिर आफिस खुल चुका है और अब नजरें इन्हीं रिजल्ट पर है। इसमें हैंडलूम परीक्षा, राज्य वन सेवा के साथ ही असिस्टेंट प्रोफेसर में हिंदी, इतिहास, अंग्रेजी जैसेr विषयों के रिजल्ट भी है।
हैंडलूम परीक्षा में केवल 6 पद हैं और इसमें केवल 23 लोगों के ही इंटरव्यू हैं जो 10 मार्च को यह हो चुके हैं। इसके बाद भी रिजल्ट अभी तक बाकी है। राज्य वन सेवा 2024 में भी केवल 12 पद हैं और 40 ही उम्मीदवार थे, इसके इंटरव्यू हुए भी 20 दिन हो चुके हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2022 की अंतिम भर्ती अभी तक नहीं हुई है इसमें कुछ ही विषयों के इंटरव्यू हुए हैं।
हिंदी के इंटरव्यू 31 जनवरी को तो इतिहास के 21 फरवरी को इंटरव्यू हो चुके हैं। राज्य सेवा परीक्षा से तुलना करें तो इसमें इनसे कहीं ज्यादा उम्मीदवार होते हैं लेकिन रिजल्ट इंटरव्यू खत्म होने के दस दिन में औसतन आ जाता है। इसी तरह अंग्रेजी के रिजल्ट का भी इंतजार है। आईटीआई के लिए इटंरव्यू हो चुके हैं लेकिन इसके रिजल्ट नहीं आएंगे, क्योंकि इसमें हाईकोर्ट में केस लंबित है, इसमें संभावित सुनवाई अप्रैल में है। जब तक हाईकोर्ट से सीधे आदेश नहीं मिलेंगे, यह रिजल्ट जारी नहीं हो सकेंगे।
इस मामले में आयोग के ओएसडी डॉ. रविंद्र पंचभाई ने बताया कि आयोग लगातार रिजल्ट बनाने में जुटा है और जल्द ही यह जारी किए जाएंगे। असिस्टेंट प्रोफेसर, हैंडलूम, राज्य वन सेवा सभी पर काम जारी है।
उधर उम्मीदवारों को माइनिंग इंस्पैक्टर, माइनिंग आफिसर और असिस्टेंट जियोलाजिस्ट, सहायक पंजीयक के इंटरव्यू डेट का भी इंतजार है। यह अभी तक सामने नहीं आई है। वहीं असिस्टेंट प्रोफेसर के कई और विषयों के इंटरव्यू अभी होना बाकी है।
यह भी पढ़ें: MPPSC ने निकाली इस पोस्ट के लिए भर्ती, ऐसे करें आवेदन...
यह भी पढ़ें: MPPSC ने इस परीक्षा की बढ़ाई तारीख | उम्मीदवार लंबे समय से कर रहे थे मांग
thesootr links
रिजल्ट बीते सप्ताह ही आना थे
द सूत्र को बीते सप्ताह मिली जानकारी के अनुसार यह रिजल्ट मार्च अंत तक ही जारी किए जाने थे। लेकिन बताया जा रहा है कि स्क्रूटनी में देरी होने और कुछ साफ्टवेयर संबंधी तकनीकी इश्यू के चलते यह रिजल्ट रुक गए। इन्हें अब इसी सप्ताह देने की बात की जा रही है। वहीं उम्मीदवारों में बैचेनी है, वजह भी सही है, जिन परीक्षाओं में केवल 6 पद, 12 पद है उनके रिजल्ट भी रूके हुए हैं, जो बहुत ही छोटा काम है।
इनके हो चुके इंटरव्यू
उधर भर्ती 2024 के लिए एक जून से परीक्षा
आयोग का कहना जल्द जारी होंगे
इनके इंटरव्यू होने का इंतजार
यह भी पढ़ें: MPPSC ने निकाली इस पोस्ट के लिए भर्ती, ऐसे करें आवेदन...
यह भी पढ़ें: MPPSC ने इस परीक्षा की बढ़ाई तारीख | उम्मीदवार लंबे समय से कर रहे थे मांग
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari