MPPSC स्टेट इंजीनियरिंग में दिव्यांग के पद, सामान्य भर रहे आवेदन, आयोग ने रोका
Sanjay Gupta | Feb 12, 2026, 11:24 IST
mppsc state engineering service 2025 divyang posts issue refund
MPPSC ने स्टेट इंजीनियरिंग परीक्षा 2025 के लिए सामान्य उम्मीदवारों के आवेदन निरस्त कर दिए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि केवल पात्र श्रेणी के उम्मीदवार ही आवेदन करें।
INDORE. मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टेट इंजीनियरिंग परीक्षा 2025 के लिए 30 दिसंबर को विज्ञापन जारी किया था। इसके लिए अभी आवेदन भरे जा रहे हैं। वहीं, विज्ञापन में 32 पदों में से 23 पद दिव्यांग कैटेगरी के हैं।
कुछ विभागों में तो सामान्य के पद ही नहीं हैं। इसके बाद भी इन पदों के लिए सामान्य उम्मीदवारों ने आवेदन भर दिए हैं। अब आयोग ने सूचना जारी कर इन्हें रोक दिया है।
आयोग के जरिए 30 दिसंबर को जारी विज्ञापन में इस तरह पद विज्ञापित थे:
आयोग ने इस संबंध में सूचना जारी की है। कहा गया है कि जल संसाधन विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर सिविल के सभी कैटेगरी के 21 पद दिव्यांग के लिए आरक्षित हैं। इसलिए जो दिव्यांग कैटेगरी में नहीं हैं, वे इसके लिए आवेदन के लिए अपात्र हैं।
इसी तरह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के तीन पदों में से दो पद एससी और एक ओबीसी के लिए हैं। इसमें सामान्य वर्ग, एसटी, और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवार आवेदन के लिए अपात्र हैं। इसमें केवल एससी और ओबीसी कैटेगरी वाले ही आवेदन करें।
जल संसाधन विभाग असिस्टेंट इंजीनियर विद्युत/यांत्रिकी के सात पदों में ओबीसी के लिए कोई पद नहीं है। ऐसे में उनके आवेदन को अनारक्षित कैटेगरी में माना जाएगा।
इसी तरह, किसान कल्याण विभाग में विज्ञापित एक पद एसटी कैटेगरी में लोकोमोटर दिव्यांग के लिए है, इसलिए केवल वही इसके लिए आवेदन के पात्र हैं।
आयोग ने सूचना दी है कि जिन अभ्यर्थियों ने अपात्र होने के बाद भी आवेदन कर दिया है, उन सभी को शुल्क वापस किया जाएगा। यह प्रक्रिया 19 फरवरी को आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद की जाएगी।
इस परीक्षा में भी अन्य समस्याएं हैं। साल 2021 में ही सबसे ज्यादा 493 पद आए थे। इसके बाद 2022 में केवल 36 पद, फिर 2023 में तो पद ही नहीं थे। साल 2024 में मात्र 23 पद और अब 2025 में केवल 32 पद है। इनमें दिव्यांग के लिए 23 पद रखे गए हैं।
ये खबर भी पढ़िए...
EWS अभ्यर्थियों को आयु सीमा में राहत, अब MPPSC में 40 पार भी कर सकेंगे आवेदन
MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2026 में कितने उम्मीदवार, संख्या कितनी कम-ज्यादा हुई
MPPSC भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 20 फरवरी से आवेदन शुरू
MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2026 प्री में होम टाउन देने का नियम नहीं बदलेगा आयोग, समय से भरें फार्म
कुछ विभागों में तो सामान्य के पद ही नहीं हैं। इसके बाद भी इन पदों के लिए सामान्य उम्मीदवारों ने आवेदन भर दिए हैं। अब आयोग ने सूचना जारी कर इन्हें रोक दिया है।
आयोग के जारी विज्ञापन में यह थे पद
- जल संसाधन विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर सिविल के कुल 21 पद थे, यह सभी दिव्यांग कैटेगरी के लिए थे।
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी में असिस्टेंट इंजीनियर सिविल के 3 पद हैं। इनमें दो पद एससी और एक पद ओबीसी के लिए हैं। इसमें दिव्यांग के लिए पद नहीं हैं। साथ ही, एससी के दो पदों में से एक महिला के लिए आरक्षित है।
- जल संसाधन विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर विद्युत/यांत्रिकी के कुल 7 पद हैं। इनमें दिव्यांग के लिए 2 पद हैं।
- किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग में सहायक कृषि यंत्री का 1 पद है, जो एसटी कैटेगरी में दिव्यांग के लिए है।
4c239a55-4e7
आयोग ने जारी की सूचना
इसी तरह, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के तीन पदों में से दो पद एससी और एक ओबीसी के लिए हैं। इसमें सामान्य वर्ग, एसटी, और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवार आवेदन के लिए अपात्र हैं। इसमें केवल एससी और ओबीसी कैटेगरी वाले ही आवेदन करें।
जल संसाधन विभाग असिस्टेंट इंजीनियर विद्युत/यांत्रिकी के सात पदों में ओबीसी के लिए कोई पद नहीं है। ऐसे में उनके आवेदन को अनारक्षित कैटेगरी में माना जाएगा।
इसी तरह, किसान कल्याण विभाग में विज्ञापित एक पद एसटी कैटेगरी में लोकोमोटर दिव्यांग के लिए है, इसलिए केवल वही इसके लिए आवेदन के पात्र हैं।
99e80975-726
जिन्होंने आवेदन किया उनका शुल्क लौटाया जाएगा
स्टेट इंजीनियर में भी पदों की तंगी
2f9b9920-4f5
EWS अभ्यर्थियों को आयु सीमा में राहत, अब MPPSC में 40 पार भी कर सकेंगे आवेदन
MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2026 में कितने उम्मीदवार, संख्या कितनी कम-ज्यादा हुई
MPPSC भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 20 फरवरी से आवेदन शुरू
MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2026 प्री में होम टाउन देने का नियम नहीं बदलेगा आयोग, समय से भरें फार्म
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava