MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2026 में कितने उम्मीदवार, संख्या कितनी कम-ज्यादा हुई

Sanjay Gupta | Feb 11, 2026, 11:36 IST
Share
mppsc state service exam 2026 application count analysis
mppsc state service exam 2026 application count analysis

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन जमा हो गए हैं। पिछले साल के मुकाबले उम्मीदवारों की संख्या बढ़ी है, जो टफ कॉम्पिटिशन का संकेत है। जानें परीक्षा से जुड़ी हर बड़ी जानकारी के बारे में विस्तार से...

INDORE. इस बार सभी की नजरें राज्य सेवा परीक्षा 2026 के उम्मीदवारों की कुल संख्या पर हैं। पिछले सालों में लगातार इनकी संख्या कम हो रही है। इस बार परीक्षा में 155 पद आए हैं। प्री परीक्षा 26 अप्रैल को प्रस्तावित है।

इतने उम्मीदवारों ने भरे फार्म

द सूत्र को आयोग से मिली जानकारी के अनुसार इस बार आवेदनों की संख्या करीब 1 लाख 30 हजार के करीब पहुंची है। यह आवेदन 10 जनवरी से 9 फरवरी की रात 12 बजे तक भरे गए थे। आयोग के जरिए घोषित अंतिम दिन 9 फरवरी को पांच हजार से अधिक आवेदन भरे गए थे। हालांकि कुछ उम्मीदवारों के जरिए यह संदेश किए गए कि सर्वर सही से नहीं चल रहा है। साथ ही, कुछ लोगों ने फार्म भरने के बावजूद फीस जमा नहीं होने की भी शिकायत की थी।

बीते साल से ज्यादा है उम्मीदवारों की संख्या

आवेदकों की यह संख्या पहले के कुछ सालों की तुलना में तो कम है, लेकिन बीते साल 2025 की परीक्षा से अधिक है। साल 2025 की प्री में कुल 158 पद थे। इसके लिए आवेदकों की संख्या 1.18 लाख के करीब थी। वहीं, इस बार MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2026 के लिए 155 पद हैं और आवेदकों की संख्या करीब 1.30 लाख है।

कब कितनी रही संख्या

  • साल 2026 की परीक्षा में - 1.30 लाख (155 पद)
  • साल 2025 की परीक्षा में - 1.18 लाख (158 पद)
  • साल 2024 की परीक्षा में - 1.83 लाख (110 पद)
  • साल 2023 की परीक्षा में - 2.30 लाख (229 पद)
  • साल 2022 की परीक्षा में - 2.75 लाख (427 पद)
  • साल 2021 की परीक्षा में - 3 लाख से अधिक (283 पद)

विलंब शुल्क बहुत ज्यादा, इतने देने होंगे

अंतिम तारीख के बाद आवेदकों को पहले सात दिन के लिए विलंब शुल्क 3 हजार रुपए लगेगा। इसके बाद यह शुल्क बढ़कर सीधे आठ गुना से अधिक 25 हजार रुपए हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...

EWS अभ्यर्थियों को आयु सीमा में राहत, अब MPPSC में 40 पार भी कर सकेंगे आवेदन, इंदौर हाईकोर्ट ने दी राहत

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 मेन्स की सुनवाई 10 फरवरी को, मेन्स या फिर प्री 2026 होगी पहले

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2026 प्री में होम टाउन देने का नियम नहीं बदलेगा आयोग, समय से भरें फार्म

MP Board Exam Tips : इंग्लिश में लाने हैं पूरे मार्क्स, टॉपर की कॉपी देगी लिखने का आईडिया

Tags:
  • राज्य सेवा परीक्षा
  • mppsc
  • MPPSC राज्य सेवा परीक्षा
  • राज्य सेवा परीक्षा 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती