MPPSC राज्य सेवा 2022 के इंटरव्यू मेन्स 2024 और दिवाली के बाद, मेन्स 2023 रिजल्ट में भी देरी
Sanjay Gupta | Sept 05, 2024, 12:38 IST
PSC 2022 इंटरव्यू दिवाली बाद
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2022 के इंटरव्यू अब राज्य सेवा परीक्षा मेन्स 2024 और दिवाली के बाद होंगे। आयोग का सितंबर माह पूरा अन्य परीक्षाओं के इंटरव्यू के लिए बुक है।
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ( MPPSC) की राज्य सेवा परीक्षा 2022 के इंटरव्यू ( Interview ) अब राज्य सेवा परीक्षा मेन्स 2024 और दिवाली के बाद ही होंगे। परीक्षा शाखा में इस पर चल रहे काम में यह फैसला लिया गया है। हालांकि, अंतिम तौर पर चेयरमैन डॉ. राजेश लाल मेहरा के साथ अभी अधिकारियों की तीम चर्चा कर इसे फाइनल करना बाकी है। आपको बता दें कि 457 पदों के लिए करीब 1600 उम्मीदवार इंटरव्यू का इंतजार कर रहे हैं।
आयोग का सितंबर माह पूरा अन्य परीक्षाओं के इंटरव्यू के लिए बुक है। वहीं, अक्टूबर में भी 21 तारीख से मेन्स राज्य सेवा परीक्षा 2024 होनी है और इसके बाद दिवाली आ जाएगी। पीएससी की मंशा है कि आईटीआई के रुके हुए इंटरव्यू को वह बीच में समायोजित कर लें और राज्य सेवा 2022 के इंटरव्यू के पहले इसे आयोजित करा लें।
दरअसल, पीएससी हाल के समय में 2019, 2020 और 2021 के अंतिम रिजल्ट जारी कर सरकार को पदों की पूर्ति कर चुकी है। साल 2020, 2021 की वेटिंग क्लियर कर दूसरों को नियुक्ति की प्रक्रिया अभी भी प्रक्रियाधीन है। ऐसे में अभी सरकार को इस मामले में कोई जल्दी नहीं है कि उन्हें अधिकारी उपलब्ध कराए जाएं। उधर बीते सालों की कुछ परीक्षाओं में कोई ना कोई तकनीकी कारण रहे हैं, जिसके चलते उनकी भर्ती अटकी रही और इसी के चलते आयोग उन्हें पहले पूरा करने में लग गया है।
ये भी पढ़िए...MPPSC की ITI प्रिंसीपल, डिप्टी डायरेक्टर की भर्ती में कानूनी पेंच | क्या है मामला
राज्य सेवा परीक्षा 2022 मेन्स रिजल्ट आए करीब 90 दिन हो चुके हैं। अभी भी औपाचरिक तौर पर इंटरव्यू शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। पीएससी चेयरमैन ने संबंधितों को पहले भी इसमें बैठक लेकर जल्द तारीख बनाकर लाने के लिए कहा था। अब परीक्षा विभाग ने यह शेड्यूल बनाया है और जो अंतिम तौर पर चैयरमैन डॉ. राजेश लाल मेहरा के साथ डिस्कस किया जाएगा और इसे फिर जारी किया जाएगा।
हाल के समय में जो राज्य सेवा परीक्षा हुई और भर्ती निकली, इसमें 2019 के अलावा यही 2022 की परीक्षा है, जिसमें सर्वाधिक 457 पद है। बाकी 2020 में भी कम (261 पद) थे और 2021 (290 पद), 2023 (229 पद) और 2024 (110 पद) में भी कम पद अधिसूचित हैं। इसमें इंटरव्यू के लिए करीब 1600 उम्मीदवार है। इनके इंटरव्यू में कम से कम 40 से 50 दिनों का समय लगेगा। वहीं, राज्य सेवा परीक्षा 2023 मेन्स के रिजल्ट के मूल्यांकन का काम भी जारी है। आपको बता दें कि इसकी संभावित तारीख तभी सामने आएगी जब मूल्यांकन का काम पूरा हो जाएगा।
ये भी पढ़िए...MPPSC राज्य सेवा 2022 इंटरव्यू शेड्यूल पर फैसला दो- तीन दिन में ही, बाकी रिजल्ट, शेड्यूल पर अभी यह हाल
यह लंबे समय से आयोग के पास तैयार है, लेकिन समस्या आरबीआई का नया नियम है। इसमें बैंकिंग पेमेंट को लेकर प्रक्रिया बदली है। इसके लिए आयोग के सिस्टम में बदलाव करना होगा, जिसके लिए अधिकारी लगे हुए हैं। एक सप्ताह में यह अपलोड हो सकते हैं।
इसमें विभाग से विशेषज्ञ पैनल के नाम पीएससी को मिल गए हैं। अब विशेषज्ञ इंदौर आ चुके हैं और फार्म की स्क्रूटनी हो रही है। इसके बाद इसमें इंटरव्यू का शेड्यूल तय किया जाएगा। यह राज्य सेवा परीक्षा 2022 के इंटरव्यू के पहले रखे जा सकते हैं। संभव है दिवाली के तत्काल बाद इन्हें रखा जाए।
इसमें भी अभी भी भोपाल विभाग स्तर से समस्या बरकरार है। अभी तक इन पदों का बंटवारा 87-13 फीसदी के फार्मूले से नहीं हुआ है। ऐसे में रिजल्ट बना होने के बाद भी यह जारी नहीं हो पा रहा है। पीएससी इसे लेकर भोपाल स्तर पर पत्राचार कर चुका है। बुधवार तक भी भोपाल स्थित आयोग से कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।
![sanjay gupta]()
मेन्स 21 अक्टूबर से फिर आ जाएगी दिवाली
इसलिए जल्दबाजी में नहीं पीएससी
ये भी पढ़िए...MPPSC की ITI प्रिंसीपल, डिप्टी डायरेक्टर की भर्ती में कानूनी पेंच | क्या है मामला
रिजल्ट आए 90 दिन हो चुके हैं
2022 परीक्षा में ही अभी सबसे ज्यादा पद
ये भी पढ़िए...MPPSC राज्य सेवा 2022 इंटरव्यू शेड्यूल पर फैसला दो- तीन दिन में ही, बाकी रिजल्ट, शेड्यूल पर अभी यह हाल
राज्य सेवा प्री 2024 स्कोर कार्ड
आईटीआई प्रिंसिपल के इंटरव्यू
असिस्टेंट प्रोफेसर भोपाल से अटके
sanjay gupta
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari