MPPSC 2022 इंटरव्यू शेड्यूल से पहले, ग्रामोद्योग और ITI क्यों रुके?

Sanjay Gupta | Updated:
Share
mppsc 2024 interview
mppsc 2024 interview

एमपीपीएससी ने राज्य सेवा परीक्षा वालों को बड़ी राहत दी है। इंटरव्यू शेड्यूल जो दिसंबर-जनवरी में जारी किया था। उसे अब पहले ही कर दिया गया है। इसकी तारीख भी घोषित कर दी गई है।

INDORE. मध्य प्रदेशलोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने मंगलवार को एक बड़ी राहत राज्य सेवा परीक्षा 2022 वालों को दे दी। इनके इंटरव्यू शेड्यूल जो दिसंबर-जनवरी में जारी किया था। उसे अब पीएससी ने पहले ही कर दिया है और इसकी तारीख भी घोषित कर दी है। यह 11 नवंबर से शुरू होंगे। इसके लिए आयोग 29 अक्टूबर से इंटरव्यू लैटर भी अपलोड कर देगा। साल 2019 के बाद इसी परीक्षा में सबसे ज्यादा 457 पद हैं।

कुल 1599 उम्मीदवारों के इंटरव्यू

आयोग द्वारा मेंस 2022 का रिजल्ट 7 जून को जारी किया था। इसके बाद चार माह से इंटरव्यू का इंतजार हो रहा था। सितंबर माह में पीएससी ने इसका शेड्यूल दिसंबर-जनवरी रख दिया था, लेकिन अब इसे पहले कर दिया गया है। इसमें मूल रिजल्ट यानी 87 फीसदी कैटेगरी में 1266 और 13 फीसदी कैटेगरी में 313 उम्मीदवार हैं। इस तरह बोर्ड को कुल 1599 उम्मीदवारों के इंटरव्यू करने हैं, जिसमें करीब 40 वर्किंग दिन लगेंगे। यानी उम्मीद की जा सकती है कि पीएससी इस साल दिसंबर के अंत या जनवरी में ही अंतिम रिजल्ट भी जारी कर सकता है।

MPPSC नहीं चाहता 13 फीसदी रिजल्ट जारी करे, हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी रोकने के लिए लगी तिकड़म

ग्रामोद्योग असिस्टेंट डायरेक्टर इंटरव्यू

द सूत्र ने ग्रामोद्योग असिस्टेंट डायरेक्टर के इंटरव्यू नहीं होने को लेकर भी आयोग से जानकारी ली। इसमें बताया गया कि कुछ क्वेरी आई है। जब तक विभाग इन्हें क्लियर नहीं कर देता है, इंटरव्यू नहीं करा सकते हैं। जैसे ही विभाग यह क्लियर कर देगा, हम इंटरव्यू करा लेंगे। इसमें बहुत कम उम्मीदवार हैं, इसलिए इसमें लंबे इंतजार वाली बात नहीं है, लेकिन मुद्दा विभाग के जवाब का है, वो कब आएगा।

MPPSC में रुके हुए 13 फीसदी की मेरिट लिस्ट जारी करने का HC का आदेश

आईटीआई प्रिंसिपल को लेकर भी इंतजार

आईटीआई प्रिंसिपल को लेकर भी लंबे समय से इंटरव्यू का इंतजार कर रहे हैं। बताया गया कि विभागीय अधिकारी परीक्षण कर रहे हैं, और अभी परीक्षण का काम पूरा नहीं हुआ है। यह कार्य होने के बाद ही परीक्षा सैक्शन में फाइल जाएगी और फिर इसमें इंटरव्यू के लिए विंडो तलाशी जाएगी। फिलहाल फाइल आगे नहीं बढ़ी हैं।

MPPSC के रुके हुए 13 फीसदी रिजल्ट में उलझे उम्मीदवारों ने हाईकोर्ट जस्टिस से मांगी इच्छामृत्यु

पीएससी 2023 मेंस रिजल्ट पर स्थिति साफ नहीं

उधर आयोग ने पीएससी 2023 मेंस रिजल्ट को लेकर यही कहा कि अभी हाईकोर्ट में केस है, इसलिए इसमें कुछ नहीं कह सकते हैं। इसी कारण से इसे होल्ड किया हुआ है। फिर राज्य वन सेवा का रिजल्ट क्यों जारी किया? इस पर आयोग का यही कहना है कि विधि विशेषज्ञ इस मामले को देख रहे हैं, यह कानूनी मामला है, लेकिन यह जरूर सामने आ रहा है कि मेंस 2023 का रिजल्ट अभी देने की जल्दबाजी में आयोग बिल्कुल भी नहीं है। उधर हाईकोर्ट में 14 नवंबर को सुनवाई लगी है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • राज्य सेवा परीक्षा
  • MP state service
  • MPPSC 2022
  • ITI
  • INTERVIEW
  • MPPSC 2024
  • mppsc 2022 interview
  • mppsc 2022 update
जयपुर: BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य पर FIR, मुस्लिम परिवार को मकान बेचकर जाने की धमकी देने का आरोप

By Ashish Bhardwaj

जयपुर: BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य पर FIR, मुस्लिम परिवार को मकान बेचकर जाने की धमकी देने का आरोप
जयपुर में आंधी-शाहपुरा में कांग्रेस की निर्विरोध प्रधान, अमरसर में भाजपा से जीती सदस्य को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

By Jageshwar Prasad

जयपुर में आंधी-शाहपुरा में कांग्रेस की निर्विरोध प्रधान, अमरसर में भाजपा से जीती सदस्य को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार
निगमकर्मी को थप्पड़ मारने वाली सोनिला मिमरोट बाहर, प्रह्लाद पांडे जेल में, आज लगी याचिका

By Sanjay Gupta

निगमकर्मी को थप्पड़ मारने वाली सोनिला मिमरोट बाहर, प्रह्लाद पांडे जेल में, आज लगी याचिका
सांसद कुलस्ते और CM के अपर सचिव में जुबानी जंग: चुनाव लड़ने की नसीहत पर मरकाम का पलटवार, याद दिलाई जिम्मेदारी

By Harrison Masih

सांसद कुलस्ते और CM के अपर सचिव में जुबानी जंग: चुनाव लड़ने की नसीहत पर मरकाम का पलटवार, याद दिलाई जिम्मेदारी
जमानत के बाद भी आजादी नहीं मिली, तो कोर्ट ने माना जेल, राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

By Mukesh Sharma

जमानत के बाद भी आजादी नहीं मिली, तो कोर्ट ने माना जेल, राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
CEC ज्ञानेश कुमार के साथ फोटो विवाद पर घिरे कांग्रेस विधायक अजय सिंह, बोले- मैं पहचानता नहीं था, BJP बोली- आप तो ऐसे न थे

By Arohi Raj

CEC ज्ञानेश कुमार के साथ फोटो विवाद पर घिरे कांग्रेस विधायक अजय सिंह, बोले- मैं पहचानता नहीं था, BJP बोली- आप तो ऐसे न थे
एमपी के डीजीपी कैलाश मकवाना की विदाई परेड के लिए गया पुलिस बल लौटाया, जानें क्या है कारण

By Sanjay Gupta

एमपी के डीजीपी कैलाश मकवाना की विदाई परेड के लिए गया पुलिस बल लौटाया, जानें क्या है कारण