MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 में इस बार सबसे ज्यादा 82 फीसदी उपस्थिति
Sanjay Gupta | Feb 16, 2025, 18:41 IST
mppsc-state-service-exam-2025-the-sootr
मप्र लोक सेवा आयोग द्वारा 16 फरवरी रविवार को दो पालियों में आयोजित की गई राज्य सेवा परीक्षा 2025 प्री में कुल 82 फीसदी उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी है। जो हाल के समय में सबसे ज्यादा प्रतिशत है।
INDORE. मप्र लोक सेवा आयोग द्वारा 16 फरवरी रविवार को दो पालियों में आयोजित की गई राज्य सेवा परीक्षा 2025 प्री में इस बार बढिया उपस्थिति रही। आयोग से मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर कुल 82 फीसदी उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी है। जो हाल के समय में सबसे ज्यादा प्रतिशत है। हालांकि अभी संख्या नहीं है केवल प्रतिशत आया है, लेकिन फार्म 1.18 लाख ने भरा था, इस हिसाब से देखे तो परीक्षा में उपस्थिति करीब 97 हजार उम्मीदवारों की संभावित रही है। नहीं तो इसके पहले यह उपस्थिति 75 फीसदी के आसपास ही रहती थी।
परीक्षा के लिए 52 जिलों में कुल 342 परीक्षा केंद्र बनाए हैं, इसमें इंदौर में 71 केंद्रों में 25700 उम्मीदवार थे। अधिक उपस्थिति वजह यह कि परीक्षा में इस बार केवल 158 ही पद थे, इसके लिए जो गंभीर उम्मीदवार थे उन्होंने समय पर फार्म भर दिए, और कई उम्मीदवार जो अधिक गंभीर नहीं थे उन्होंने फार्म नहीं भरा। हालाकिं कुछ तकनीकी कारण से और कम समय के चलते गंभीर उम्मीदवार भी फार्म नहीं भर सके। ऐसे में केवल 1.18 लाख ने ही आवेदन जमा किए।
यह खबर भी पढ़ें... MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 प्री का स्तर हुआ बेहतर, नीचे आएगा कटऑफ
इंदौर के परीक्षा केंद्रों पर इस बार उपस्थिति 88 फीसदी रही है, जो काफी बेहतर है। उधर सर्वाधिक उपस्थिति अशोकनगर के परीक्षा केंद्र पर रही है और यह 92 फीसदी के करीब रही है। पीएससी ओएसडी डॉ. रविंद्र पंचभाई ने कहा कि उपस्थिति हाल के समय में काफी बेहतर रही है। कहीं से परीक्षा आयोजन को लेकर गंभीर शिकायत नहीं मिली है। आयोजन पूरी तरह व्यवस्थित और अच्छे से हुआ है।
यह खबर भी पढ़ें... MPPSC की प्रारंभिक परीक्षा आज, 1 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल
उम्मीदवारों और विशेषज्ञों से बात करने के बाद सामने आया है कि इस बार कटआफ गिरेगा, हालांकि बहुत अधिकर इसलिए नहीं गिरेगा, क्योंकि पद 158 ही है। लेकिन उम्मीदवार भी कम है। ऐसे में यह कटआफ 80 फीसदी से अधिक नहीं होगा, यानी जो 80 फीसदी अंक को टच कर रहा है वह सेफ और 87 फीसदी वाले मूल रिजल्ट के जोन में हैं। कटआफ का स्तर 75 से 80 के बीच रहने की बात कही जा रही है। विशेषज्ञ सिद्धांत जोशी ने कहा कि प्रश्नपत्र माडरेट रहा है और फ्रेमिंग बेहतर हुई है, मप्र को तवज्जो दी है और 100 में से 43 सवाल मप्र से ही थे। इसके चलते यहां के उम्मीदवारों को लाभ मिलेगा, 78 फीसदी सही उत्तर देने वाले मेंस के लिए क्वालीफाई कर सकेंगे।
यह खबर भी पढ़ें... MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 में अब सर्वर की समस्या, हाईकोर्ट ने दिए फॉर्म लेने के आदेश
यदि पद और आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिहाज से देखें तो साल 2019 से अभी तक के समय में सबसे कम औसत काम्पटीशन 2022 की परीक्षा में था, जब 457 पद के लिए 2.75 आवेदन थे यानी प्रति पद 601 से काम्पटीशन। वहीं 2024 की परीक्षा में कम पद केवल 110 के चलते यह प्रति पद 1718 उम्मीदवारों तक पहुंच गया था, यानी एक पद के लिए 1718 के बीच में काम्पटीशन था। लेकिन इस बार 2025 में यह केवल 746 उम्मीदवार प्रति पद है।
यह खबर भी पढ़ें... नेता-अधिकारियों के कम अंक वाले बच्चों का MPPSC में हो रहा चयन, दिग्विजय सिंह ने सीएम मोहन को लिखा पत्र
क्या है इसकी वजह
यह खबर भी पढ़ें... MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 प्री का स्तर हुआ बेहतर, नीचे आएगा कटऑफ
इंदौर में क्या रही उपस्थिति
यह खबर भी पढ़ें... MPPSC की प्रारंभिक परीक्षा आज, 1 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल
पेपर रहा बेहतर, यहां तक जाएगा कटऑफ
यह खबर भी पढ़ें... MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 में अब सर्वर की समस्या, हाईकोर्ट ने दिए फॉर्म लेने के आदेश
इस बार एक पद पर 746 उम्मीदवारों से काम्पटीशन
यह खबर भी पढ़ें... नेता-अधिकारियों के कम अंक वाले बच्चों का MPPSC में हो रहा चयन, दिग्विजय सिंह ने सीएम मोहन को लिखा पत्र
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari