MPPSC महाआंदोलन पर जुटे युवा तो पहुंची पुलिस, ट्रैफिक जाम की कही बात, आंदोलनकारी बोले नेताओं की रैली नहीं दिखती

Sanjay Gupta | Jan 25, 2026, 21:42 IST
Share
Police arrived when youth gathered on MPPSC grand movement, talked about traffic jam
Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) के बाहर शुरू हुआ महाआंदोलन, पुलिस और आंदोलनकारी एक-दूसरे से भिड़े। हाईकोर्ट ने आखिरकार शांतिपूर्वक आंदोलन की मंजूरी दी।

NEWS IN SHORT

  • 24 जनवरी को MPPSC के बाहर महाआंदोलन (न्याय यात्रा 2.0) शुरू हुआ।
  • पुलिस ने ट्रैफिक जाम का हवाला देकर आंदोलन को रोकने की कोशिश की।
  • आंदोलनकारियों ने पुलिस से कहा, "नेताओं की रैलियों में ट्रैफिक क्यों नहीं रुकता?"
  • हाईकोर्ट ने शांतिपूर्वक MPPSC महाआंदोलन की अनुमति दी और शर्तें तय कीं।
  • 26 जनवरी की सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक धरना स्थगित रहेगा।

NEWS IN DETAIL

INDORE. मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) के बाहर विविध मांगों को लेकर 24 जनवरी से शुरू हुआ महाआंदोलन (न्याय यात्रा 2.0) में रविवार दोपहर बाद युवा आंदोलनकारियों की संख्या तेजी से बढ़ी। यह देख पुलिस में हड़ंकप मच गया। शाम होते-होते मौके पर एसीपी व अन्य पुलिस अधिकारी पहुंच गए।

यहां आंदोलनकारियों से पुलिस ने कहा कि ट्रैफिक बाधित हो रहा है, ऐसे नहीं कर सकते हैं। इस पर आंदोलनकारियों से तीखी बहस हो गई। राधे जाट व अन्य ने साफ कहा कि नेताओं की रैली में तो ट्रैफिक बाधित नहीं होता है। यहां तो हम सभी एक कोने में बैठे हैं और कई जगह से वैकल्पिक रास्ते है। यहां तक कहा कि आप (पुलिस) लगातार परेशान कर रहे हो। इसके बाद पुलिस लौट गई।

यह खबरें भी पढ़ें...

इंदौर के भागीरथपुरा के बाद महू में गंदे पानी से बिगड़े हालात, बीमार पड़े 25 से ज्यादा लोग

धार भोजशाला में याचिका लगाने वाले को पुलिस ने उठाया, हैबियस कार्पस लगी तो इंदौर हाईकोर्ट के बाहर छोड़ गए

इस तरह हुई पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच बात

पुलिस- आदेश पढ़ो हाईकोर्ट का, क्या लिखा है, ट्रैफिक बाधित हो रहा है

आंदोलनकारी- ट्रैफिक बाधित नहीं हो रहा है यहां अलग-अलग रूट है, इससे बाधित नहीं हो रहा

पुलिस- नहीं डायवर्ट करना पड़े तो फिर ट्रैफिक बाधित हो रहा है, ऐसे तो लोग हाईवे जाम कर देगा और कहो गांव से निकल जाओ।

पुलिस- आपको मैसेज क्लियर नहीं है, आप अपने वकील को बुला लो

आंदोलनकारी- अब तो आप हाईकोर्ट की भी बात नहीं मान रहे, अति कर रहे हो, नेता, मंत्री की रैली हो तो ऐसा होता है क्या।
(इसके बाद भारत माताकी जय के नारे शुरू हो जाते हैं और पुलिस रवाना हो जाती है)

cced8695-ab7
cced8695-ab7

पुलिस ने पहले ही नहीं दी थी मंजूरी

इसके पहले पुलिस ने शुरू से ही इस आंदोलन को रोकने के लिए पूरा जोर लगाया। पहले यह आंदोलन 15 जनवरी को होना था लेकिन पुलिस ने मंजूरी देने से मना कर दिया। इसके लिए कारण बताया कि ट्रैफिक बाधित होगा, वहां इंटरव्यू भी है वह भी प्रभावित होगा। लेकिन हाईकोर्ट ने आदेश दिए कि नए सिरे से आवेदन पर विचार किया जाए।

लेकिन इसके बाद फिर पुलिस ने ट्रैफिक बाधित होने, पीएससी के 500 मीटर दायरे में इंटरव्यू व अन्य काम बाधित होने जैसे कारण बताकर फिर मंजूरी नहीं दी।

यह खबरें भी पढ़ें...

धार भोजशाला में याचिका लगाने वाले को पुलिस ने उठाया, हैबियस कार्पस लगी तो इंदौर हाईकोर्ट के बाहर छोड़ गए

इंदौर EOW का बड़ा एक्शन: फर्जीवाड़ा कर कॉलोनी काटने वालों पर FIR दर्ज

हाईकोर्ट ने सीधे जारी की मंजूरी

इसके बाद इंदौर हाईकोर्ट में नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन (NEYU) की ओर से याचिका लगी। अधिवक्ता विभोर खंडेलवाल व जयेश गुरनानी के तर्क सुनने के बदा हाईकोर्ट ने सीधे अपने स्तर पर मंजूरी जारी की और इसकी शर्तें भी तय कर दी। इसमें शांतिपूर्वक आंदोलन करने के साथ ही 24 जनवरी से 26 जनवरी की सुबह 6 बजे तक और फिर 26 जनवरी की दोपहर 12 से 27 जनवरी की दोपहर 12 बजे तक धरना प्रदर्शन की मंजूरी दी। गणतंत्र दिवस के चलते 26 जनवरी की सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक धरना स्थगित रहेगा।

Tags:
  • इंदौर हाईकोर्ट
  • मप्र लोक सेवा आयोग
  • गणतंत्र दिवस
  • mppsc
  • MPPSC महाआंदोलन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा