सांसद ना होता तो चाकूबाज होता, रीवा लोकसभा सीट से तीसरी बार सांसद बने जनार्दन मिश्रा ने क्यों कह दी ये बात

Sandeep Kumar | Jun 16, 2024, 14:24 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-16T141241.122.jpg
STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-16T141241.122.jpg

अपने बयान को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहने वाले रीवा से बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने एक बार ऐसा बयान दिया हैं कि उनके बयानों की चौतरफा चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं क्या कहा उन्होंने....

लोकसभा चुनाव 2024 ( lok sabha election 2024 ) जीतकर बीजेपी की तरफ से जर्नादन मिश्रा तीसरी बार सांसद बने है। जर्नादन हमेशा ही अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब फिर से फिर उनका एक बयान सुर्खियों में बना है। अपनी स्कूल लाइफ को याद करते हुए सांसद जनार्दन मिश्रा ( MP Janardan Mishra ) ने कहा कि छात्र जीवन में वो बिगड़ गए थे वो अन्य छात्रों के साथ मारपीट करते थे। साथ ही बीड़ी भी पीते थे। इसके चलते उन्हें स्कूल से रेस्टिकेट भी किया गया था। यहां तक कहा कि अगर शिक्षकों का साथ न मिला होता तो वो आज सांसद नहीं होते। बल्कि चाकू चलाते घूम रहे होते।

नहीं तो कहीं चाकू चला रहा होता

ऐसे ही मारपीट की शिकायत पर प्रिंसिपल सिद्धिकी साहब ने प्रिंसिपल कक्ष में 5 दिनों तक किताब पढ़ने की सजा दी थी। उन्होंने कहा मैं आज जो भी हो उन्हीं के बदौलत हूं, नहीं तो कहीं चाकू चला रहा होता।

शिक्षकों का जीवन में बताया योगदान

सांसद ने लोगों से कहा कि छात्र जीवन में वो बिगड़ गए थे। उन्हें बीड़ी पीने की आदत लग गई थी। वह स्कूल जीवन में अक्सर ही मारपीट करते थे। लेकिन स्कूल के प्रिंसिपल सिद्दकी साहब और शिक्षक रामानुज दुवेदी के कारण वो सुधर गए। उन्होंने बताया कि स्कूल में बीड़ी पीते हुए पाए जाने पर शिक्षक ने 7 दिन के लिए रेस्टीकेट कर दिया था। इतना ही नहीं घर में भी बीड़ी पीने की शिकायत कर दी थीं।

मॉडल स्कूल के स्थापना के 50 साल पूरे

दरअसल, रीवा में संचालित मॉडल स्कूल के स्थापना का 50 वर्ष था। जिस पर स्वर्ण जयंती समारोह मनाया जा रहा था। समारोह में पुराने छात्रों के साथ ही डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल भी पहुंचे थे। वे यहां के पुराने छात्र है। शुक्ल यहां चीफ गेस्ट के रूप में उपस्थित थे। उनके साथ ही तीसरी बार के सांसद जनार्दन मिश्रा भी कार्यक्रम में शामिल थे। जहां लोगो को संबोधित करते हुए मिश्रा ने शिक्षकों का महत्त्व बताते हुए अपने छात्र जीवन को याद कर टीचर्स का उनके जीवन में रोल बताया।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sandeep mishr
sandeep mishr

Tags:
  • LOK SABHA ELECTION 2024
  • MP Janardan Mishra
  • सांसद जनार्दन मिश्रा
  • किताब पढ़ने की सजा
  • नहीं तो कहीं चाकू चला रहा होता
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज