MPTAAS Scholarship के रजिस्ट्रेशन शुरु, सरकार भरेगी आपकी कॉलेज फीस, घर बैठे इस लिंक से करें अप्लाई
Aman Vaishnav | Dec 25, 2025, 11:27 IST
mptaas-scholarship-2025-registration-login-process-hindi
मध्य प्रदेश के SC, ST और OBC छात्रों के लिए अब स्कॉलरशिप पाना बहुत आसान हो गया है। MPTAAS पोर्टल की मदद से आप घर बैठे ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसमें आपको फीस और रहने के खर्च भी मिलेगा। आइए इस स्कॉलरशिप के बारे में विस्तार से जानते हैं।
MPTAAS स्कॉलरशिप की जानकारी👉 इससे SC, ST और OBC छात्रों को कॉलेज की पढ़ाई के लिए स्कॉलर मिलती हैं।👉 एमपी के रहने वाले ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय 6 लाख से कम हो, वो रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 👉डॉक्यूमेंट के लिए आधार कार्ड, समग्र ID, जाति और आय का डिजिटल सर्टिफिकेट तैयार रखें। 👉आप tribal.mp.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 👉 स्कॉलरशिप का पैसा सीधे आपके बैंक खाते में भेजा जाता है, जिसे आप ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। | |
MPTAAS Scholarship Portal क्या है?
MPTAAS योजना की शुरुआत वर्ष 2018 में हुई थी। इसके तहत छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया हर साल अक्टूबर से जनवरी के बीच चलती है। हालांकि, नए छात्र अपना हितग्राही प्रोफाइल पंजीकरण पोर्टल पर वर्ष में कभी भी कर सकते हैं। छात्रवृत्ति का लाभ लेने के लिए प्रवेश के बाद निर्धारित समय सीमा में रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होता है।
ये खबर भी पढ़िए-Russian Government Scholarship: भारतीय छात्र को बिना एग्जाम रूस में पढ़ाई करने का मौका, ऐसे करें अप्लाई
किन छात्रों को मिलेगा योजना का लाभ?
ये खबर भी पढ़िए-विदेश में करनी है पढ़ाई, तो अभी National Overseas Scholarship Scheme में करें आवेदन
MPTAAS पर रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
- आधार कार्ड और समग्र आईडी (Samagra ID)
- डिजिटल जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC)
- पिता का नया आय प्रमाण पत्र
- मध्यप्रदेश का मूल निवासी प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक जो आधार से जुड़ी हो
- कॉलेज में प्रवेश की रसीद और फीस स्लिप
- पिछली कक्षा की मार्कशीट और फोटो
MPTAAS पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
अपनी जानकारी जैसे नाम और पता सही से भरें। इसके बाद अपनी एजुकेशन जानकारी और कॉलेज का नाम चुनें। आखिरी में अपनी बैंक डिटेल्स और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें। फॉर्म सबमिट करने के बाद आपको एक यूजर आईडी मिलेगी। इस आईडी और पासवर्ड को संभाल कर रखें।
ये खबर भी पढ़िए-Winny Sun Scholarship में जरूरतमंद छात्राओं को पढ़ाई के लिए 65 हजार तक की मदद, ऐसे करें आवेदन
लॉगिन और स्टेटस चेक करने का तरीका
यदि आपका रजिस्ट्रेशन पेंडिंग है, तो उसे यहां ट्रैक करें। छात्रवृत्ति का पैसा सीधे आपके बैंक खाते में भेजा जाता है। इसे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से ट्रांसफर किया जाता है। रजिस्ट्रेशन रिजेक्ट होता है, तो सुधार का मौका भी मिलता है। समय-समय पर अपना स्टेटस चेक करते रहें।
ये खबर भी पढ़िए-कक्षा 9 से 12 के छात्रों को Muskaan Scholarship करता शिक्षा में मदद, मिलेगी 12 हजार रुपए तक की स्कॉलरशिप
हेल्पलाइन नंबर
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari