एमपी के वरुण वडेरिया ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया तिरंगा

Ravi Singh | Aug 27, 2024, 21:40 IST
Share
Varun Waderia Africa Mount Kilimanjaro
Varun Waderia Africa Mount Kilimanjaro

वरुण वडेरिया ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की है। माउंट किलिमंजारो की ऊंचाई 5,895 मीटर है जो वडेरिया को उपलब्धि उन चंद लोगों में शामिल करती है जिन्होंने दुनिया की सात चोटियों में से एक पर चढ़ाई की है।

मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के संयुक्त संचालक वरुण वडेरिया ने माउंट किलिमंजारो पर तिरंगा लहरा दिया है। वरुण वडेरिया ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की है। माउंट किलिमंजारो की ऊंचाई 5,895 मीटर है जो वडेरिया को उपलब्धि उन चंद लोगों में शामिल करती है जिन्होंने दुनिया की सात चोटियों में से एक पर चढ़ाई की है।

भारतीय होने के नाते मेरे लिए गर्व का क्षण - वरुण वडेरिया

वरुण वडेरिया का कहना है कि एक भारतीय होने के नाते यह मेरे लिए गर्व का क्षण है। यह केवल शिखर तक पहुंचने के बारे में नहीं है, बल्कि वहां पहुंचने के लिए आवश्यक परिश्रम, दृढ़ता और विवेक के बारे में भी है। साथ ही उनका कहना है कि माउंट किलिमंजारो पर ऑक्सीजन और एयर प्रेशर काफी कम हो जाता है। माउंट किलिमंजारो, अपने चुनौतीपूर्ण भूभागों और मनमोहक दृश्यों के लिए जाना जाता है।

ये खबर भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ के माउंटेन मैन ने ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर गूंजा गायत्री मंत्र

इसके पहले वरुण वडेरिया ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस (रूस) पर तिरंगा लहरा चुके हैं। वरुण ने माउंट एल्ब्रुस पर गायत्री मंत्र भी पढ़ा था। इतनी चुनौतीपूर्ण चढ़ाई करने के बाद वरुण वडेरिया ने अपना अनुभव बताया था। वरुण ने बताया था कि माउंट एल्ब्रुस पर चढ़ाई करना उनके लिए आसान नहीं था।

ये खबर भी पढ़ें...

काम्या कार्तिकेयन ने रचा इतिहास , माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय लड़की बनीं

योग, प्राणायाम से मिला फायदा

वरुण वडेरिया ने पर्वतारोहण से पहले कई स्तर पर तैयारी की थी। पिछले कई महीनों से रनिंग और योग कर रहे है। उन्होंने बताया कि माउंट किलिमंजारो पर ऑक्सीजन और एयर प्रेशर काफी कम हो जाता है। इनके प्रभाव से सांसे फूलने लगती हैं, लेकिन योग, प्राणायाम के कारण काफी फायदा मिला और औसत समय से पहले ही चढ़ाई पूरी कर ली।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • एमपी टूरिज्म बोर्ड
  • वरुण वडेरिया
  • Varun Vaderia
  • माउंट किलिमंजारो
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज