नमी वाली सोयाबीन पर भी मिलेगा MSP, प्याज के export से हटाया प्रतिबंध

Sandeep Kumar | Nov 17, 2024, 19:13 IST
Share
MSP soybean
MSP soybean

सोयाबीन में नमी को लेकर केंद्र की NDA सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सोयाबीन में नमी होने पर मिलने वाले एमएसपी (MSP) को 12 से 15 प्रतिशत कर दिया गया है। इसके साथ ही प्याज के एक्सपोर्ट ( export ) से प्रतिबंध हटाया गया है,

केंद्र की Modi Government ने किसानों (Farmers) को बड़ा तोहफा दिया है। सोयाबीन में नमी होने पर अब MSP 15 प्रतिशत तक मिलेगी। इससे पहले सोयाबीन नमी पर 12 परसेंट तक MSP मिलती थी। MSP बढ़ाने को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिए है। विशेषकर गुजरात, मध्य प्रदेश कर्नाटक, महाराष्ट्र को केंद्र ने निर्देश दिए है। इसका सीधा लाभ देश के सभी राज्यों को मिलेगा।

MSP available soybean
MSP available soybean


एक्सपोर्ट शुल्क 40 से घटाकर 20 प्रतिशत

इधर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan ) ने कहा कि प्याज के एक्सपोर्ट ( Export ) से प्रतिबंध हटाया गया है। एक्सपोर्ट शुल्क 40 प्रतिशत से घटाकर 20 प्रतिशत किया गया है। जिससे प्याज के दामों में वृद्धि हुई है। वहीं पाम ऑयल इंडोनेशिया, मलेशिया, से जीरो पर्सेंट ड्यूटी पर आयात किए जाते थे। जिसकी Import Duty बढ़ाकर 27.5 प्रतिशत की गई है। ताकि किसान को soybean के ठीक दाम मिल सके। बता दें कि अभी फिलहाल सोयाबीन की MSP है 4 हजार 892 रुपए।

राहुल गांधी ने साधा PM मोदी पर निशाना, बोले- MODI की याददाश्त कमजोर

सोयाबीन बना महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुद्दा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सोयाबीन खरीद को मुद्दा बन रहा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनावी रैली में दावा किया था कि महाराष्ट्र के सोयाबीन और कपास किसान बीजेपी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण हताश और निराश हैं। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि राज्य में विपक्षी गठबंधन ‘महा विकास आघाडी’(एमवीए) की सरकार बनने के बाद उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

समर्थन मूल्य पर खरीदे जाएंगे धान, ज्वार और बाजरा, 4 अक्टूबर तक करा सकते हैं पंजीयन

FAQ

  1. केंद्र सरकार ने किसानों को कौन सा बड़ा तोहफा दिया है ?
    केंद्र सरकार ने सोयाबीन की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में नमी के लिए सीमा को 15 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। पहले यह सीमा 12 प्रतिशत थी।
  2. यह नया MSP कौन-कौन से राज्यों के किसानों को लाभ पहुंचाएगा?
    यह बदलाब विशेष तौर पर गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र के किसानों को लाभ देगा, लेकिन इसका फायदा देश के सभी राज्यों के किसानों को होगा।
  3. प्याज के एक्सपोर्ट पर क्या नया निर्णय लिया गया है?
    केन्द्र सरकार ने प्याज के एक्सपोर्ट पर प्रतिबंध हटा दिया है और एक्सपोर्ट शुल्क को 40 प्रतिशत से घटाकर 20 प्रतिशत कर दिया है।
  4. सोयाबीन की वर्तमान MSP क्या है?
    वर्तमान में सोयाबीन की न्यूनतम समर्थन मूल्य 4,892 रुपये है।
  5. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सोयाबीन का क्या महत्व है?
    सोयाबीन की खरीद महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एक मुद्दा बन गया है, जहाँ नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बताया कि बीजेपी सरकार की नीतियों के कारण सोयाबीन और कपास किसान हताश हैं और उन्होंने आश्वासन दिया कि विपक्षी गठबंधन की सरकार बनने पर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।


Thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • शिवराज सिंह चौहान
  • केंद्र सरकार
  • मध्य प्रदेश
  • सोयाबीन फसल
  • MSP
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • सोयाबीन का रेट
  • सोयाबीन दाम
  • सोयाबीन
  • सोयाबीन खरीदी
  • सोयाबीन एमएसपी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं