नगर निगम इंदौर ने एडवांस संपत्ति और जलकर भरने की तारीख एक माह बढ़ाई, वजह पोर्टल की खराबी

Jitendra Shrivastava | Jun 30, 2024, 18:55 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

ई- नगर पालिका पोर्टल के अधिक समय तक बंद रहने एवं पोर्टल पर तकनीकी त्रुटि के कारण खातों में विसंगतियों के निराकरण की स्थिति के चलते मध्यप्रदेश के इंदौर में अग्रिम कर की छूट की अवधि में वृद्धि करने की मांग की जा रही थी। इसे अब बढ़ा दिया गया है...

INDORE. ई नगर पालिका पोर्टल की तकनीकी दिक्कत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इसके चलते नगर निगम को आर्थिक मोर्चे पर संकट का सामना करना पड़ रहा है और लक्ष्य से काफी कम टैक्स जमा हुआ है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में अग्रिम सम्पत्तिकर एवं जलकर राशि का भुगतान करने पर छूट का लाभ लेने की अंतिम तारीख 30 जून थी। जिसे अब इन दिक्कतों को देखते हुए बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया गया है।

महापौर और निगमायुक्त का फैसला

ई- नगर पालिका पोर्टल के अधिक समय तक बंद रहने एवं पोर्टल पर तकनीकी त्रुटि के कारण खातों में विसंगतियों के निराकरण की स्थिति के चलते शहर में अग्रिम कर की छूट की अवधि में वृद्धि करने की मांग की जा रही थी। कांग्रेस ने भी अब प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। इन सभी को देखते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने यह निर्णय लिया है कि वर्ष 2024-25 के अग्रिम सम्पत्तिकर एवं जलकर भुगतान करने पर अग्रिम कर की छूट का लाभ 31 जुलाई 2024 तक दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें...

MPPSC राज्य वन सेवा परीक्षा के पेपर पर भोपाल सेंटर में आरोप- सील खुला हुआ पेपर दिया गया

झोन ऑफिस में जमा कर सकते हैं टैक्स

करदाता अपनी सम्पत्ति के सम्पत्तिकर, जल उपभोक्ता प्रभार (जलकर) और कचरा संग्रहण शुल्क की राशि का भुगतान संबंधित झोनल कार्यालय और निगम मुख्यालय कार्यालय में जमा करा सकते हैं। चालु वित्तीय वर्ष की अग्रिम कर राशि का भुगतान दिनांक 31/07/2024 तक निगम कोष में करने पर सम्पत्तिकर में 6.25 प्रतिशत और जलकर में 6 प्रतिशत की अग्रिम छूट का लाभ प्रदान किया जाएगा। राजस्व समिति प्रभारी निरंजन सिह चैहान द्वारा शहर के नागरिकों से अपील की गई है कि वह अपनी सम्पत्ति के सम्पत्तिकर और जलकर राशि का भुगतान कर अग्रिम छूट का लाभ ले सकते हैं।

Tags:
  • हिंदी न्यूज
  • नगर निगम इंदौर
  • सम्पत्तिकर और जलकर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा