रतलाम नगर निगम में कर्मचारियों का आक्रोश, अधीक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश, फिर ये हुआ...

Pratibha ranaa | Sept 04, 2024, 13:29 IST
Share
रतलाम नगर निगम
रतलाम नगर निगम

रतलाम में नगर निगम अधीक्षक गोपाल झारनिवाल ने सल्फास खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस घटना ने नगर निगम के कर्मचारियों के बीच हड़कंप मचा दिया है और अधिकारियों के खिलाफ कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया है। जानिए पूरा मामला...

RATLAM@ आमीन हुसैन

रतलाम में नगर निगम कार्यालय में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां नगर निगम अधीक्षक ( Municipal Corporation Superintendent ) ने अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर सल्फास खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि साथी कर्मचारियों ने समय रहते सल्फास की शीशी छीनकर उनकी जान बचा ली।

नगर निगम अधीक्षक ने की आत्महत्या की कोशिश

जानकारी के मुताबिक नगर निगम अधीक्षक गोपाल झारनिवाल ( Gopal Jharniwal ) हर दिन की तरह आज भी सुबह कार्यालय पहुंचे। यहां पर वह लेखा शाखा के सामने जमीन पर बैठ गए। उन्हें जमीन पर बैठा देख अन्य कर्मचारी भी वहां आ गए। इसी बीच, गोपाल झारनिवाल ने जेब से सल्फास की गोली की डिब्बी निकाली और गोलियां खाने की कोशिश की। वहां मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत उससे सल्फास की डिब्बी छीन ली और उन्हें आत्महत्या करने से बचा लिया।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर नगर निगम के गड्‌ढे सुधारने की नई तकनीक से बनी बात, बारिश में पेंचवर्क खराब होने के कांग्रेस के आरोप निकले झूठे

इस वजह से नाराज था अधीक्षक

वहीं गोपाल झारनिवाल का कहना है कि वह अधिकारियों की प्रताड़ना से परेशान हो गया है। इस वजह से उसने सल्फास खाकर आत्महत्या करने का फैसला लिया था। झारनिवाल ने बताया कि राज्य शासन द्वारा कर्मचारियों के वेतन में दिसंबर 2023 से चौथा समय वेतनमान लगाने के आदेश दिए गए थे, जो उनके वेतन में भी लग चुका था। लेकिन पिछले तीन महीनों से नगर निगम के लेखा अधिकारी द्वारा उनके सहित करीब 12 कर्मचारियों के वेतन में चौथा समय वेतनमान की राशि नहीं लगाई जा रही थी। इस वजह से कर्मचारियों को हर माह करीब साढ़े तीन हजार रुपए का नुकसान हो रहा था।

उपायुक्त से मुलाकात

घटना के बाद गोपाल झारनिवाल को उपायुक्त के कमरे में बुलाया गया। वहां उन्होंने अपनी प्रताड़ना की पूरी कहानी रोते हुए उपायुक्त को बताई। उपायुक्त ने उन्हें शांत कराया और सहानुभूति दिखाई। इसके बाद लेखा अधिकारी विजय बालोतरा ने तुरंत चौथा समय वेतनमान लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

ये खबर भी पढ़िए...नगर निगम जबलपुर कर रहा हाईकोर्ट के आदेश की खुली अवहेलना

अधिकारियों के गुस्से में कर्मचारी

इस घटना ने नगर निगम के कर्मचारियों के बीच हड़कंप मचा दिया है और अधिकारियों के खिलाफ कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया है। गोपाल झारनिवाल के इस कदम से यह स्पष्ट हो गया है कि नगर निगम में कर्मचारियों के साथ किस तरह का व्यवहार किया जा रहा है। अब देखना यह होगा कि इस घटना के बाद नगर निगम के अधिकारियों द्वारा क्या कदम उठाए जाते हैं।

pratibha rana
pratibha rana

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • रतलाम न्यूज
  • नगर निगम अधीक्षक
  • Municipal Corporation Superintendent
  • Municipal Corporation Superintendent Gopal Jharniwal
  • गोपाल झारनिवाल सल्फास आत्महत्या
  • Municipal Corporation Suicide Attempt
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच