मुरैना के अंबाह में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में गोलीबारी, 1 की मौत
The Sootr | Apr 10, 2025, 22:43 IST
murena-ambah-gang-war
मुरैना के अंबाह में पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें 4 लोग घायल हो गए। एक की मुरैना रेफर करते समय मौत हो गई, और एक की हालत गंभीर है।
मुरैना @ मनीषा शर्मा
मुरैना जिले के अंबाह तहसील में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच गोलीबारी का मामला सामने आया है। इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की मुरैना रेफर करते समय मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना गैंगवार जैसी स्थिति में बदली, जब मोटर साइकल सवार युवकों ने पिस्टल निकालकर ताबड़-तोड़ गोलियां चलाईं।
![cfebad32-e65]()
सूत्रों के मुताबिक, यह घटना पुरानी रंजिश का नतीजा थी, जो पिछले कुछ महीनों से फोन कॉल और मैसेज चैट के माध्यम से बढ़ रही थी। इससे पहले भी इस विवाद को लेकर मारपीट हो चुकी थी, और इस मामले में अंबाह थाने में एक रिपोर्ट भी दर्ज थी। आज यह विवाद उग्र रूप में बदल गया जब मोटर साइकल पर सवार होकर आरोपी युवक आए और पिस्टल से गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसके बाद एक चार पहिया वाहन ने मोटर साइकल को टक्कर मार दी, और फिर गोलीबारी शुरू हो गई। इसके बाद आरोपी घटनास्थल से भाग निकले। गोलियां लगने से अजय तोमर (उर्फ सेंकी) ग्राम अजेंडा के निवासी की मुरैना रेफर करते समय मौत हो गई। अमन तोमर (ग्राम सिकरोड़ी) की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।
ये खबर भी पढ़िए... 30 महीने में महिला की 25 बार डिलेवरी और 5 बार नसबंदी, जानें पूरा मामला?
ये खबर भी पढ़िए... लाड़ली बहना योजना का फर्जी फायदा: महिलाओं के नाम पर लिया 20 लाख का लोन
इस गोलीबारी में अन्य घायल व्यक्तियों में आर्यन तोमर (ग्राम अजेंडा) और सत्यवीर तोमर (ग्राम मिड़ेला) शामिल हैं। दोनों की हालत खतरे से बाहर है।
ये खबर भी पढ़िए... इंदौर के कालिंदी में हीट वेव से बेसुध होकर पेड़ से गिरे मोर, मौत
पुलिस ने फरियादी अजय तोमर के परिवार की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल आरोपियों की पहचान की जा रही है, और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए... अफसरों की लापरवाही से अटका हाउसिंग बोर्ड का मल्टीस्टोरी बिजनेस पार्क
मुरैना जिले के अंबाह तहसील में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच गोलीबारी का मामला सामने आया है। इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक की मुरैना रेफर करते समय मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना गैंगवार जैसी स्थिति में बदली, जब मोटर साइकल सवार युवकों ने पिस्टल निकालकर ताबड़-तोड़ गोलियां चलाईं।
cfebad32-e65
कैसी घटी घटना
ये खबर भी पढ़िए... 30 महीने में महिला की 25 बार डिलेवरी और 5 बार नसबंदी, जानें पूरा मामला?
ये खबर भी पढ़िए... लाड़ली बहना योजना का फर्जी फायदा: महिलाओं के नाम पर लिया 20 लाख का लोन
घायल व्यक्तियों का हाल
ये खबर भी पढ़िए... इंदौर के कालिंदी में हीट वेव से बेसुध होकर पेड़ से गिरे मोर, मौत
पुलिस कार्रवाई और जांच
ये खबर भी पढ़िए... अफसरों की लापरवाही से अटका हाउसिंग बोर्ड का मल्टीस्टोरी बिजनेस पार्क
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman