महाकाल की नगरी उज्जैन में बुर्का पहनकर घूम रहा था मुस्लिम युवक, तभी पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला?

Raj Singh | Oct 01, 2024, 11:28 IST
Share
the sootr
the sootr

उज्जैन जिले में एक मुस्लिम युवक काला बुर्का पहनकर घूम रहा था। पुलिस ने संदेह के आधार पर युवक को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

मध्य प्रदेश की महाकाल ( Madhya Pradesh ) नगरी यानी उज्जैन ( Ujjain ) से एक अजीबोगरीब खबर आई है। यहां एक युवक काला बुर्का ( Black burqa ) पहनकर शहर में घूम रहा था। जब पुलिस ने लड़के को बुर्का पहनकर घूमते देखा तो एक पल के लिए वो भी हैरान रह गए। पहले तो जब उन्होंने युवक को बुर्के में देखा तो उन्हें शक हुआ, उसके बाद पुलिस ने पूरा मामला समझने के लिए जांच शुरू की तो पता चला कि बुर्के में कोई महिला नहीं बल्कि युवक है।

अब यह युवक पुलिस की गिरफ्त में है और इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि युवक मोहन नगर में अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था। बहरहाल, पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसका रिकॉर्ड खंगाल रही है।

युवक को लेकर क्या जानकारी हाथ लगी?

चिमनगंज मंडी थाना ( Chimanganj Mandi Police Station ) क्षेत्र में हरिओम तोल कांटे के पास पुलिस को बुर्का पहने एक युवक मिला। वह खुद को तराना का रहने वाला बता रहा है। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो पता चला कि उज्जैन के पास तराना में रहने वाला वाजिद ( Wajid ) वहां एक लैब में काम करता है। वह तराना से उज्जैन शहर के मोहन नगर में अपनी खाला (मौसी) के घर जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। युवक ने बताया कि वह कुछ कपड़े लेकर आया था, जिन्हें उसे अपनी खाला के घर पहुंचाना था।

ये भी खबर पढ़िए... महाकाल मंदिर दुर्घटना के बाद एक्शन में उज्जैन प्रशासन, TI-SI समेत पांच निलंबित

पुलिस ने क्या बताया?

काले बुर्के में पकड़े गए युवक के बारे में उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि युवक बुर्का पहनकर उज्जैन क्यों आया था। उसका रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। फिलहाल उसके खिलाफ पहचान बदलने और गलत पहचान बताने के आरोप में एफआईआर दर्ज की जा रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • उज्जैन न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • Chimanganj Mandi Police Station
  • उज्जैन पुलिस
  • उज्जैन पुलिस की कार्रवाई
  • काले बुर्के में युवक
  • मुस्लिम युवक वाजिद
  • उज्जैन एसपी
  • उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा