झाबुआ में कुत्तों की हत्या करने वालों के खिलाफ मेनका गांधी ने दर्ज कराई FIR, बीजेपी नेत्री के बेटे पर लपके थे स्वान

Shreya Nakade | Jun 27, 2024, 11:09 IST
Share
झाबुआ कुत्तों को मारने वालों पर FIR
झाबुआ कुत्तों को मारने वालों पर FIR

मध्‍य प्रदेश के झाबुआ में कुत्तों को जान से मारने वालों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। नगर परिषद कर्मचारियों ने बीते दिनों 2 कुत्तों को लाठियों से पीटकर मार डाला था। इन कुत्तों ने बीजेपी नेत्री के बेटे को बाइक से गिराया था।

मध्य प्रदेश के झाबुआ से बीते दिनों नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा 2 कुत्तों को पीट-पीटकर जान से मारने की घटना सामने आई थी। इसमें से एक मादा श्वान गर्भवती थी। यह कुत्ते भाजपा पार्षद के बेटे पर लपके थे। इसके बाद ही नगर परिषद की कार्रवाई की बात कही जा रही है। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

अब इस मामले में कुत्तों को पीटने वाले 3 कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पीपल
फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (PETA) और बीजेपी की सीनियर लीडर मेनका गांधी ने इस मामले में स्थानीय पुलिस अधिकारियों से मिलकर बातचीत की थी। इसके बाद मामले में आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है।

ये खबर भी पढ़िए...

Taj Hotel : स्‍ट्रीट डॉग्‍स के एंट्री की अनुमति, कुत्ते का क्या है रतन टाटा से कनेक्शन!

कुत्तों को घेर कर मारा

झाबुआ जिले के थांदला में आवारा कुत्तों को मारने का मामला 16 जून का है। जानकारी के अनुसार 2 कुत्ते भाजपा पार्षद के बेटे पर लपक गए थे। इन कुत्तों ने पार्षद के बेटे को बाइक से गिरा दिया था। इसके बाद नगर परिषद के कर्मचारियों ने दोनों कुत्तों को घेरा। जब भी कुत्ते पास आते कर्मचारी उन्हें बुरी तरह लाठी से पीटते।

इस घटना का वीडियो सामने आने पर पशु प्रेमी संगठन पेटा ( इंडिया ) ने एक्शन लिया। पेटा और मेनका गांधी द्वारा थांदला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया गया है। IPC की धारा 34 और 429 एवं पशु क्रूरता निवारण (PCA)
अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है।

ये खबर भी पढ़िए...

नसबंदी के बाद IIT का कुत्ता गायब, मेनका गांधी की चिठ्ठी के बाद डॉक्टर सस्पेंड, कुत्ते को ढूंढने में जुटा निगम का अमला

कुत्ते को मारा

Tags:
  • मेनका गांधी
  • कुत्ते
  • कुत्ते को मारा
  • peta
  • कुत्तों की हत्या
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग