वायुसेना अधिकारी की पत्नी से धर्म परिवर्तन कराने वाला एमपी का मौलाना अरेस्ट

Aman Vaishnav | Jun 18, 2026, 12:09 IST
Share
एमपी का मौलाना गिरफ्तार
एमपी का मौलाना गिरफ्तार

नागपुर में वायुसेना अधिकारी की पत्नी से दुष्कर्म कर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की गई थी। इस मामले में फरार मौलाना ने थाने में सरेंडर कर दिया है। पीड़िता से लाखों रुपए भी वसूले गए थे।

वायुसेना अधिकारी की पत्नी से मारपीट, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस केस का तीसरा आरोपी मौलाना मजरत महमूद मकसूद लंबे समय से फरार था। आरोपी ने बुधवार 17 जून को देर रात सोनेगांव पुलिस थाने (नागपुर) पहुंचकर सरेंडर कर दिया है।

सरेंडर के बाद पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। अब गुरुवार 18 जून को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां पुलिस उससे पूछताछ के लिए रिमांड मांग सकती है। बता दें कि मौलाना एमपी के छिंदवाड़ा का रहने वाला है।

nagpur-iaf-officer-wife-rape-blackmailing-case-2026-06-17-10-03-15
nagpur-iaf-officer-wife-rape-blackmailing-case-2026-06-17-10-03-15

वायुसेना अधिकारी की पत्नी के साथ एमपी के मौलाना की दरिंदगी, नशा देकर करा रहा था धर्म परिवर्तन

2025 में हुई थी शुरुआत

दरअसल यहा पूरा मामला महाराष्ट्र नागपुर का है। जानकारी के अनुसार पीड़िताप्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती है।महिला के पति भारतीय वायुसेनामें अधिकारी हैं। इस पूरे मामले की शुरुआतफरवरी 2025में हुई थी।

बताया जा रहा है कि महिला के पुराने सहपाठी अयाज ताज मदारेने जमीन खरीदने की बात कहकर उसे वर्धारोड के एक होटल में बुलाया था।

महिला काआरोप है कि वहां उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीलापदार्थ मिलाकर पिलाया गया। इसके थोड़ी देर बादवह बेहोश हो गई। साथ ही महिला से दुष्कर्म भी किया गया। होश आने पर महिला को पता चला किउसके साथ दुष्कर्म हुआ है। आरोपी ने इसदौरान उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भीबनाए थे।

872cca7d-aa0
872cca7d-aa0

महीनों चली ब्लैकमेलिंग, लाखों रुपए वसूले

घटना केबाद आरोपी ने उन वीडियो को सोशल मीडियापर वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता काकहना है कि डर के कारण वह चुप रही।अलग-अलग मौकों पर आरोपी ने उससे लाखोंरुपए भी ले लिए।

महिला मानसिकरूप से टूटती रही। उसे न किसी से कुछकहने की हिम्मत थी न कहीं जाने कारास्ता सूझ रहा था।

धर्म परिवर्तन का दबाव, तंत्र-मंत्र भी

जानकारी के अनुसार मई2025 में आरोपी महिला को नागपुर के पासकलमेश्वर इलाके में ले गया था। वहां उसकीमुलाकात अमीन शेख और मध्य प्रदेश केछिंदवाड़ा से आए इस मौलाना से कराई गई थी।

शिकायत के अनुसार तीनों ने मिलकर महिला पर धर्मांतरण का दबाव बनायाथा। साथ ही उसे एकसुनसान जगह ले जाकर तंत्र-मंत्र जैसीगतिविधियां कराई गईं। महिला का आरोप हैकि यह सब उसकी मर्जी के खिलाफ था और उसेडराने की कोशिश की गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मामले सेजुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरलहो रहा है। शिकायत के अनुसारउसमें महिला घबराई हुई दिख रही है। साथ ही खुदको छोड़ने की गुहार लगा रही है। वीडियोमें एक आरोपी उसका हाथ पकड़कर धार्मिकबातें बोलता नजर आ रहा है।

52f00a29-327
52f00a29-327

पति घर लौटे, तब खुला सच

महिला लंबे समय तक यह सब अकेले झेलती रही। जानकारी के अनुसारजब उसके वायुसेना अधिकारी पति ड्यूटी सेघर लौटे तो उसने रोते हुए पूरी आपबीतीसुनाई। इसके बाद दोनों सोनेगांव थानेपहुंचे और विस्तृत शिकायत दर्ज कराई।

ये खबरें भी पढ़िए...

क्राइम न्यूज: खरगोन में धर्मांतरण, बाइबिल देकर कहा तुम ईसाई बन गए, तिलक लगाना बंद करो!

पूर्व मंत्री दीपक जोशी का दावा, पूर्व पत्नियां फोटो वायरल करने की दे रहीं धमकी

अजब प्रेम की गजब कहानी, कोर्ट में चुना प्रेमी, बाहर आते ही पति संग पत्नी फरार

Tags:
  • छिंदवाड़ा
  • धर्मांतरण का दबाव बनाया
  • धर्म परिवर्तन
  • महिला से दुष्कर्म
  • क्राइम न्यूज
  • भारतीय वायुसेना
  • नागपुर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती