NALSA–SALSA बनें जनता की आवाज, न कि सिर्फ अदालत की शाखा: विवेक तन्खा

Neel Tiwari | Nov 09, 2025, 22:24 IST
Share
nalsa-salsa-vivek-tankha
nalsa-salsa-vivek-tankha

नेशनल लीगल सर्विस डे पर राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने सुझाव दिया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि NALSA और SALSA न्याय प्रणाली में अच्छा काम कर रही हैं। इनको जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने की और कोशिश की जानी चाहिए।

JABALPUR. नेशनल लीगल सर्विस डे पर राज्यसभा सदस्य और वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने महत्वपूर्ण सुझाव दिया है। उन्होंने एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए कहा कि NALSA और SALSA जैसी संस्थाएं न्याय प्रणाली में सराहनीय कार्य कर रही हैं। लेकिन, इनकी जन भागीदारी और सार्वजनिक पहुंच को और अधिक बढ़ाने की जरुरत है।

विवेक तन्खा ने लिखा

“#NALSA & #SALSA are working well, but need wider participation & public reach!! Must present as public bodies, than as an extended limb of our judicial delivery system!! Both bodies can do wonders to transform our ‘Justice Delivery System’.”

ये भी पढ़ें...राहुल गांधी बोले– वोट चोरी का जल्द करेंगे खुलासा, मोदी-शाह कर रहे लोकतंत्र को कमजोर

न्याय प्रणाली को जन-सरोकार से जोड़ने की जरूरत

इन संस्थाओं को केवल न्यायालय की सहायक इकाई के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। इन्हें जनसरोकार की सार्वजनिक संस्थाओं के रूप में स्थापित किया जाना चाहिए। ऐसा करने से न्याय व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ जनता को समय पर और सरल न्याय मिल सकेगा। NALSA और SALSA को समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनाकर लीगल अवेयरनेस, लोक अदालतों और मुफ्त कानूनी सहायता योजनाओं का दायरा बढ़ाना चाहिए। ताकि कोई भी नागरिक कानूनी मदद से वंचित न रहे।

ये भी पढ़ें...इंदौर के बाद अब रीवा में बड़ा हादसा: सड़क पार कर रहे 4 लोगों को स्कॉर्पियो ने कुचला

क्या है NALSA और SALSA की भूमिका

NALSA (National Legal Services Authority) यानी राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की स्थापना 1987 में गरीब, वंचित और कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करने और लोक अदालतों के माध्यम से त्वरित न्याय देने के उद्देश्य से की गई थी।
वहीं SALSA (State Legal Services Authority) यानी राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण राज्य स्तर पर NALSA की नीतियों को लागू करता है और जिला एवं तालुका स्तर पर कानूनी सहायता योजनाओं की निगरानी करता है।

ये भी पढ़ें...MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

सुधार के लिए जरूरी कदम

इन संस्थाओं को केवल कानूनी ढांचे तक सीमित न रखकर, उन्हें एक पब्लिक फेस दिया जाना चाहिए। इसके तहत

  • कानूनी सहायता कैंप और लिट्रेसी ड्राइव्स के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाई जाए।
  • एनजीओ, विश्वविद्यालयों और विधि संस्थानों को जोड़कर एक व्यापक नेटवर्क बनाया जाए।
  • स्पेशल लीगल सर्विस टीम्स तैयार की जाएं, जो लैंगिक, जातीय या साम्प्रदायिक मामलों में विशेषज्ञ सहायता दे सकें।
Top News : खबरें आपके काम की

न्याय प्रणाली में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश

विवेक तन्खा की इस पोस्ट को न्याय प्रणाली में सुधार की दिशा में एक व्यावहारिक और दूरदर्शी दृष्टिकोण के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने यह स्पष्ट किया है कि NALSA और SALSA, यदि जनता के बीच सक्रिय सार्वजनिक संस्थाओं के रूप में कार्य करें, तो वे भारत की “जस्टिस डिलीवरी सिस्टम” को पूरी तरह रूपांतरित कर सकती हैं।

Tags:
  • विवेक तन्खा
  • एनजीओ
  • न्याय प्रणाली
  • NALSA
  • SALSA
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग