नाना पटवारी केस में फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट में डॉ. बंसल से पूछताछ, थाने से भागा बिल्डर मंत्री

Sanjay Gupta | Jul 17, 2026, 23:38 IST
Share
नाना पटवारी केस में फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट
नाना पटवारी केस में फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट

एमपी कांग्रेस जीतू पटवारी के भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी केस में अब बिल्डर सुमित मंत्री उलझ गए हैं। डॉ. दीपक बंसल से फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट लेने में वह घिरा गए हैं। डॉक्टर ने पुलिस को बयान दे दिया है।

Indore. नाना पटवारी के केस में अब शुभम ग्रुप के प्रमुख सुमित मंत्री घिरा गए हैं। उन्होंने पुलिस से पूछताछ से बचने के लिए डॉ. दीपक बंसल से फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट लिया था। इसी मामले में पुलिस ने डॉ. बंसल को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया। साथ ही सुमित मंत्री को भी नोटिस देकर बुलाया।

डॉक्टर बंसल ने खोल दी पोल

डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत व अन्य पुलिस अधिकारियों ने डॉ. बंसल से पूछताछ की। पूछा कि एक ही दिन में आपने बिल्डर मंत्री को अनफिट और बेड रेस्ट के बाद फइट का भी सर्टिफिकेट कैसे दे दिया। इस पर बंसल ने बताया कि मंत्री ने ही कहा था कि पांच दिन का मुझे आराम करना है तो मुझे बेड रेस्ट का सर्टिफिकेट बना दीजिए।

मैं उन्हें जानता हूं तो उनके कहने पर यह सर्टिफिकेट बनाकर दे दिया। डॉ. बंसल ने साफ कहा कि मैंने मंत्री को साफ हिदायत दी थी कि इस सर्टिफिकेट का उपयोग पुलिस या कोर्ट में कानूनी मामलों में मत करना, लेकिन उन्होंने यह पुलिस को दे दिया।

बिल्डर मंत्री को पता चला तो थाने से भागा

इसी दौरान मंत्री भी पुलिस के नोटिस पर बयान देने के लिए थाने पहुंचे। इस दौरान वह काफी देर बैठे रहे और जब उन्हें पता चला कि अंदर डॉ. बंसल के बयान चल रहे हैं और फिर आपसे पूछताछ होगी तो वह अभी आता हूं कहकर बाहर निकल गए। इसके बाद लौटकर नहीं गए। जब पुलिस अधिकारियों ने फोन किया तो वह बंद आया। अब इसमें पुलिस कानूनी कार्रवाई करने जा रही है।

कैसे उलझे नाना के बाद मंत्री और डॉक्टर

नाना पटवारी पर पहले ड्रग केस में पूछताछ हुई। इसके बाद एक युवती ने शिकायत की कि नाना ने शुभम वैली में उनसे प्लाट का सौदा किया और रुपए लिए। ना प्लाट मिल रहा और ना ही राशि मिल रही है।

इस पर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि नाना का तो जमीन पर कोई वास्ता ही नहीं है और जमीन तो बिल्डर सुमित मंत्री की टाउनशिप शुभम वैली की है।

इसके बाद मंत्री से पूछताछ के लिए पुलिस ने नोटिस दिया तब बचने के लिए उसने डॉक्टर का फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट लेकर पुलिस को दे दिया। इस पर डॉक्टर को नोटिस दिया गया। उधर मंत्री से एक दौर की पूछताछ हो चुकी है और मंत्री ने पुलिस से समय मांगा कि वह सभी दस्तावेज लेकर आएगा।

ये भी पढ़ें...

नाना पटवारी ने 6 माह में सट्टे में 65 लाख लगाए, बिल्डर सुमित मंत्री भी तलब

पहले उठाया, फिर छोड़ा अब तीसरी बार पुलिस ने नाना पटवारी को दिया पूछताछ का नोटिस

नाना पटवारी केस: मिस्ट्री गर्ल और ऑनलाइन गेमिंग की एंट्री से उलझा मामला

पेपर लीक के खिलाफ जीतू पटवारी की साइकिल यात्रा, इंदौर से भोपाल तक करेंगे सफर

Tags:
  • इंदौर
  • जीतू पटवारी
  • ड्रग केस
  • फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट
  • नाना पटवारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा