भोपाल में रात रुकेंगे पीएम मोदी, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 50 दिग्गज होंगे शामिल
Siddhi Tamrakar | Feb 05, 2025, 12:21 IST
narendra-modi-global-investors-summit
भोपाल में 24 फरवरी से दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट शुरू होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को सुबह 10 बजे इसका उद्घाटन करेंगे। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में...
भोपाल में 24 फरवरी से दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) आयोजित होगी। जानकारी के अनुसार इस समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे करेंगे। इस समिट में 30 देशों के राजदूत, उद्योगपति और विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों के अधिकारी शामिल होंगे।
खबर यह भी- भोपाल में 24 फरवरी से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, PM मोदी के कारण जल्दी होगी शुरुआत
खबर यह भी- ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में परोसी जाएंगी MP की स्पेशल डिश
समिट में शामिल होने के लिए 50 से ज्यादा उद्योगपतियों को आमंत्रित किया गया है। इनमें रिलायंस (Reliance) के मुकेश अंबानी, अडानी ग्रुप (Adani Group) के गौतम अडानी, टाटा (Tata) के एन. चंद्रशेखरन, विप्रो (Wipro) के अजीम प्रेमजी, महिंद्रा (Mahindra) के आनंद महिंद्रा सहित अन्य प्रमुख उद्योगपति शामिल हैं। आयोजन में लगभग 10 हजार रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।
खबर यह भी- PM नरेंद्र मोदी सरकार की इस स्कीम के नाम पर चल रही जालसाजी , रहें सावधान
सरकार निवेशकों को खास अनुभव देने के लिए 40-50 होम स्टे (Home Stay) और टेंट सिटी (Tent City) विकसित करने की योजना बना रही है। आयोजन में कनाडा (Canada), जर्मनी (Germany), जापान (Japan), यूके (UK), मलेशिया (Malaysia), मोरक्को (Morocco) सहित 30 देशों के निवेश एजेंसियां हिस्सा लेंगी।
खबर यह भी- स्वच्छ भारत मिशन के 10 साल पूरे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- देशवासियों ने बनाया अपना निजी मिशन
प्रधानमंत्री मोदी 23 फरवरी को भोपाल आ सकते हैं और रात में वह राजभवन में ही ठहरेंगे। 24 फरवरी को समिट का उद्घाटन करने के बाद दोपहर 12 बजे से पहले वे वापस दिल्ली लौट जाएंगे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, पीयूष गोयल और नितिन गडकरी भी शामिल हो सकते हैं।
खबर यह भी- भोपाल में 24 फरवरी से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, PM मोदी के कारण जल्दी होगी शुरुआत
कार्बन-फ्री होगी समिट
राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में 250 एकड़ में इस आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। इसमें टेक्सटाइल (Textile) और ऑटो मोबिलिटी (Auto Mobility) एक्सपो, साथ ही एमपी लेगेसी पवेलियन (MP Legacy Pavilion) के रूप में गांवों की कला-संस्कृति प्रदर्शित की जाएगी। समिट को पूरी तरह कार्बन-फ्री बनाने के लिए सौर ऊर्जा (Solar Energy) से पावर सप्लाए किया जाएगा।
देश के दिग्गज उद्योगपतियों को किया आमंत्रित
खबर यह भी- PM नरेंद्र मोदी सरकार की इस स्कीम के नाम पर चल रही जालसाजी , रहें सावधान
निवेशकों के लिए होम स्टे और टेंट सिटी
खबर यह भी- स्वच्छ भारत मिशन के 10 साल पूरे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- देशवासियों ने बनाया अपना निजी मिशन
नितिन गडकरी भी हो सकते हैं शामिल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari