नारी सशक्तिकरण मिशन: 15 हजार 650 घर बनेंगे, बजट पर संकट गहराया

Siddhi Tamrakar | Jan 21, 2025, 08:27 IST
Share
नारी सशक्तीकरण मिशन
नारी सशक्तिकरण मिशन

महिलाओं के लिए 15 हजार 650 घर बनाने की योजना, 50 बेड के वूमन हॉस्टल और डे-केयर सेंटर की योजना। लेकिन सात हजार करोड़ रुपए के बजट पर उठ रहे सवाल।

मध्य प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए एक महत्वाकांक्षी पहल "नारी सशक्तिकरण मिशन (Nari Shashaktikaran Mission)" का ड्राफ्ट तैयार किया है। इसके तहत पूरे राज्य में 15 हजार 650 वन और टू बीएचके (1BHK and 2BHK) घर बनाने, हर ब्लॉक में 50 बेड वाले वर्किंग वूमन हॉस्टल, और डे-केयर सेंटर बनाने की योजना है।

हालांकि, इस योजना के लिए बजट का प्रबंधन सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। प्रारंभिक गणना के अनुसार, इस योजना को लागू करने में करीब सात हजार करोड़ रुपए का खर्च आएगा।

महिलाओं के लिए क्या हैं योजनाएं?

आवास निर्माण:

हर विकास खंड में 10 वन बीएचके और 40 टू बीएचके घर बनाए जाएंगे। एक वन बीएचके की लागत 20 लाख और टू बीएचके की 35 लाख रुपए होगी। पूरे प्रदेश में 15 हजार 650 घर बनाने के लिए करीब 5 हजार करोड़ रुपए की जरूरत होगी।

वर्किंग वूमन हॉस्टल:

हर ब्लॉक में 50 बेड वाले हॉस्टल बनाए जाएंगे। इनकी निर्माण लागत 6-7 करोड़ प्रति हॉस्टल आंकी गई है। इसके लिए लगभग 1 हजार 900 करोड़ रुपए का बजट चाहिए।

https://www.youtube.com/watch?v=nLA9kPKGsHI

डे-केयर सेंटर:

हर विकासखंड मुख्यालय पर एक डे-केयर सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसे बनाने और चलाने के लिए प्रति सेंटर सालाना 5.5 लाख रुपए का खर्च होगा।

बजट की चुनौती और निर्भया फंड का उपयोग

योजना के लिए सरकार को सबसे बड़ी उम्मीद केंद्र सरकार से मिलने वाले "निर्भया फंड (Nirbhaya Fund)" से है। 2013 में शुरू किए गए इस फंड का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए योजनाएं बनाना था।

मध्य प्रदेश को निर्भया फंड से आवंटन:

  • 2015-16 से 2019-20 के बीच 111.59 करोड़ रुपए मिले, लेकिन केवल 84.44 करोड़ रुपए खर्च हुए।
  • 2020-23 के दौरान फंड की आवंटन राशि बेहद कम रही।

क्या योजना सफल हो पाएगी?

योजना का क्रियान्वयन कई कारकों पर निर्भर करेगा:

  • सरकारी जमीन की उपलब्धता।
  • केंद्र से निर्भया फंड में वृद्धि।
  • योजना के लिए वैकल्पिक वित्तीय स्रोत।
सरकार ने लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के तहत महिलाओं को वित्तीय और डिजिटल साक्षरता के लिए शॉर्ट-टर्म सर्टिफिकेट (Short-Term Certificate) प्रोग्राम भी शामिल किया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • लाड़ली बहना योजना
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • नारी सशक्तिकरण मिशन
  • Working Women Hostel
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती